कन्या एवं बालक खेल परिसर जशुपर में चयन हेतु 27 जून को चयन परीक्षा आयोजित, इच्छुक छात्र -छात्राएं प्रवेश परीक्षा में ले सकते है भाग

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में आदिम जाति कल्याण विभाग में आदिवासी छात्र- छात्राओं के खेलकूद एवं पढ़ाई के क्षेत्र में नैसर्गिक विकास के उद्देश्य से क्रीड़ा परिसर की स्थापना किया गया है। उक्त परिसर में हॉकी, फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी एवं एथलेटिक्स में प्रशिक्षित एवं अनुभवी राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके तहत 27 जून 2022 को प्रातः 9 बजे  कन्या क्रीड़ा परिसर में प्रवेश हेतु गर्ल्स कॉलेज जशपुर के क्रीडांगन एवं बालक क्रीड़ा परिसर में प्रवेश हेतु रणजीता स्टेडियम में चयन…

Read More

राजधानी में मुख्यमंत्री ने किया शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ : जशपुर जिला मुख्यालय में विधायक एवं कलेक्टर की उपस्थिति में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विगत दिवस अपने निवास कार्यालय से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में बटन दबाकर नक्सल प्रभावित चार जिलों सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर में डेढ़ दशक से बंद पड़े 260 स्कूलों को फिर से शुरू किया। इन स्कूलों में 11 हजार 13 बच्चों ने प्रवेश लिया है। शाला प्रवेश उत्सव के साथ ही प्रदेश के प्राथमिक स्कूल परिसरों में 6 हजार 536 बालवाड़ियों को भी शुरू किया। शाला प्रवेश उत्सव…

Read More

जशपुर पुलिस का अनवरत जारी है ‘‘विश्वास अभियान‘‘ तहत् जागरूकता कार्यक्रम ‘‘विश्वास की चौपाल‘‘ : ग्रामों में चलित थाना एवं चौपाल के माध्यम से महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार, मानव तस्करी, घरेेलू हिंसा, टोन्ही प्रताणना, अभिव्यक्ति एप्प, सायबर अपराध एवं यातायात तथा महत्वपूर्ण नम्बरों के संबंध में किया जा रहा जागरूक

ग्रामों में सामुदायिक भवन, सार्वजनिक कार्यक्रम का स्थल एवं पंचायतों में पहूंचकर महिलाओं को किया जा रहा है जागरूक अभिव्यक्ति एप्प के संबंध में किया जा रहा है प्रचार-प्रसार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला पुलिस जशपुर द्वारा महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु विश्वास अभियान के तहत जिले के थाना/चौकी क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में लगातार विश्वास की चौपाल लगाया जा रहा है। विश्वास की चौपाल में क्षेत्र के गांवों में कैम्प कर महिला एवं बालिकाओं के पहुंचयुक्त सुविधाजनक स्थानों हाट-बाजार, सामुदायिक भवन एवं आंगनबाड़ी क्षेत्र में लगाया जा…

Read More

17 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर, भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बागबहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना बागबहार में आरोपी रविशंकर किण्डो के विरूद्ध अप.क्र. 82/2022 धारा 363, 366(क), 376(2)ढ भा.द.वि. एवं 4, 5 पॉक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बागबहार क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय प्रार्थी पिता ने दिनांक 13.06.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री बीती रात्रि में घर से बिना किसी को बताये निकलकर कहीं चली गई, उसका आस-पास पता किये कोई पता नहीं चला, कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी…

Read More

लोहे का तलवार को हाथ में रखकर लहराते हुये परिवार के सदस्यों एवं ग्रामीणों को डराने-धमकाने वाला आरोपी को सन्ना पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से एक लोहे का तलवार जप्त

