अजीविकामूलक गतिविधियों से जशपुर जिले की महिलाएं बन रही आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर : वर्मी खाद के उपयोग से ग्रीष्मकाल में 0.400 हेक्टेयर में लगाया गया पत्ता गोभी, उत्पादन भी बहुत अच्छी

गोधन न्याय योजना कृषको के लिए साबित हो रहा है वरदान गोधन न्याय योजना से स्वप्रेरित होकर वर्मी टांका निर्माण कर स्वालम्बन की ओर बढ़ रही सुशीला खाली पड़ी जमीन पर वर्मी टाका का निमार्ण कर बनाया उसे उपयोगी अब अपनी कृषि कार्य में गांव की कई महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना नाम के अनुरूप ही अब महिलाओं, किसानों, आमजनों के लिए हो गई है। ग्रामीण महिलाएं अब घरेलू कार्य के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों में भी…

Read More

पमशाला में हुआ स्वस्थ पंचायत सम्मेलन और जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए संसदीय सचिव यू. डी. मिंज : ग्रामीणों ने विधायक से कहा साहब गैस के दाम आसमान छू रहे दाम तो कम करा दो …..।।

दिव्यांगजनों को मिले बैसाखी,दर्जनों राशन कार्ड किये गए वितरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर ईब नदी के तट आम बगीचा पमशाला में आयोजित स्वस्थ पंचायत सम्मेलन और जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कुनकुरी विधायक एवम संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने कार्यक्रम में शामिल हुए । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष कांग्रेस मनोज सागर यादव भी शामिल हुए। स्वस्थ पंचायत सम्मेलन में विधायक ने बैठे मितानिन एवं सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को सम्मेलन करने और करवाने समहयोग करने के लिए साधुवाद दिया और जागरूकता का इस…

Read More

बगीचा नगर पंचायत को मिला नया फायर ब्रिगेड वाहन, आकस्मिक आगजनी की घटना होने पर अब तुरंत आग पर काबू पाने में मिलेगी सहायता, बगीचा क्षेत्र के नागरिकों में खुशी की लहर

बगीचा वासियों ने जिला प्रशासन और कलेक्टर को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रशासन ने हमारी मांग पूरी कर दी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन और कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के सार्थक प्रयास से बगीचा नगर पंचायत को मिला नया फायर ब्रिगेड वाहन आकस्मिक आगजनी की घटनाओं के तुरंत आग पर काबू करने के लिए वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कलेक्टर ने फायर ब्रिगेड वाहन के संचालन करने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कुशल जवान को ही रखने के निर्देश दिए हैं। ताकि सूचना मिलने पर वाहन तत्काल संबंधित…

Read More

जशपुर सीईओ ने गोधन न्याय योजना के संबंध में ली समीक्षा बैठक : गोबर खरीदी एवं वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने, विक्रय करने में शत प्रतिशत प्रगति लाने के दिए निर्देश

गोधन न्याय योजना के गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कृषि ग्रामीण विस्तार अधिकारी कलेक्टर के हाथों हुए सम्मानित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में गोधन न्याय योजना की समीक्षा लेकर गोबर खरीदी, खाद बनाने की प्रगति और विक्रय के संबंध में बैठक लेकर समीक्षा की। बैठक में सभी जनपद पंचायत सीईओ और कृषि विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। जिला पंचायत सीईओ ने सभी जनपद सीईओ को गोबर खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। साथ…

Read More

कलेक्टर डॉ. मित्तल ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक : सीमांकन सहित अन्य लंबित प्रकरणों का समयावधि में शत प्रतिशत निराकरण करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की  समीक्षा बैठक लेकर  राजस्व  प्रकरणों के अद्यतन स्थिति की विस्तार से  समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर, समस्त एसडीएम सहित अन्य राजस्व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने 170ख,अविवादित, विवादित नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए 2 वर्ष से अधिक सीमांकन सहित अन्य लंबित प्रकरण को  समय में सुनवाई कर शत प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए।उन्होंने भू अर्जन के प्रकरणों को भी जल्द से जल्द निराकृत कर हितग्राहियों को…

