जशपुर जिले में सुपोषण के नोडल अधिकारी अपने चिन्हांकित गांव पहुंचकर पालकों को कर रहे हैं जागरूक

सुपोषण चौपाल में कुपोषित बच्चों को अंडा दूध,केला हरी साग सब्जी खिचड़ी, हलवा और पोष्टिक आहार की दे रहे जानकारी बच्चों को खाना खिलाने से पहले अपने हाथ और खाने के बर्तन साफ करने की दी गई समझाइश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में  जिले में कुपोषण के स्तर में कमी लाने, 0-5 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराने, जनभागीदारी को बढ़ावा देने और एनीमिया मुक्त अभियान को सफल बनाने  सुपोषण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन  जिला स्तर पर किया जा रहा है।…

Read More

जशपुर जिले में छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 आज से शुरू, जिले के सभी विकास खंड में सर्वे टीम जा कर कर रही कार्य

कलेक्टर ने टीम को गंभीरता से कार्य करने के लिए कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले दिन आज 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ हो गया है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के दिशानिर्देश में जिले के सभी विकास खंड के गांव गांव जाकर सर्वेक्षण टीम जाकर सर्वे कार्य कर रही है।  इसके साथ ही पूरे जिले में सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर ने प्रगणक दलों को पूरी गंभीरता से त्रुटि…

Read More

राजेन्द्र सिंह परिहार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर हुए सेवानिवृत्त, उमनि. सह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर   इकाई में पदस्थ पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार द्वारा 62 वर्ष की अधिवार्षिकी पूर्ण करने पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी.रविशंकर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उमेश कुमार कश्यप एवं अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदाय कर उनके उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की सुभकामनाये देते हुए भावभीनी विदाई दी गई, इस दौरान सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों के परिजन, पत्रकारगण, थाना…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत फरसाबहार में नोडल अधिकारियों को दिया गया बेरोजगारी भत्ता के संबंध में प्रशिक्षण 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर फरसाबहार विकासखण्ड के जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में बेरोजगारी भत्ता हेतु कलस्टर नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर द्वारा बताया गया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के शिक्षित बेरोजगारों को 01 अप्रैल 2023 से 25 हजार रूपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने की योजना लागू की गई है। जिला रोजगार एवं स्व रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के शिक्षित बेरोजगारों को विभिन्न शर्तो के आधार पर शिक्षित बेरोजगारी भत्ता की पात्रता होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरोजगारी भत्ता की…

Read More

रिहा होने के बाद हुनरमंद बनकर निकलेगें बंदी : जिला जेल जशपुर के 24 बंदियों को दिया जा रहा सिलाई प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत् बंदियों को रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा जिला जेल में 24 बंदियों को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत् 04 माह का सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के पश्चात् बंदियों को जेल में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। सिलाई के लिए कपड़े भी दिए जाएंगे और उसके ऐवज में उन्हें मेहताना भुगतान भी किया जाएगा। जेल से रिहा होने के बाद बंदी हुनरमंद बनकर निकलेगें और उनके हाथों में रोजगार भी रहेगा।

Read More

सुपोषण चौपाल कार्यक्रम हेतु जशपुर जिले में 50 नोडल अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जिले में कुपोषण के स्तर में कमी लाने, 0-5 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराने, जनभागीदारी को बढ़ावा, एनीमिया के विरूद्ध जागरूकता लाने, सामुदायिक सहयोग से कुपोषण का समुदाय स्तर पर प्रबंधन हेतु तथा सुपोषण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन करने हेतु जिला कार्यालय के विभिन्न विभागों के 50 अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

Read More

महिला कोष योजना के अन्तर्गत जशपुर जिले की 11 महिलाओं को आर्थिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए 9 लाख का दिया गया लोन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित छ.ग. महिला कोष योजना के तहत महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक विकास संबंधी कार्या को बढ़ावा देने महिला सशक्तिकरण, सुदृढ़ीकरण एवं आर्थिक गतिविधि के लिए वार्षिक 3 प्रतिशत आसान शर्तों पर कलेक्टर द्वारा ऋण योजना अंतर्गत जिले में वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 44 महिला स्व सहायता समूहों को किराना दुकान, बकरी पालन, सिलाई कार्य, कपड़ा दुकान, मुर्गी पालन, सिलाई सेंटर, कृषि कार्य, सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन, मछली पालन, हॉटल व्यवसाय, सुअर पालन, दोना पत्तल, मक्का खेती, ईंट निर्माण,…

Read More

सहायक सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह को जशपुर जिला जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कोरबा स्थानांतरण होने पर दी गई विदाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले के जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर में पदस्थ सहायक सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह चौहान को शुक्रवार को जिला जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती नूतन सिदार द्वारा कार्यमुक्त कर दिया गया। इस अवसर पर कार्यालय के श्रीमती सुषमा कुजूर, विनोद कुमार यादव, श्रीमती कौशल्या एवं रवि मिश्रा, राजकुमार राम, रविन्द्र राम, अशोक तिर्की उपस्थित थे। श्री चौहान का जनसंपर्क कार्यालय कोरबा स्थानांतरण किया गया है ज्ञात हो कि वे विगत तीन वर्षा से अधिक समय से जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर में कार्यरत थे। सुरजीत चौहान ने जिले में…

Read More

कुंजारा पंचायत जांच प्रकरण : पूर्व सरपंच ने भी शिकायतकर्ताओं के विरूद्ध पुलिस थाने में लिखित शिकायत कर कार्यवाही करने की मांग की

पूर्व में भी की गई विभिन्न शिकायतों का भी किया उल्लेख, बार बार प्राड़ित करने का लगाया आरोप कुनकुरी : भ्रष्टाचार को लेकर सुर्खियों में आई ग्राम पंचायत कुंजारा के अन्तर्गत चल रही जांच से पूरी पंचायत में माहौल गर्माया हुआ है। एक ओर पूर्व सरपंच पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये जा रहे है। वही नये सरपंच को अभी तक प्रभार नही मिलने की स्थिति बनी हुई है। भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच के दौरान निवृतमान सरपंच सनमनी साय पैंकरा एवं शिकायतकर्ताओं बजरंग गुप्ता, बैजनाथ सिदार, रामजीत चौहान, कामेश्वर सिंह…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने ली निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक, विभागों के प्रगतिशील एवं लंबित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने के दिए निर्देश

अप्रारंभ एवं निविदा स्तर के कार्याे में भी शीघ्रता से कार्यवाही पूर्ण करते हुए कार्य प्रारंभ कराएं- कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने विगत दिवस कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभिन्न निर्माण विभागों की बैठक लेकर प्रगतिरत निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी निर्माणाधीन कार्याे को शीघ्रता से पूर्ण कराने हेतु सभी निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही निर्माण कार्याे के गुणवत्ता पर किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग…

Read More