यात्रियों को राहत पहुँचाने हेतु जशपुर के गम्हरिया चौक पर ऑटो किराया सूची बोर्ड किया गया प्रदर्शित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जिला मुख्यालय आने वाले यात्रियों व राहगीरों से ऑटो चालकों द्वारा निर्धारित दर से अधिक किराया वसूली की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए जिला परिवहन अधिकारी को तत्काल आमजनों को राहत पहुचाने के निर्देश दिए थे। साथ ही समय-समय पर समस्त ऑटो का किराया के संबंध आकस्मिक निरीक्षण करने के लिए कहा गया है।  जिसके परिपालन में जिला परिवहन अधिकारी द्वारा जिले में राहगीर व यात्रियों को सहूलियत प्रदान करने हेतु जशपुर नगर के प्रवेश द्वार गम्हरिया चौक पर पेट्रोल…

Read More

जशपुर : पटवारी परीक्षा की प्रतीक्षा सूची से 7 अभ्यर्थियों का किया गया चयन

चयनित अभ्यर्थियों को 10 दिवस के भीतर पटवारी प्रशिक्षण शाला अम्बिकापुर में उपस्थित होने के निर्देश जारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 2022 के परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची के आधार पर जिले में 20 पदों पर भर्ती किए जाने हेतु वर्गवार प्रावीण्य सूची के आधार पर पटवारी प्रशिक्षण शाला में उपस्थित होने के निर्देश जारी किया गया था। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों में से 07 अभ्यर्थियों द्वारा प्रशिक्षण शाला में उपस्थित नहीं होने के कारण प्रतीक्षा सूची के 7 अभ्यर्थियों का…

Read More

आईआईटी रुड़की की टीम द्वारा जशपुर जिले के कुछ राजस्व व वनग्रामों में नक्शा मिलान व भौगोलिक क्षेत्रफल में गड़बड़ी की समस्या का किया जाएगा निराकरण

21 मार्च को विभिन्न ग्रामों का सर्वे कर करेंगे निराकरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखण्ड के कुछ राजस्व ग्राम, नक्शा विहीन ग्राम व मनोरा विकासखण्ड के कई वन ग्राम के नक्शा मिलान व भौगोलिक क्षेत्रफल में आ रही गड़बड़ी की शिकायत का निराकरण हेतु आईआईटी रुड़की की टीम जिले के प्रवास पर आ रही है। कार्यालय भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर जिले  के मनोरा तहसील में कुल 11 वन ग्राम जिसमें बोरोकोना, करणपुर जिसने आईआईटी रुड़की द्वारा किए गए सर्वे के भौगोलिक क्षेत्रफल…

Read More

जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव के संकल्प शिक्षण संस्थान में कक्षा 9 वीं मे प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 05 अप्रैल 2023 निर्धारित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज न्यास निधि मद से संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव में कक्षा 9 वीं में हिन्दी माध्यम की कुल 116 सीटों में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 05 अप्रैल 2023 निर्धारित की गई है। चयन परीक्षा 16 अप्रैल को जिला मुख्यालय में…

Read More

जशपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना का हो रहा बेहतर क्रियान्वयन, योजना की सहायता से हितग्राही सिंहासन कुजूर ने बनाया अपना सुंदर आवास

पक्के आवास में परिवार सहित खुशी से कर रहे जीवन यापन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है और पात्र हितग्राहियों का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया जा रहा है। हर नागरिक के लिए रोटी, कपड़ा और मकान अनिवार्य आवश्यकता होती है। ये तीनों मूलभूत चीजें लोगों के पास होने से  निश्चित ही उनका गुजर-बसर आसानी से होता है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत ऐसे गरीब असहाय परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराया जा…

Read More

जशपुर जिले में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन अब 20 मार्च तक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर युवाओं में अग्निवीर भर्ती के प्रति उत्साह को देखते हुए आवेदन करने के लिए ऑनलाइन पंजीयन की तिथि को बढ़ाते हुए  20 मार्च किया गया है। इच्छुक उम्मीद्ववार www.joinindianarmy.nic.in  वेबसाइट पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। आवेदकों की सहायता हेतु एक हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है। पंजीयन संबंधी प्रश्नों के लिए wm.joinindianarmy@gov.in   पर तथा ऑनलाइन सीईई प्रश्नों के लिए jiahelpdesk2023@gmail.com  पर ईमेल कर सकते हैं। साथ ही मोबाइल नंबर 79961-57222 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं किसी भी समस्या के लिए सेना…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने ली निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक, सभी विभागों के लंबित निर्माण कार्याे को शीघ्रता से पूर्ण कराने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने विगत दिवस कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभिन्न निर्माण विभागों की बैठक लेकर प्रगतिरत निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी निर्माणाधीन कार्याे को शीघ्रता से पूर्ण कराने हेतु सभी निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही निर्माण कार्याे के गुणवत्ता पर किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग जशपुर व पत्थलगांव, राष्ट्रीय राजमार्ग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सीजीएमएससी सहित अन्य निर्माण विभागों के…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने ग्रामीण औद्योगिक पार्क निर्माण की कार्य प्रगति के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक, रीपा के अधोसंरचना निर्माण कार्याे को शीघ्रता से पूर्ण कराने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में  महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क निर्माण संबंध में अधिकारियों की बैठक लेकर निर्माण प्रगति की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव सभी जनपद सीईओ एवं निर्माण एजेंसी एवं एनआरएलएम के अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में जिले में रीपा हेतु चयनित गौठानों में निर्मित किए जा रहे विभिन्न शेड एवं अन्य अधोसंरचना की कार्य प्रगति की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्माण  कार्य मे तेजी लाने के निर्देश…

Read More

हाइवे पेट्रोल जशपुर व दुलदुला पुलिस ने बचाई ट्रक चालक की जान, रात्रि 12 बजे लोरो घाट में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में फंसे वाहन चालक को सकुशल निकाल पहुंचाया अस्पताल

हाइवे पेट्रोल जशपुर निरन्तर सक्रिय, आपकी सेवा में सदैव तत्पर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दिनांक 14-03-2023 को पेट्रोलिंग दौरान लोरो घाट जशपुर में दुर्घटना ग्रस्त ट्रक जिसमे उसका वाहन चालक  सुमित गजवी पिता विनोद गजवी, निवासी नागपुर महाराष्ट्र, व ट्रक क्लीनर फंस गए थे, जिन्हें हाइवे पट्रोल एवं दुलदुला पुलिस टीम द्वारा रात्रि 12 बजे से सुबह 06 बजे तक लगातार प्रयास करते हुए गैस कटर से वाहन को काटकर सकुशल बाहर निकाला व ईलाज हेतु शासकीय देवशरण जिला अस्पताल जशपुर पहुँचाया, जहाँ घायलों की स्थति स्थिर बनी हुई है।…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक : शासकीय योजनाओं व विकास कार्या के क्रियान्वयन में व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करने हेतु अधिकारियों को किया निर्देशित

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही नही बरतने की दी हिदायत देवगुड़ी निर्माण कार्य को गंभीरता से पूर्ण कराने के लिए कहा सामाजिक सुरक्षा पेंशनों हेतु पात्र लोगों का पंजीयन कर उन्हें प्राथमिकता से करें लाभान्वित-कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने जिले में आंगनबाड़ी का संचालन, पहाड़ी कोरवा भर्ती, देवगुड़ी स्थापना, ब्लड स्टोरेज यूनिट, किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड  बनाने की प्रगति, पेंशन, राशन कार्ड, कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण सहित सभी…

Read More