किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का महासम्मेलन जशपुर जिले के ग्राम बटईकेला में हुआ आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर राष्ट्रीय स्तर पर संचालित किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का महासम्मेलन कार्यक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बटईकेल में आयोजित किया गया। जिसमें वर्ष 2021-22 हेतु प्रत्येक ग्राम में शाला त्यागी बालक-बालिकाओं का चिन्हांकन किया जा रहा है और उन्हें शिक्षा की मुख्यधार से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर बटइकेला क्षेत्र से बीडीसी श्रीमती ललिता बाई, श्रीमती निर्मला नाग, ग्राम पंचायत सरपंच बटइकेला, खण्ड चिकित्सा आधिकारी कांसाबेल संध्या रानी टोप्पो उपस्थित थे।

Read More

फरसाबहार एसडीएम ने डॉक्टर, सुपरवाईजर, समन्वयक और मितानिनों की ली बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर फरसाबहार एसडीएम मो. शबाब खान ने समस्त सेक्टर डॉक्टर, समस्त सेक्टर सुपरवाईजर, विकासखण्ड समन्वयक, मितानिन और प्रेरक का संयुक्त बैठक लेकर ब्लड बैंक की स्थापना, आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसाबहार में ब्लड बैंक की स्थापना हो गई है। 20 मार्च और 08 अप्रैल 2023 को ब्लड डोनेशर शिविर का आयोजन करने की बात कही। एसडीएम खान ने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति में तेजी लाने के लिए कहा है और जितने लोगों…

Read More

संदेशों को लोगों तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका-कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल

प्रशासन और मीडिया का बेहतर समन्वय जरूरी है-एसपी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन के द्वारा आज सर्किट हाऊस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक डी.रविशंकर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र यादव ने सभी पत्रकारों को होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एसडीएम जशपुर सुश्री श्याम पटेल, जिला जनसंपर्क विभाग के जिला जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती नूतन सिदार सहित इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकागण उपस्थित थे। वरिष्ठ पत्रकार विजय त्रिपाठी, विष्णु नारायण जोशी, अमानमुल्ला मलिक, रमेश…

Read More

भाजपा की विधानसभा स्तरीय कार्यशाला : बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक का कोतबा में हुआ समापन

लेकर हाथों में झंडा बीजेपी का हर बूथ पर जाएंगे, करो जश्न की तैयारी फिर इस बार सरकार बनाएंगे, का दिया संदेश सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ ही सभी के प्रयास का मूल मंत्र लेकर देशभर में कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर पत्थलगांव : कोतबा के सांस्कृतिक भवन में आज रविवार को भाजपा के विधानसभा स्तरीय कार्यशाला बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक आहूत की गई। यह बैठक भाजपा जशपुर जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के निर्देशानुसार पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के मुख्य…

Read More

श्रीनदी पर दुलदुला-डीपाटोली मार्ग में 5 करोड़ 50 लाख की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल, संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने किया कार्य का शुभारम्भ !

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने कहा दुलदुला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण से जनता की समस्या होगी दूर समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर दुलदुला : दुलदुला वासियों की वर्षों पुरानी माँग दुलदुला से डीपाटोली मार्ग पर पुल निर्माण को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संसदीय सचिव यू.डी. मिंज के निवेदन पर स्वीकृति प्रदान की. आज दुलदुला से डीपाटोली तक उच्च स्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग निर्माण कार्य लागत 5 करोड़ 50 लाख का विधायक एवं संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने विधि विधान से पूजा कर कार्य का शुभारंम…

Read More

20 रास मवेशी छत्तीसगढ़ से झारखण्ड बुचड़खाना ले जा रहे 3 मवेशी तस्करों को कुनकुरी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किया गिरफ्तार, 2 आरोपियों की तलाश जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी, जशपुर जिले से होकर झारखण्ड के रास्ते बांग्लादेश तक मवेशियों की तस्करी रोकने में अब ग्रामीण खुद सामने आने लगे हैं। पुलिस विभाग के विश्वास अभियान की इसे सफलता बताया जा रहा है। पुलिस-पब्लिक के बीच अपराध रोकने के लिए यह समन्वय सराहनीय है। शुक्रवार 2 फरवरी की शाम को मवेशी तस्कर बड़ी संख्या में बैलों को लेकर ईब नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने गौ रक्षा वाहिनी प्रमुख देवेंद्र यादव की अगुआई में मवेशी तस्करों को पकड़ा।कुछ तस्कर भाग निकले। वहीं सूचना…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर कुनकुरी मे महिला संबंधी कानूनी जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन, दी गई कानून संबंधि जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से 04 मार्च  से 11 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को तालुक विधिक सेवा समिति कुनकुरी द्वारा विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत कुनकुरी के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी वर्गों के महिलाओं की महत्त्वपूर्ण भागीदारी रही। कार्यक्रम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश कुनकुरी एवम अध्यक्ष तालुक विधिक सेवा समिति कुनकुरी अजीत…

Read More

रामनवमी को लेकर कुनकुरी नगर में नई कमेटी का गठन, राजीव गर्ग बने अध्यक्ष, हर्षाल्लास के साथ मनायी जायेगी रामनवमी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी सनातन धर्म समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले रामनवमीं महोत्सव हेतु समिति का गठन किया गया। समिति के गठन हेतु सनातान धर्म समिति के धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर के युवा राजीव गर्ग के नाम पर सहमती बनी जिसके बाद सर्वसम्मती से राजीव गर्ग को रामनवमी आयोजन समिति का अध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक में सनातन धर्म समिति के पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Read More

जिला अस्पताल में जशपुर डाक्टरों की टीम ने महिला के स्तन कैंसर का सफल आपरेशन कर लोगों का विश्वास बढ़ाया : जिला अस्पताल के डां भूपेश भगत और डां संदीप भगत की टीम ने 2 घंटे की कड़ी मेहनत से आपरेशन को सफल बनाया

महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारी का स्तन कैंसर का ईलाज अब तक बड़े शहरों के बड़े अस्पतालों में ही होता था महिला ने जिला प्रशासन को  धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रशासन ने 1 लाख  ईलाज का पूरा खर्च वहन किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दूरस्थ अंचल जशपुर के जिला अस्पताल में भी बड़े शहरों की तरह गंभीर बीमारियों का सफलता पूर्वक आपरेशन किया जा रहा है।  कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के सार्थक प्रयास से  शुक्रवार 3 मार्च 2023 को डाक्टरों की  टीम ने एक महिला का स्तन कैंसर…

Read More

जशपुर जिला अंतर्गत कांसाबेल विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाया गया रक्त दान शिविर, कलेक्टर ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड स्टोरेज की व्यस्था करने दिए निर्देश

गंभीर मरीजों को तत्काल खून चढ़ाया जा सके इस लिए जशपुर जिला प्रशासन बना रहा व्यवस्था समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कांसाबेल विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया है। जहां युवा आम नागरिक अधिकारों, कर्मचारियों और डाक्टरों की टीम ने भी उत्साह के साथ अपना रक्त दान किया। जिला प्रशासन और कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने सार्थक पहल करते हुए जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड स्टोरेज की व्यस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में कांसाबेल विकास खंड में…

Read More