आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, समस्याओं से कराया अवगत जशपुर : छत्तीसगढ़ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ, पंजीयन क्रमांक 409 के प्रतिनिधिमंडल द्वारा अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जनपद पंचायत अध्यक्ष दुलदुला एवं जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा गया। इस दौरान संघ की कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को प्रमुखता से उनके समक्ष रखा। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यरत कार्यकर्ताओं एवं…
Read MoreCategory: जशपुर
हिंदू देवी-देवताओं और ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप, कुनकुरी पुलिस की कार्रवाई; फेसबुक अकाउंट की जांच के बीच आरोपी गिरफ्तार, इस्तेमाल किया गया मोबाइल जब्त
सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं एवं ऋषियों के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी को कुनकुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार। धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 199, 299 के तहत अपराध दर्ज। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा, घटना में प्रयुक्त वीवो मोबाइल एवं जियो सिम किया जब्त। आरोपी हेमंत कुमार बेदी, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम बिहावल, पतराटोली, थाना कांसाबेल का निवासी। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा—धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने…
Read Moreनशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने की पहल, बरगांव में लगी युवा संसद; जानें विद्यार्थियों को क्या संदेश मिला
बरगांव में नशामुक्त युवा विषय पर नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट आयोजित, युवाओं को किया जागरूक जशपुर : मेरा युवा भारत, जशपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के नेतृत्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगांव, जिला जशपुर, छत्तीसगढ़ में नशामुक्त युवा विषय पर नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट (पड़ोस युवा संसद) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना तथा विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत…
Read More18 साल के होने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर! जशपुर में घर-घर पहुंचेंगे BLO, जानें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया
छूटे हुए एवं नये पात्र युवा मतदाताओं के पंजीयन हेतु 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान जशपुर : भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. रायपुर के अनुपालन में जशपुर जिले में छूटे हुए एवं नये पात्र युवा मतदाताओं के पंजीयन के लिए 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य ऐसे पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना है, जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है। विशेष अभियान के अंतर्गत 17 वर्ष या उससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके युवाओं…
Read Moreकभी धुएं से जूझती थीं अंजू निराली, अब बच्चों को समय पर खाना! उज्ज्वला योजना से जशपुर की इस महिला की जिंदगी में आया बड़ा बदलाव
सफलता की कहानी : सेवा संकल्प अभियान 2026 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से धुएं से मिली मुक्ति, अब समय पर बन रहा बच्चों का खाना हितग्राही अंजू निराली के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव जशपुर जिले में 1 लाख 54 हजार से अधिक महिलाओं को मिला प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ जशपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत एलपीजी गैस कनेक्शन मिलने से महिलाओं को लकड़ी के चूल्हे से निकलने वाले धुएं से…
Read MoreJASHPUR BREAKING : मां ने पेट फूलने पर पूछा सवाल, अस्पताल में खुला खौफनाक राज; नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने सुनाई शेष जीवन तक उम्रकैद!
जशपुर में न्याय की बड़ी जीत: नाबालिग से बलात्कार और गर्भधारण के मामले में दोषी को आजीवन कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला पत्थलगाँव, जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में न्याय व्यवस्था ने एक बार फिर अपनी मज़बूती का अहसास कराया है। पत्थलगाँव स्थित विशेष अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) न्यायालय ने एक गंभीर और झकझोर देने वाले मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए नाबालिक से बलात्कार और कुकृत्य के दोषी को उसके शेष प्राकृतिक जीवनकाल (आजीवन कारावास) तक के लिए सलाखों के पीछे भेज दिया है। न्यायालय के…
Read Moreसरकारी निर्माण में गड़बड़ी देख भड़के जिला पंचायत CEO! आंगनबाड़ी भवन से लेकर CC रोड तक जांच, गुणवत्ता में कमी मिलने पर ठेकेदारों की राशि काटने के निर्देश—निरीक्षण में और क्या-क्या आया सामने?
जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण गुणवत्ता में कमियां पाए जाने पर की नाराज़गी व्यक्त, मूल्यांकन राशि में कटौती के निर्देश जशपुर : जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार ने जनपद पंचायत जशपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी भवन, स्व-सहायता समूह भवन, स्टॉपडेम मरम्मत, नहर सफाई और सीसी रोड निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता संबंधी कमियां पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी…
Read Moreपरीक्षा परिणाम खराब तो अब जवाब देना होगा! CEO अभिषेक कुमार के सख्त तेवर से शिक्षा विभाग में हलचल, लंबे समय से गायब कर्मचारियों की भी मांगी गई जानकारी—आगे क्या होगा?
खराब परीक्षा परिणाम पर सीईओ श्री अभिषेक कुमार सख्त, शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत प्राचार्यों की समीक्षा बैठक, लंबे समय से अनुपस्थित एवं निलंबित कर्मचारियों की जानकारी उपलब्ध कराने निर्देश विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार पर जोर जशपुर : जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के शैक्षणिक प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए खराब परीक्षा परिणाम पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पत्थलगांव विकासखंड के हायर सेकेंडरी स्कूल…
Read MoreNHM जशपुर भर्ती परीक्षा का इंतजार खत्म! कौशल परीक्षा से इंटरव्यू तक की चयन प्रक्रिया का परिणाम जारी, इस आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें अपना रिजल्ट!
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जशपुर के संविदा पदों की भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी परीक्षा परिणाम अभ्यर्थी jashpur.nic.in पर कर सकते हैं अवलोकन जशपुर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं जिला स्वास्थ्य समिति, जशपुर के अंतर्गत रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कौशल, दक्षता, लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://jashpur.nic.in पर अपलोड किया गया है। निर्धारित पदों के लिए कौशल, दक्षता, लिखित परीक्षा 30 सितंबर 2026 को एवं साक्षात्कार का आयोजन 13 एवं 14 अक्टूबर 2026 को किया…
Read Moreकपरी नाला में बन रहा ऐसा स्टॉप, जिससे किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानिए कैसे बदलेगी जशपुर की खेती की तस्वीर और कब से मिलेगा पानी का लाभ!
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सिंचाई क्षमता का हो रहा विस्तार 2.97 करोड़ रुपए की लागत से नारायणपुर के कपरी नाला में प्रेमबंद स्टॉप का निर्माण, 150 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगा सिंचाई का लाभ जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कुनकुरी तहसील के नारायणपुर स्थित कपरी नाला में 2 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से बन रहे प्रेमबंद…
Read More