जशपुर जिला पंचायत सीईओ ने प्रयास एवं मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों को सफलता के टीप दिए

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में सीईओ जिला पंचायत जितेंद्र यादव द्वारा आज जशपुर के प्रयास आवासीय विद्यालय एवं मॉडल स्कूल विद्यालय के परिसार में कैरियर गाइडेंस पर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं कक्षा 9वीं से 12 तक के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे। श्री यादव ने विद्यार्थियों को विभिन्न कैरियर विकल्पों की जानकारी देते हुए डिसिप्लीन के साथ रहने के लिए कहा है। उन्होंने छात्रों से कहा कि डिसिप्लीन और डेडीकेशन के साथ तैयारी करने से उनकी…

Read More

विधायकों की माँग पर मुख्यमंत्री ने सरगुजा संभाग में अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए आंकलन के दिए निर्देश

अल्प वृष्टि और किसानों के समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री जी ने इसे गंभीरता से लेकर तत्काल आंकलन करने के निर्देश दिए:- यू.डी. मिंज संसदीय सचिव यू डी मिंज ने मुख्यमंत्री धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने किसानों के हित में काम किया है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सरगुजा संभाग में कम बारिश के चलते  विधायकों ने मुख्यमंत्री से सरगुजा संभाग की कुछ तहसीलों को सूखा ग्रस्त घोषित करने की मांग की थी आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायकों की माँग पर कम बारिश की नजरी आंकलन के दिये निर्देश…

Read More

‘‘आपरेशन मुस्कान’’ : जशपुर जिले की पुलिस नें जुलाई माह में 11 बच्चों को ढूंढ निकाला : 9 बालिका एवं 2 बालक को सकुशल पहुंचाया परिजनों तक

उड़ीसा से 01 बालिका, गोवा से 01 बालिका, दिल्ली से 01 बालिका, मुम्बई से 01 बालिका एवं हिमाचल प्रदेश से 01 बालिका कुल 05 बालिकाओं को दस्तयाब किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला-जशपुर पुलिस द्वारा गुम हुए बालक/बालिकाओं को ‘‘आपरेशन मुस्कान’’ के अंतर्गत अभियान चलाकर दस्तयाब की कार्यवाही की जा रही है, इसी तारतम्य में दिनांक 01 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक एक माह में कुल 11 बच्चों को दस्तयाब किया गया है जिसमें 09 बालिकाएं एवं 02 बालक है। जिले से विभिन्न राज्यों में टीम भेजकर…

Read More

जशपुर पुलिस के प्रधान आरक्षक रामनरेश साय पैंकरा हुए सेवानिवृत्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी0 रविशंकर शाल, श्रीफल भेंट कर दी भावभीनी बिदाई

थाना-कांसाबेल में पदस्थ रहे प्रधान आरक्षक क्रमांक 125 रामनरेश साय पैंकरा 62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर हुए हैं सेवानिवृत्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आज दिनांक 01-08-2022 को जिला पुलिस कार्यालय जशपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी0 रविशंकर (भा. पु.से.) ने बिदाई समारोह आयोजित कर थाना-कांसाबेल में पदस्थ रहे प्रधान आरक्षक क्रमांक 125 रामनरेश साय पैंकरा को 62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर शाल, श्रीफल, ट्राली बैग, कप एवं प्रमाण-पत्र देकर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी बिदाई दी गई। इस अवसर पर…

Read More

विपरीत परिस्थितियों में भी ईमानदारी के रास्ते पर चलते हुए शिक्षा के बल पर आगे बढ़ना चाहिए – डी0 रविशंकर

जशपुर पुलिस व्दारा लोदाम स्थित सांइटांगरटोली में चलित थाना का किया गया आयोजन नवपदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी0 रविशंकर (IPS) ने सांइटांगरटोली चलित थाना कार्यक्रम में आम लोगों को किया संबोधित, जशपुर पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलित थाना, विश्वास अभियान,  साइबर की पाठशाला आदि कार्यक्रम अनवरत जारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर पुलिस द्वारा लोदाम स्थित सांईटांगरटोली में चलित थाना कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के नवपदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी0 रविशंकर (IPS) ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। नवपदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक…