थाना सन्ना में आरोपी महेजरा उर्फ महेन्दर के विरूद्ध अप.क्र. 67/2022 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है आज दिनांक 17.06.2022 को मुखबीर से थाना सन्ना को सूचना मिली कि ग्राम जोकारी नन्हेसर का महेजरा उर्फ महेन्द्र अपने हाथ में लोहे का तलवार रखकर अपने परिवार व ग्रामीणों को डरा-धमका रहा है, इस सूचना पर तत्काल थाना सन्ना से हमराह स्टॉफ के मौके पर जाकर महेजरा उर्फ महेन्द्र को घेराबंदी कर…

Read More

विधायक विनय भगत एवं कलेक्टर रितेश अग्रवाल की उपस्थिति में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन: नव प्रवेशित बच्चों को तिलक, पुष्पमाला एवं मिठाई खिलाकर किया गया अभिनंदन, उन्हें निःशुल्क गणवेश एवं पाठ्य सामाग्री किया गया प्रदान

नव प्रवेशित बच्चों एवं उनके पालकों से चर्चा कर उन्हें शिक्षा का लाभ लेने हेतु किया प्रोत्साहित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधायक जशपुर विनय भगत एवं कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में आज जशपुर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में  जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, वनमंडलाधिकारी श्री जितेंद्र उपाध्याय, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे के प्रसाद, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना लकड़ा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री नरेशचंद्र साय, उपाध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता, सूरज…

Read More

जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 9.0 मिमी वर्षा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 9.0 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 16 जून तक औसत वर्षा 65.0 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 16.2 मिमी, मनोरा में 1.0 मिमी, कुनकुरी में 5.5 मिमी, दुलदुला में 4.6 मिमी, फरसाबहार में 40.4 मिमी, बगीचा में 4.1 मिमी, कांसाबेल में 0.0 मिमी, पत्थलगांव में 4.5 मिमी एवं सन्ना में 5.0 मिमी वर्षा हो चुकी है।

Read More

जशपुर कलेक्टर के निर्देशन में जिले में मानसून के दौरान, महामारी एवं आपदा प्रबंधन संबंधी आवश्यक तैयारियां की जा रही सुनिश्चित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने निर्देशन में जिले में वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए महामारी एवं आपदा प्रबंधन संबंधी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित की जा रही है। जिसके अंतर्गत जिले के सभी विकासखण्डों में महामारी संभावित ग्राम एवं वर्षा ऋतु में पहुँचविहीन ग्रामों का चिन्हाकंन किया गया है। जिले के विभिन्न जनपदों के 37 महामारी संवेदनशील ग्राम एवं 24 पहुँचविहीन ग्राम चिन्हांकित किए गए है। इन ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा बरसात के मौसम में महामारी एवं अन्य आपदाओं से…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में 8 लाख राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से बगीचा तहसील के ग्राम लोटा निवासी मृतिका स्व. रिया उर्फ मधु पिता भोला प्रसाद की मृत्यु 13 माच्र 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतिका के पिता भोला प्रसाद हेतु 4 लाख एवं सन्ना तहसील के ग्राम भट्ठा निवासी सोमारी बाई पति महेष राम की मृत्यु 06…

Read More

जशपुर जिले के अन्तर्गत संचालित घरौंदा पुनर्वास केन्द्र, दिव्यांग छात्रावास, वृद्धाश्रम एवं नशामुक्ति केन्द्र की संचालन हेतु 01 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन के दिव्यांग कल्याण, वृद्धजन एवं निराश्रित जनकल्याण तथा नषाबंदी योजनान्तर्गत कार्य करने के इच्छुक पंजीकृत अषासकीय संस्थाओं से जिला मुख्यालय में घरौंदा पुनर्वास केन्द्र, दिव्यांग छात्र-छात्राओं का छात्रावास, वृद्धाश्रम एवं नषामुक्ति केन्द्र परियोजनाओं की स्थापना एवं संचालन हेतु 01 जुलाई 2022 तक उपसंचालक समाज कल्याण, जिला पंचायत भवन जषपुर में आवेदन आमंत्रित किया गया है।

Read More