Read More

एसडीएम पत्थलगांव ने ग्राम सुखरा में चल रहे मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक का किया निरीक्षण, लोगों को योजना का लाभ लेने किया प्रेरित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विकासखंड पत्थलगांव के ग्राम सुखरा पारा में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री एस. लाल ने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक का निरीक्षण किया ।  निरीक्षण के दौरान एसडीएम  द्वारा मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक से होने वाले लाभ के बारे में आम जनों से बातचीत कर राय भी लिया । मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक सुखरा पारा में  कुल- 152 मरीजों को लाभान्वित किया गया जिसमें उच्च रक्तचाप के-61, मधुमेह के- 61, नेत्र रोग के- 6, चर्म रोग के -2 एवं अन्य रोग के 15 मरीज मिले। जिसमें से उच्च…

Read More

एसडीएम ने लिया कांसाबेल में व्यापारी संघ की बैठक : फायर नियम का पालन एवं फायर सेफ्टी की उपलब्धता सुनिश्चित करने किया आग्रह

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर एसडीएम आर. पी. चौहान की अध्यक्षता में कांसाबेल के व्यापारी संघ की बैठक आयोजित की गई जिसमें एसडीओपी,टी आई एवं विद्युत विभाग के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में आगजनी से बचने के लिए फायर नियम का पालन एवं अग्निशामको की उपलब्धता सुनिश्चित करने के विषय पर चर्चा की गई। बैठक में अतिक्रमण दुकान के बाहर रोड साइड में रखे सामान को हटाने, सीसीटीवी चिन्हांकित स्थल के दुकानों में लगाने और रात को चालू रखने कहा गया। बिजली के तारों को लोड के हिसाब से रखना और…

Read More

जशपुर : 40 विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार के किसानों को मिला बैल जोड़ी, विधायक विनय भगत एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियो ने किया प्रदाय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन जशपुर के पहल से विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा किसानों को आत्म निर्भर बनाने के लिए पशु पालन विभाग के माध्यम से विकासखण्ड बगीचा के 40 परिवारों को बैलजोड़ी प्रदान की गई ताकि पहाड़ी कोरवा किसान खेती-बाड़ी कर सके। शासन-प्रशासन उन्हें मुख्यधारा में जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है जिससे खेती-बाड़ी कर आर्थिक रूप से संबल हो सके। बैल जोड़ी वितरण विधायक जशपुर विनय भगत के मुख्य आतिथ्य में एवं सूरज चौरसिया, मनकुमार पहाड़ीया, अध्यक्ष पहाड़ी कोरवा विकास अभिकरण जिला जशपुर…

Read More

जशपुर जिले के गौठानों में बहुउद्देशीय पशु-चिकित्सा शिविर का आयोजन, पशु उपचार के साथ औषधी का किया जा रहा वितरण

शिविर में पशु पालकों को विभागीय योजना एवं संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए टीकाकरण की दी जा रही जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना अंतर्गत जिले के समस्त गौठानों में कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन  निरंतर पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन कर विभागीय गतिविधियों को संपादित किया जा रहा है। उप संचालक पशुधन विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल 49 पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा चुका है। शिविर में पशु उपचार…

Read More

बदनियति से घर में प्रवेश कर विवाहिता से छेड़-छाड़ एवं मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल की गई जप्त, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

चौकी कोतबा में आरोपियों के विरूद्ध धारा 456, 354, 354(ख), 323, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध, प्रकरण के आदतन अपराधी विनय चौहान एवं गांधी उर्फ खिलेश्वर के विरूद्ध से पूर्व में नाबालिग से दुष्कर्म का संयुक्त रूप से अपराध है दर्ज, आरोपी विनय चौहान के विरूद्ध पूर्व में मोटर सायकल लूट का अपराध भी है पंजीबद्ध, समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25 मई 2023 के शाम 7:00 बजे प्रकरण के…

Read More