मनोरा चौकी क्षेत्रांतर्गत ग्राम कांटाबेल का रहने वाला था बालक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार नेशनल हाईवे-43 में जिला पुलिस जशपुर की टीम द्वारा 24 घंटे चारपहिया वाहन से पेट्रोलिंग की जाती है एवं दुर्घटना होने पर तत्काल सहायता प्रदान की जाती है। आज दिनांक 24 जून 2022 के दिन में हाई-वे पेट्रोलिंग टीम को ग्राम गिरांग तिराहा नेशनल हाईवे-43 के पास एक बालक रोड में अकेले घूमते मिला, उस बालक से हाई-वे पेट्रोलिंग की टीम द्वारा पूछने पर अपना नाम गोविंन्द बताया एवं ग्राम कांटाबेल…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 4 मामलों में परिजन हेतु 16 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के चार मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत आकाशीय गाज से बगीचा विकासखंड के सन्ना तहसील के ग्राम चलनी निवासी स्व. ब्रहमा की मृत्यु 29 मई 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री मंगल राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सन्ना तहसील के ग्राम बुरजूडीह…
Read Moreजशपुर जिले में 01 जून से अब तक 49.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 49.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 24 जून तक औसत वर्षा 143.2 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 91.6 मिमी, मनोरा में 52.1 मिमी, कुनकुरी में 29.6 मिमी, दुलदुला में 36.6 मिमी, फरसाबहार में 67.0 मिमी, बगीचा में 90.5 मिमी, कांसाबेल में 5.0 मिमी, पत्थलगांव में 18.4 मिमी एवं सन्ना में 54.9 मिमी वर्षा हो चुकी है।…
Read Moreस्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न पदों हेतु साक्षात्कार व कौशल दक्षता परीक्षा अब होगी 29 जून को
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु साक्षात्कार व कौशल दक्षता परीक्षा का आयोजन 29 जून 2022 किया गया है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपरिहार्य कारणों से साक्षात्कार व कौशल दक्षता परीक्षा 27 जून को होना था। जिसे परिवर्तित कर 29 जून को आयोजित किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर सकते हैं अथवा जिले के वेबसाईड ूूूण्रंेीचनतण्पदबण्पद पर अवलोकन कर सकते हैं।
Read Moreश्रम विभाग की योजना का लाभ लेकर श्रीमती भोली यादव को मिला 1 लाख रुपए
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं से निरंतर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कडी में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा संचालित मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजनांतर्गत कुनकुरी विकासखंड के ग्राम कुडुकेला निवासी राजकुमार यादव पिता धनंजय यादव की मृत्यु हो जाने पर राजकुमार के उत्तराधिकारी उसकी पत्नी श्रीमती भोली यादव को योजनांतर्गत 1 लाख रुपए प्रदान किया गया। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि उक्त राशि योजनांतर्गत सामान्य मृत्यु होने पर दिए जाने का…
Read Moreमुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत जशपुर जिले के लोगों का किया जा रहा उपचार, मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से अब तक कुल 5603 मरीजों को किया गया लाभान्वित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोबाईल मेडिकल यूनिट की सुविधा प्रारंभ कर दूरस्थ अंचल के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बेहतर साधन उपलब्ध कराया गया है। मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों का खून जांच, थायराइड, मलेरिया, टाइफाइड, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, पल्स, ऑक्सीमीटर के साथ अन्य जांच कुशल लैब टेक्नीशियन एवं अत्याधुनिक सुविधा वाली मशीनों से की जाएगी। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का शिविर सभी वार्डों में रूट के अनुसार संचालित किया जा रहा…
Read Moreभारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर जिला भाजपा कार्यालय जशपुर सहित जिले की सभी मण्डलों में भाजपाईयों ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें दी श्रद्धांजलि
उनकी पुण्यतिथि को मनाया बलिदान दिवस के रूप में समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर को भारतीय संविधान के दायरे में लाने और एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान (झंडा) के विरोध में सबसे पहले आवाज उठाने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का आज बलिदान दिवस है। उनका यह स्वप्न स्वतंत्रता प्राप्ति के 70 वर्ष बाद तब पूरा हुआ जब हम सबके प्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अगस्त 2019…
Read Moreजशपुर जिले में 21 जून से 05 जुलाई तक मनाया जाएगा गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा, सीएमएचओ ने जिंक एवं ओआरएस कार्नर का शुभारंभ कर, प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
पखवाड़े में नौनिहालों को डायरिया से मुक्त करने हेतु ओआरएस और जिंक टेबलेट की जाएगी वितरित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला जशपुर की ओर से बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी एक नई पहल की है। जिसके तहत विगत 21 जून से 05 जुलाई 2022 तक गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। पखवाड़े का शुभारंभ करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ श्री रंजीत टोप्पो ने जिला अस्पताल में जिंक एवं ओआरएस…
Read Moreहमर पारा हमर क्लीनिक योजना के अन्तर्गत जशपुर जिले में किया जा रहा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी के दिशा निर्देश में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण एवं सुचारू संचालन तथा प्रत्येक जनता तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के उद्देश्य से हमर पारा हमर क्लीनिक योजना का प्रारंभ किया जा रहा है। योजना के तहत आम नागरिकों को उनके निवास के समीप ही पारा, टोला, मोहल्ला में सप्ताह में एक दिन स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाएगी। जिसके अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र अंतर्गत आने वाले संबंधित सीएचओ, आरएचओ महिला व पुरुष को ग्राम…
Read Moreजशपुर जिले में 01 जून से अब तक 47.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 47.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 23 जून तक औसत वर्षा 138.1 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 91.6 मिमी, मनोरा में 46.9 मिमी, कुनकुरी में 29.6 मिमी, दुलदुला में 36.6 मिमी, फरसाबहार में 67.0 मिमी, बगीचा में 85.2 मिमी, कांसाबेल में 4.0 मिमी, पत्थलगांव में 18.0 मिमी एवं सन्ना में 50.8 मिमी वर्षा हो चुकी है।…
Read More