श्री अग्रसेन जी के बताए मार्ग पर चलेंगे तो नहीं होगी तकलीफ – बृजमोहन अग्रवाल गरीब परिवार के लिए शिक्षा, इलाज, शादी की व्यवस्था का लें संकल्प – बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी अग्रवाल समाज के संस्थापक महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती पर जशपुर में कई जगह भव्य जयंती समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल सम्मिलित हुए। जशपुर के कुनकुरी में अग्रवाल नवयुवक समिति द्वारा अग्रसेन जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल के साथ रायगढ़…
Read MoreCategory: जशपुर
कुनकुरी में सामाजिक भवनों का हुआ भूमिपूजन : सामाजिक भवन समाज के लोगों के लिए सरकार का उपहार – यू.डी. मिंज
संसदीय सचिव ने कहा कि सामाजिक भवनों का भूमि-पूजन, समाज क़े अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना है समाज क़े लोग शासन की योजनाओं का लें लाभ, सरकार की प्राथमिकता में गाँव गरीब और किसान – यू. डी. मिंज समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी विकासखंड में आज विभिन्न सामाजिक भवन का लोकार्पण संसदीय सचिव एवं विधायक यू.डी. मिंज ने किया. जिसमें कोरवा समाज लोटापानी, कंसारी समाज नगर पंचायत कुनकुरी, नाई समाज कुनकुरी, कुम्हार समाज कुनकुरी सम्मिलित है. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बहुत ख़ुशी की बात…
Read Moreजशपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में एनिमिया मुक्त जशपुर हेतु संचालित गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु यूनिसेफ की टीम के साथ हुई बैठक
जिले को एनीमिया मुक्त बनाने हेतु मिशन मोड में कार्य करने हेतु सभी अधिकारियों को किया गया निर्देशित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज एनआईसी कक्ष में एनीमिया मुक्त जशपुर के तहत जिले में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु यूनिसेफ की टीम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित हुई। बैठक में एनीमिया मुक्त जशपुर हेतु की जा रही गतिविधियों की प्रगति, आगे की कार्य योजना सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर यूनिसेफ…
Read Moreएनिमिया मुक्त जशपुर हेतु स्कूल, आंगनबाड़ियों में बच्चों को आयरन टेबलेट का कराया जा रहा सेवन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले के सभी शैक्षणिक संस्थाओ स्कूल, आश्रम छात्रावास, आंगनबाड़ियों में एनिमिया मुक्ति के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सभी संस्थानों में बच्चों का हीमोग्लोबिन जांच एवं आयरन टेबलेट का सेवन सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के.प्रसाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री अरुण पांडे, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला मिशन समन्वयक श्री नरेन्द्र सिन्हा द्वारा स्कूल एवं आंगनबाड़ियों का निरीक्षण कर बच्चों को टेबलेट सेवन की जानकारी ली। साथ…
Read Moreजशपुर जिले में एकल शिक्षकीय शालाओं में अध्यापन कार्य हेतु की गई वैकल्पिक व्यवस्था
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक शिक्षकों के जिला स्तरीय स्थानांतरण होने पर शिक्षक पोर्टल में डाटा प्रविष्टि अपडेट नहीं होने के कारण विकासखंड बगीचा के 17, विकासखण्ड मनोरा के 07 एवं विकासखंड फरसाबहार के 07, सहित कुल 31 प्राथमिक शालाएं एकल शिक्षकीय हो गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक शालाओं में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के आधार पर जहां दो से अधिक शिक्षक कार्यरत थे। उसी विकासखण्ड के अन्य प्राथमिक शालाओं से सहायक शिक्षक…
Read Moreसहायक शिक्षक एलबी आलोक रंजन एवं अखिलेश टोप्पो को किया गया निलंबित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने फरसाबहार विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला छिरोटोली के सहायक शिक्षक एल.बी. आलोक रंजन बड़ा एवं अखिलेश टोप्पो को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। उन्होंने आलोक रंजन बड़ा एवं अखिलेश टोप्पो को नियमित रूप से शराब का सेवन कर विद्यालय में उपस्थित होने, विद्यालय में आने पर अध्यापन कार्य नहीं करने एवं अपने उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गय आदेशों का पालन नहीं करने के मामले में कार्यवाही की है।संबंधित शिक्षक का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत है, जो कदाचरण…
Read Moreवर्षा अपडेट : जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 961.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 961.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 26 सितम्बर तक औसत वर्षा 1019.0 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 0.6 मिमी वर्षा हुई है।भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 1136.9 मिमी, मनोरा में 919.3 मिमी, कुनकुरी में 1055.1 मिमी, दुलदुला में 897.2 मिमी, फरसाबहार में 783.0 मिमी, बगीचा में 1027.8 मिमी, कांसाबेल में 821.4 मिमी, पत्थलगांव में 968.1 मिमी एवं…
Read Moreजशपुर जिला अंतर्गत जनहानि के मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत बगीचा विकासखंड के सन्ना तहसील के ग्राम हर्राडीपा निवासी स्व. सीता राम की मृत्यु आकाशीय गाज मारने के कारण 28 जुलाई 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी फुलपती हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreलापरवाह वन विभाग पर भारी पड़े विधायक मोटर साइकिल से किया जंगल की कटाई क्षेत्र का निरीक्षण
वन अधिकारी नहीं सुने ग्रामीणों की तो विधायक आठ किलो मीटर अंदर मोटरसाइकिल से देखने पहुंचे जंगल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी जशपुर के वनक्षेत्र अंधाधुंध वनों की कटाई से बेतरतीव होते जा रही है। कुनकुरी वनपरिक्षेत्र के गड़ाकट्टा लोटापानी जंगल में अवैध कटाई की शिकायत विधायक यूडी मिंज को लगातार मिल रही थी। ग्रामीणों ने इससे पहले वन विभाग को जंगल कटाई की कई बार सूचना दी थी, लेकिन लापरवाह विभाग के कान तक ही बात सिमट कर रह गई। जिसके बाद लोटापानी में भूमिपूजन के लिये गए विधायक के…
Read Moreशारदीय नवरात्र पर्व : श्रीबालाजी जन कल्याण समिति द्वारा किया जा रहा है भव्य नवरात्र गरबा महोत्सव 2022 का आयोजन
1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक होगा आयोजन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुरनगर श्री बालाजी जन कल्याण समिति जशपुर के तत्वाधान में आयोजित भव्य नवरात्र गरबा महोत्सव 2022 का प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 01 अक्टूबर से 04 अक्टूबर तक प्रतिदिन समय सायं 6:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक टेलीफोन एक्सचेंज के सामने, बालाजी ग्राउण्ड जशपुर में नवरात्र गरबा, डांडिया नृत्य एवं प्रतिदिन पारम्परिक नृत्य एवं भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के संरक्षक अभय सोनी एवं…
Read More