जशपुर कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना के संबंध में ली बैठक : गोबर खरीदी एवं वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने में  शत प्रतिशत प्रगति लाने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में गोधन न्याय योजना की समीक्षा लेकर गोबर खरीदी, खाद बनाने की प्रगति और विक्रय के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव, सभी जनपद पंचायत सीईओ और कृषि विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. मित्तल ने सभी जनपद सीईओ को गोबर खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सोसायटी के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट खाद का विक्रय प्राथमिकता से करने के लिए…

Read More

जशपुर जिले में मछली पालन के लिए समूह को रिक्त शासकीय तालाब और जलाशयों को 10 वर्षीय पट्टे में दिया जाएगा

इच्छुक मछुआ समूह अधिक जानकारी के लिए ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच तथा मत्स्य निरीक्षक से कर सकते है सम्पर्क समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जिले के ग्राम पंचायतों में रिक्त शासकीय तालाब और जलाशयों को 10 वर्षीय पट्टे में कराने के लिए मछली पालन विभाग को निर्देशित किया है। इस हेतु मछली पालन विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि तालाब व जलाशय पट्टा पर लेने के लिए ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच तथा संबंधित विकासखण्ड के मत्स्य निरीक्षक से सम्पर्क कर अधिक जानकारी लेने…

Read More

जशपुर : जनहानि के 1 मामलें में प्रभावित परिजनो हेतु 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत जशपुर विकासखण्ड के ग्राम  किनकेल निवासी स्व. भम्भा राम की कुंआ के पानी में डूबने से 28 जनवरी 2023 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती ननकी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Read More

जशपुर : सड़क दुर्घटना के मामले में 25 हजार की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने सड़क दुर्घटना के एक मामलें में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत कांसाबेल तहसील के ग्राम कांसाबेल निवासी स्व. योगेश्वर पैंकरा की सड़क दुर्घटना में 31 अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो जाने से मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती मिथलेस पैंकरा हेतु 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पत्थलगांव में मोतियाबिंद के 19 मरीजों को किया गया ऑपरेशन, निःशुल्क दवाई और चश्मा वितरण किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशानुसार विकासखण्ड स्तर में मोतियाबिंद मरीजों का जॉच पश्चात आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाई एवं तत्काल चश्मा वितरण किया जा रहा है साथ ही चिन्हांकित मरीजों के लिए ऑपरेशन की व्यवस्था की जाती है। इसी कड़ी में विगत दिवस पत्थलगांव विकाखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मोतियाबिंद मरीजों का जांच कर 19 मरीजों का ऑपरेशन किया गया और निःशुल्क दवाई, आवश्यक परामर्श और चश्मा दी गई। 

Read More

कुनकुरी में विधायक एवं कलेक्टर की उपस्थिति में आपदा प्रबंधन के संबंध में हुई बैठक, व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य हुए शामिल, सुरक्षात्मक मानकों का कड़ाई पालन करने एव जन जागरूकता पर दिया गया जोर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू डी मिंज एवं कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल की उपस्थिति में कुनकुरी जनपद पंचायत सभाकक्ष में आपदा प्रबंधन के अन्तर्गत कुनकुरी के व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगजनी के कारणों, सुरक्षात्मक उपाय एवं अन्य विषय पर चर्चा कर जानकारी लेकर सुझाव मांगा। उपस्थित सदस्यों ने सुझाव एवं जानकारी देकर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य स्थलों पर सुरक्षात्मक मानकों का कड़ाई से पालन करने एवं जन जागरूकता पर जोर दिया गया । कलेक्टर ने…

Read More

जशपुर जिले में रैपिड रिस्पांस मैकेनिज्म टीम गठित : सोशल मीडिया, टी.व्ही. चैनलों, समाचार वेब पोर्टल एवं विभिन्न समाचार पत्रों की खबरों पर रखी जाएगी निगरानी

टीम प्रसारित गलत एवं निराधार आपेक्षों की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करेंगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार सोशल मीडिया, टी.व्ही. चैनलों, समाचार वेब पोर्टल एवं विभिन्न क्षेत्रीय समाचार पत्रों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन तथा भारत निर्वाचन आयोग के संबंध में प्रसारित गलत एवं निराधार आपेक्षों की सूचना पर त्वरित कार्यवाही हेतु रैपिड रिस्पांस मैकेनिज्म टीम गठित की गई है। गठित टीम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जशपुर डॉ. रवि मित्तल अध्यक्ष, अपर कलेक्टर जशपुर श्री ईश्वर लाल ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर जशपुर व ईव्हीएम…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई कर निराकरण करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज जिले के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, शिकायतों और आवश्यकताओं को सुना। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए सभी आवेदकों की समस्याओं को उन्होंने पूरी गंभीरता व विनम्रता से सुनते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। आज के जनदर्शन में अधिक बिजली बिल, अनुकंपा नियुक्ति, वन अधिकार पट्टा, अवैध कब्जा को हटाने, सोलर पंप लगाने, सीमांकन, राजस्व मामले का आवेदन प्राप्त हुआ। कलेक्टर ने सभी…

Read More

मछली पालन आय का उत्तम साधन : मत्स्य विभाग जशपुर द्वारा समूह को 4 नग महाजाल और 50 प्रतिशत अनुदान पर मछली बीज प्रदाय किया गया

सरहापानी के गंगा स्व सहायता समूह को ग्रामीण तालाब जलक्षेत्र पर 10 वर्षीय पट्टा आबंटन प्रतिवर्ष में 1500 किलोग्राम मछली किया जा रहा है उत्पादन मछली विक्रय से समूह को लगभग 2 से 3 लाख प्रतिवर्ष हो रहा है मुनाफा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले के किसानों, स्व सहायता समूहों और दूरस्थ अंचल के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और रोजगार के अवसर देने के उदेश्य से जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। मछली पालन विभाग द्वारा भी विभागीय…

Read More

बगीचा एसडीएम ने सभी छूटे हुए लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा एसडीएम श्री आर.पी.चौहान ने आज बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्षेत्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी, मितानीन, एमटी और बी.सी. व्ही.एल.ई., सीएचओ, आरएचओ पुरूष का आयुष्मान कार्ड बनाने के संबंध में बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी छूटे हुए लोगों का प्राथमिकता से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कहा। बैठक में आयुष्मान भारत के जिला परियोजना सम्वन्यक श्री शिशिर परमार, बी.पी.एम. सूर्या रतन गुप्ता, सम्वन्यक जशपुर श्री विश्वजीत पण्डा और सीएससी मैनेजर विवेक सिंह उपस्थित थे।

Read More