Read More

दुर्घटना ब्रेकिंग : बगीचा में तेज रफ्तार डम्फर ने युवक को बुरी तरह कुचला, मौके पर ही मौत, घटना के बाद भड़का आक्रोश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/बगीचा जशपुर जिले के बगीचा से बड़ी दुर्घटना की खबर आ रही है। बगीचा के तहसील चौक के पास एक तेज रफ्तार डम्फर ने एक युवक को बुरी तरह कुचल दिया है। युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डम्फर की चपेट में आया युवक तहसील चौक झांपी दरहा का रहने वाला है। डम्फर की चपेट में आये मृतक का नाम शिव प्रसाद कोरवा है। मृतक कांग्रेस नेता  राम प्रसाद कोरवा का छोटा भाई है । स्थानीय युवक की की…

Read More

बांकीनदी अभियान अधर में लटका : प्रशानिक उदासीनता की वजह से नदी बचाने के लिए लोग नहीं कर रहे मदद, बांकीनदी बचाओ समिति भी हाथ पीछे खिंचने का मन बना रही

बांकी पुनर्जीवन अभियान में बाधा, नदी किनारे की जगह घेरने के लिए नहीं मिल रहा सहयोग शुरुआती दौर में  बच्चे अपने खिलौने के लिए जमा किए गए पैसे भी बांकीनदी जलसंरक्षण अभियान के लिए जिला कलेक्टर को सौंप चुके हैं अपना गुल्लक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर शहर की जीवनदायिनी बांकी नदी को बचाने अब तक पूरे शहरवासी लगे हुए थे। इस काम में प्रशासनिक सहयोग भी मिल रहा था, पर अब यह पूरा अभियान लगभग ठप पड़ चुका है। ना तो शहर की जनता इसमें दिलचस्पी दिखा रही है और…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का किया आकस्मिक निरीक्षण : बूस्टर डोज और आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रगति लाने के लिए कहा

जरूरतमंदों मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण करके मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए  मरीज वार्ड का भी निरीक्षण करके  मरीजों से चर्चा करके  सुविधाओं की जानकारी ली उन्होंने मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को जिला अस्पताल की नियमित साफ सफाई और जरुरत मंद मरीजों को दवाएं और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा है इस अवसर पर जिला…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने नगरीय निकाय के शासकीय बालक बालिका छात्रावास और संकल्प शिक्षण संस्थान का किया निरीक्षण, कलेक्टर ने बच्चों के बौद्धिक क्षमता को परखा

छात्रावास की साफ सफाई और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के सख्त निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज जशपुर विकास खंड नगरीय निकाय के शासकीय बालक ,बालिका छात्रावास और संकल्प शिक्षण संस्थान  का निरीक्षण करके बच्चों को दी जानी वाली सुविधाओं की जानकारी ली उन्होंने बच्चों की  बौद्धिक क्षमता को परखा और बच्चों को पूरी मेहनत  लगन से लक्ष्य निर्धारित करके परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित किया शिक्षकों को भी बच्चों को  अच्छे से पढ़ाने के निर्देश दिए हैं| निरीक्षण के…

Read More

मनोरा विकासखंड में जनपद पंचायत स्तरीय बैठक सम्पन्न : श्रम दान के माध्यम से कार्यालय सहित अन्य स्थानों का किया गया साफ-सफाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में मनोरा विकासखंड में आज जनपद पंचायत स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री अनिल तिवारी, तहसीलदार, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी के द्वारा वन अधिकार पत्र, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, कोविड टीकाकरण, गोधन न्याय योजना, एन.जी.जी.बी. (गोबर खरीदी), नरेगा के कार्य, वन पट्टाधारियों के भूमि पर नरेगा द्वारा भूमि समतलीकरण, कुआं, डबरी, तालाब,पशु शेड इत्यादि कार्य कराने और वृक्षारोपण तथा जल संवर्धन विषय पर समीक्षा की गई। बैठक समाप्ति पश्चात व्यापक रूप…

Read More