समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर प्रदेश में जो लोग कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक और प्रिकॉशन डोज लेने से रह गए हैं, उन्हें जल्द ये टीके लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश में कोविड-19 महामारी के दौरान संक्रमण से बचाव तथा उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए परिपत्र में कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण एक प्रभावी माध्यम है। कोविड संक्रमण के विरूद्ध प्रतिरक्षा विकसित करने…
Read MoreCategory: जशपुर
सेवा पखवाड़ा : भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को जिले भर के अमृत सरोवरों के आसपास श्रमदान, तालाबों की साफ-सफाई का चलाया गया अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का संदेश देने के लिए विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यक्रम कर रही है भाजपा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को जिले भर के अमृत सरोवरों के आसपास श्रमदान, तालाबों की साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा सेवा पखवाड़ा बना रही हैं। जिसमें सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का संदेश देने के लिए विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यक्रम कर रही है। इसी के अंतर्गत भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों…
Read Moreजशपुर जिला के कुनकुरी, बगीचा सहित अन्य स्थानों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर लगाकर लोगों को लगाया जा रहा टीका, मोबाईल मेडिकल टीम घर-घर जाकर छूटे लोगों को लगा रहे कोविड टीका
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर लोगों को कोरोना से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिले के बगीचा, कुनकुरी सहित अन्य विकासखंडो में शिविर के माध्यम से एवं डोर टू डोर जाकर छूटे हुए लोगों कोविड टीकाकरण का बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। साथ ही प्रथम एवं द्वितीय डोज के लिए छूटे हितग्राहियों का भी चिन्हांकन कर उन्हें प्राथमिकता से टीका लगा रहे है। कोविड संक्रमण के से…
Read Moreशासन और उच्चाधिकारियों की मंशा और जनता की आकांक्षाओं को पूर्ण करते हुए राजस्व प्रकरणों का शीघ्रता से किया जा रहा निराकरण : राजस्व न्यायालय कुनकुरी में प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण होने से आमजनों को मिल रहा राहत
हितग्राहियों ने राजस्व कोर्ट कुनकुरी के कार्यो की भूरी-भूरी प्रशंसा, छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा राजस्व प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण कर लोगों को राहत पहुंचाने हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। इससे राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी आई है। आम जनों के राजस्व संबंधी काम अब काफी सहज और सरलता से हो रहे हैं। जिससे लोगों को काफी सहूलियत हुई है। कलेक्टर श्री रितेश अग्रवाल के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुनकुरी श्री…
Read Moreजशपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण समिति की समीक्षा बैठक संपन्न, कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों का निराकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में विगत दिवस कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। उन्होंने अत्याचार निवारण से संबंधित लंबित व निराकृत प्रकरणों की जानकारी लेते हुए प्रकरणों के तहत् स्वीकृत राहत राशि व भुगतान सहित अन्य एजेंडा पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिमजाति कल्याण विभाग श्री बी. के. राजपूत, एसडीओपी श्री एच.पी. सिंह, विशेष लोक अभियोजक श्री अजीत रजक, एपीसीडी श्री बासुकीनाथ गुप्ता, समस्त एसडीएम, नगरीय निकाय के सीएमओ सहित अन्य…
Read Moreपोषण माह अंतर्गत जशपुर जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में खिलौना मेला का किया गया आयोजन, बच्चों को खिलौनों के माध्यम से शिक्षा देने एवं चीजें सिखाने का किया गया कार्य
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में पोषण माह कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ियों में विविध गतिविधियों का आयोजन कर बच्चो को आंगनबाड़ी आने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज फरसाबहार विकासखंड के जामबहार के आंगनबाड़ी गिरजाटोली में खिलौना मेला का आयोजन किया गया। जहां बच्चों को खिलौनो के माध्यम से विविध गतिविधियों के द्वारा शिक्षा देने एवं चीजें सीखाने का कार्य किया गया। खिलौना मेला से बच्चो के लिए आंगनबाड़ी केन्द्र का वातावरण रूचिकर बन गया है…
Read Moreप्राईस सपोर्ट स्कीम के अन्तर्गत अरहर, उड़द व मूंग की खेती करने वाले किसानों का किया जा रहा पंजीयन
किसान 31 अक्टूबर तक एकीकृत किसान पोर्टल में करवा सकते है पंजीयन अरहर, उड़द का 6600 प्रति क्विंटल एवं मूंग 7755 रूपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्ग दर्शन में कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान योजना के अंतर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर अरहर, उड़द एवं मूंग फसलों के उपार्जन हेतु प्राईस सपोर्ट स्कीम के तहत अरहर, उड़द, एवं मूंग की खेती करने वाले कृषकों का पंजीयन किया जा रहा है। कृषि विभाग से…
Read Moreजशपुर जिले के मॉडल गौठान बगिया में संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों का वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई जानकारी
कलेक्टर ने सभी विकासखण्डों के गौठानों में मल्टीएक्टीविटी संचालित करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में विगत दिवस आयोजित समय सीमा की बैठक में कांसाबेल विकास खण्ड के मॉडल गौठान बगिया में संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों का वीडियो प्रेजेंटेशन प्रस्तुत कर गौठान में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेंद्र यादव, समस्त एसडीएम, जनपद सीईओ सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बगिया गौठान से जुड़े यंग प्रोफेशनल श्री बलराम सोनवानी द्वारा प्रेजेंटेशन में गौठान …
Read Moreवर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 943.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 943.8 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 21 सितम्बर तक औसत वर्षा 991.6 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 9.6 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 1128.3 मिमी, मनोरा में 907.8 मिमी, कुनकुरी में 1035.5 मिमी, दुलदुला में 875.2 मिमी, फरसाबहार में 764.5 मिमी, बगीचा में 1004.9 मिमी, कांसाबेल में 806.7 मिमी, पत्थलगांव में 944.4 मिमी…
Read Moreजशपुर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 27 सितम्बर को
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद लोकसभा एवं अध्यक्ष जिला स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) श्रीमती गोमती साय की अध्यक्षा में जिला पंचायत जशपुर के सभाकक्ष सभा में 27 सितम्बर 2022 को प्रातः 11 बजे आयोजित की गई है। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को एजेण्डा वार जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
Read More