जशपुर जिले में संयुक्त भर्ती परीक्षा एवं क्षेत्ररक्षक भर्ती परीक्षा केे निरीक्षण हेतु अधिकारी नियुक्त, दो पालियों में होगा परीक्षा का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल  द्वारा 19 दिसम्बर 2021 को दो पालियों में भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। प्रथम पाली  में सहायक ग्रेड-03 एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर पद हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा एजीडीओ-21 प्रातः 9 से 12.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में क्षेत्ररक्षक भर्ती परीक्षा व्हीएफएम-21 अपरान्ह 2 बजे से 5.15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन, परीक्षा केन्द्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अनुचित साधनो के रोकथाम तथा परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। …

Read More

जोहार जशपुर के अन्तर्गत आरेख चित्रकारी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिला प्रशासन द्वारा जोहार जशपुर के तहत् आरेख चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन आज पुरातत्व संग्रहालय जशपुर में किया गया।  उक्त प्रतियोगिता में कुल 21 प्रतिभागी शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने जोहार जशपुर के तहत् अपने जिले के सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को उजागर करने हेतु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

Read More

जशपुर जिले में मनरेगा से किसान झलिया के खेत में कुआँ निर्माण करने से सिंचाई की मिली सुविधाए अनेक प्रकार के मौसमी साग-सब्जी के उत्पादन से अपने परिवार का कर रही है भरण पोषण

किसान झलिया ने कहा कुंआ निर्माण से खेत आई हरियाली परिवार में बढ़ी खुशहाली समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को निरंतर मजबूती प्रदान कर रहा है। मनरेगा के तहत् कुंआ, डबरी, तालाब सहित अन्य हितग्राही मूलक कार्यो से किसानों के जीवन में खुशहाली आ रही है साथ ही अपने जमीन में स्वीकृत कार्यो में उन्हें रोजगार भी हासिल हो रहा है। जिससे उन्हें दोगुना लाभ मिल रहा है। विकासखंड मनोरा के ग्राम पंचायत सुरजूला के किसान श्रीमती झलिया मनरेगा से कुंआ निर्माण…

Read More

जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 3 परिजन हेतु 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 3 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई हैै। जिसमें  पानी में डुबने से कुनकुरी तहसील के ग्राम कुंजारा निवासी स्व. थलेश्वर चौहान की मृत्यु 22 मई 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती रेखा चौहान हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम कुंजारा जामटोली निवासी स्व. श्रीमती कुन्ती बाई…

Read More

जशपुर जिले के फरसाबहार के खारीबहार ग्राम में सामुदायिक शौचालय को चालू हाल में रखने के निर्देश, सरपंच और सचिव शौचालय के आस पास साफ सफाई रखे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम पंचायत खारीबहार में स्चच्छ भारत मिशन के द्वारा बनाए गए सामुदायिक शौचालय को लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डवी ने बताया कि संबंधित ग्राम के सरपंच और सचिव को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि लोगों की सुविधा के लिए सामुदायिक शौचालय को प्रतिदिन चालू हाल में रखें और आस-पास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए भी कहा गया है ताकि सामुदायिक शौचालय का उपयोग गांव के लोग कर सकें। लोगों की…

Read More

जशपुर जिला के जनपद पंचायत फरसाबहार के सद्भावना भवन में 17 दिसम्बर को लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित

17 दिसम्बर दिन शुक्रवार को जिला परिवहन कार्यालय जशपुर पूर्ण रूप से बंद रहेगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में एवं जिला परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए वाहन चालन के लिये चालक लाइसेंस धारित करने हेतु सद्भावना भवन, जनपद पंचायत फरसाबहार में 17 दिसम्बर 2021 दिन शुक्रवार को लर्निंग लाइसेंस जारी किये जाने के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला परिवाहन अधिकारी ने बताया है कि 17 दिसम्बर…

Read More

बड़ी खबर: पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल अन्तर्राज्यीय ऑनलाईन बॉर्डर मीटिंग में हुए सम्मिलित, खनिज, धान, मादक पदार्थो की तस्करी पर रोक लगाने के साथ अपराधों की रोकथाम में समन्वय बनाने पर हुआ विचार विमर्श

ऑनलाईन मीटिंग में पड़ोसी राज्य ओड़िसा के जिला सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बरगढ़, नुआपाड़ा एवं छत्तीसगढ़ राज्य के जिला रायगढ़ एवं महासमुंद के पुलिस अधीक्षकगण हुए सम्मिलित मीटिंग में छत्तीसगढ़ एवं ओड़िसा राज्य के बीच मादक पदार्थ गांजा तस्करी, खनिज पदार्थों, धान तस्करी की रोकथाम एवं विभिन्न घटित अपराधों में आपसी समन्वय स्थापित कर त्वरित निराकरण किये जाने के संबंध में की गई विस्तृत चर्चा गांजा तस्करी में संलिप्त आदतन अपराधियों का डेटाबेस तैयार कर कार्यवाही करने के संबंध में विशेष रूप से की गई चर्चा अन्तर्राज्यीय वारंटों की तामीली में सहयोग…

Read More

सारंगढ़ एवं जशपुर क्षेत्र की रेल लाइन की मांग को लेकर रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मिली सांसद गोमती साय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार, रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय बुधवार को रेल मंत्रालय जा कर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के नवीन जिला सारंगढ़ एवं जशपुर क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित रेल लाइन की मांग पर विस्तृत चर्चा की। तथा क्षेत्रवासियों की मंशा एवं मांग से अवगत कराया। साथ ही रेलमंत्री श्री वैष्णव को पूर्व में हुए सर्वे की जानकारी देते हुए वर्तमान समय में क्षेत्र के विकास के अनुसार रेल सेवा की आवश्यकता को स्पष्ट किया। रेलमंत्री श्री वैष्णव ने सांसद की मांग पर विशेष महत्व…

Read More

स्व.कुमार दिलीप सिंह जुदेव की मूर्ति का अनावरण जशपुर में करेंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

12 जनवरी को होगा प्रतिमा अनावरण पर समारोह, तैयारी में जुटे भाजपा नेता व कार्यकर्त्ता समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, लोगों के दिलों में राज करने वाले घर वापसी कार्यक्रम के महानायक और जन जन के नेता स्व.कुमार दिलीप सिंह जुदेव की मूर्ति का अनावरण 12 जनवरी को किया जाना सुनिश्चित किया गया है, उक्ताशय की जानकारी देते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी मो.फैजान सरवर खान ने बताया कि अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा सहित प्रशासन…

Read More

जशपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पंडारापाठ के फलोउघान का किया निरीक्षण, दूरस्थ अंचलों के किसानों को चाय की खेती और सेव की खेती के लिए किया जा रहा है प्रोत्साहित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज बगीचा विकास के पंडरापाठ में जिला प्रशासन द्वारा चिन्हांकित किए गए फलोउघान का निरीक्षण करके खेती की जानकारी ली उन्होंने कहा कि दूरस्थ अंचलों के किसानों को चाय की खेती नाशपाती खेती और सेव की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पंडरापाठ में 100 एकड़ का जमीन और सुलेशा में 75एकड भूमि का चिन्हांकित किया है. इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी कृष्ण जाधव और उघान विभाग और वन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे. उल्लेखनीय…

Read More