बगीचा के महादेवडांड़ में तलवार दिखाकर गिरदावरी का काम कर रहे युवक से की गई रुपए की मांग, नहीं देने पर मोटरसाइकिल लूटी डरा-धमकाकर जान से मारने की धमकी देने वाले 03 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 04 विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार एवं लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद थाना बगीचा में अपराध क्रमांक 275/2026, धारा 310(2) बीएनएस एवं 25,27आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध जशपुर : दिनांक 16.10.2026 को प्रार्थी संतोष कुमार, उम्र 33 वर्ष, निवासी पकरीकछार, थाना…
Read MoreCategory: जशपुर
CGPSC से SSC GD तक की तैयारी अब निःशुल्क, लेकिन चयन के लिए पास करनी होगी प्रवेश परीक्षा! जशपुर में 1 नवंबर को होगा इम्तिहान, मेरिट में जगह बनाने वाले 50 विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त हॉस्टल सुविधा।
नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी कक्षाएं जशपुरनगर : जिला प्रशासन जशपुर द्वारा संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू होगी। जिले के युवाओं को विभिन्न राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराने के उद्देश्य से संस्थान द्वारा…
Read MoreIIT, AIIMS, IIM में दाखिले का सपना पूरा हुआ? अब उच्च शिक्षा के लिए मिल सकती है आर्थिक मदद! जशपुर में छात्रवृत्ति के आवेदन शुरू, 30 अक्टूबर है आखिरी तारीख—चूक गए तो हाथ से निकल सकता है मौका।
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन जशपुरनगर : आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान निम्न आय वर्ग के विद्यार्थी जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यावसायिक संस्थानों जैसे IIT, AIIMS, IIM, NLU, MBBS, NIT, IIIT में प्रवेश प्राप्त किया है, उन्हें इस योजना के तहत तात्कालिक सहायता प्रदान की जाएगी। पात्र विद्यार्थी निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन रजिस्टर्ड…
Read Moreकर्ज की चिंता से राहत की ओर बढ़े किसान अजीत एक्का! KCC मिलते ही खेती की जरूरतें पूरी करने का रास्ता हुआ आसान, अब साहूकारों पर निर्भरता होगी कम।
किसान क्रेडिट कार्ड मिलने से अजीत एक्का को मिली राहत, अब खेती के लिए साहूकारों पर नहीं रहना पड़ेगा निर्भर जशपुरनगर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और खेती-किसानी के लिए समय पर ऋण उपलब्ध कराने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन की योजनाएं किसानों के लिए मददगार साबित हो रही हैं। इसी कड़ी में ग्राम टेकुल निवासी किसान अजीत एक्का को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) मिल गया है। किसान क्रेडिट कार्ड मिलने से उन्हें खेती-किसानी के लिए आवश्यक धनराशि की व्यवस्था करने…
Read Moreआंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की 5 बड़ी मांगें, ज्ञापन सौंपकर उठाई आवाज! अब किस फैसले का है इंतजार? जशपुर में कौशल्या साय सहित जनप्रतिनिधियों तक पहुंचीं अपनी समस्याएं।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, समस्याओं से कराया अवगत जशपुर : छत्तीसगढ़ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ, पंजीयन क्रमांक 409 के प्रतिनिधिमंडल द्वारा अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जनपद पंचायत अध्यक्ष दुलदुला एवं जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा गया। इस दौरान संघ की कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को प्रमुखता से उनके समक्ष रखा। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यरत कार्यकर्ताओं एवं…
Read Moreहिंदू देवी-देवताओं और ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप, कुनकुरी पुलिस की कार्रवाई; फेसबुक अकाउंट की जांच के बीच आरोपी गिरफ्तार, इस्तेमाल किया गया मोबाइल जब्त
सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं एवं ऋषियों के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी को कुनकुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार। धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 199, 299 के तहत अपराध दर्ज। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा, घटना में प्रयुक्त वीवो मोबाइल एवं जियो सिम किया जब्त। आरोपी हेमंत कुमार बेदी, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम बिहावल, पतराटोली, थाना कांसाबेल का निवासी। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा—धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने…
Read Moreनशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने की पहल, बरगांव में लगी युवा संसद; जानें विद्यार्थियों को क्या संदेश मिला
बरगांव में नशामुक्त युवा विषय पर नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट आयोजित, युवाओं को किया जागरूक जशपुर : मेरा युवा भारत, जशपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के नेतृत्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगांव, जिला जशपुर, छत्तीसगढ़ में नशामुक्त युवा विषय पर नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट (पड़ोस युवा संसद) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना तथा विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत…
Read More18 साल के होने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर! जशपुर में घर-घर पहुंचेंगे BLO, जानें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया
छूटे हुए एवं नये पात्र युवा मतदाताओं के पंजीयन हेतु 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान जशपुर : भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. रायपुर के अनुपालन में जशपुर जिले में छूटे हुए एवं नये पात्र युवा मतदाताओं के पंजीयन के लिए 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य ऐसे पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना है, जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है। विशेष अभियान के अंतर्गत 17 वर्ष या उससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके युवाओं…
Read Moreकभी धुएं से जूझती थीं अंजू निराली, अब बच्चों को समय पर खाना! उज्ज्वला योजना से जशपुर की इस महिला की जिंदगी में आया बड़ा बदलाव
सफलता की कहानी : सेवा संकल्प अभियान 2026 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से धुएं से मिली मुक्ति, अब समय पर बन रहा बच्चों का खाना हितग्राही अंजू निराली के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव जशपुर जिले में 1 लाख 54 हजार से अधिक महिलाओं को मिला प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ जशपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत एलपीजी गैस कनेक्शन मिलने से महिलाओं को लकड़ी के चूल्हे से निकलने वाले धुएं से…
Read MoreJASHPUR BREAKING : मां ने पेट फूलने पर पूछा सवाल, अस्पताल में खुला खौफनाक राज; नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने सुनाई शेष जीवन तक उम्रकैद!
जशपुर में न्याय की बड़ी जीत: नाबालिग से बलात्कार और गर्भधारण के मामले में दोषी को आजीवन कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला पत्थलगाँव, जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में न्याय व्यवस्था ने एक बार फिर अपनी मज़बूती का अहसास कराया है। पत्थलगाँव स्थित विशेष अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) न्यायालय ने एक गंभीर और झकझोर देने वाले मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए नाबालिक से बलात्कार और कुकृत्य के दोषी को उसके शेष प्राकृतिक जीवनकाल (आजीवन कारावास) तक के लिए सलाखों के पीछे भेज दिया है। न्यायालय के…
Read More