एसडीएम फरसाबहार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसाबहार का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर एसडीएम फरसाबहार मो. शबाब खान ने फरसाबहार के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया और लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रतिदिन मरीजों के बेड का रंगों के अनुसार चादर बदलने के लिए कहा है।

Read More

घरेलू विवाद में अपनी पत्नी के उपर माचिस से आग लगाकर जलाने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी संतोष विश्वकर्मा के विरूद्ध धारा 307 भा.द.वि. का अपराध हुआ पंजीबद्ध सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र के बाधरकोना ग्राम की घटना, समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27 फरवरी 2023 को 30 वर्षीय प्रार्थिया ने थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसे उसकी भतीजी ने फोन से बताया था कि उसकी माँ उम्र 40 साल को पिताजी संतोष विश्वकर्मा ने माचिस से आग लगा दिया…

Read More

अव्यवस्था के साथ प्रारंभ हुआ वार्षिक जतरा मेला, स्थल की कमी से दुकाने लग रही सड़कों पर, आवागमन हो रहा बाधित, स्थानीय प्रशासन अव्यवस्था के प्रति उदासीन

व्यवस्था सुधारने स्थानीय प्रशासन करेगा पहल ? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी : विवादों के बीच आयोजित हो रहा वार्षिक जतरा मेला अपने अघोषित प्रारंभ होने के साथ ही स्थल की कमी को लेकर आम जनता के लिये परेशानी का कारण बन रहा है। तैयारी का बिना किसी प्रकार का पूर्व आंकलन किये ठेकेदार की सुविधा को ध्यान में रखकर गोपनीय ढंग से अनुमति देकर मेला को आरंभ कर दिया गया है। घोषित मेला स्थल में मुख्य मार्ग से सौ फीट छोड़कर मेला लगाये जाने की जानकारी मौखिक रूप से…

Read More

होली पर केमिकल रंगो पर जशपुरिया हर्बल रंगो का जोर : जशपुर जिले की 12 स्व सहायता समूह की 100 महिलाएं साग-सब्जी, फल-फूल से तैयार कर रही हैं हर्बल गुलाल, चेहरे के लिए गुलाल बहुत ही उपयुक्त, शरीर को भी कोई नुक्सान नहीं

सी-मार्ट और कलेक्टोरेट कार्यालय सहित अन्य जगहों पर स्टॉल लगाकर विक्रय किया जा रहा है गुलाल कृषि विज्ञान केन्द्र डुमरबहार से महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर होली त्यौहार को देखते हुए जशपुर जिले के गौठान की 12 स्व सहायता समूह की लगभग 100 महिलाए हर्बल गुलाल बना रही हैं। महिलाएं पालक से हरा, लाल भाजी से लाल, हल्दी से पीला, चुकन्दर से कथा गुलाल बना रही हैं। स्थानीय साग-सब्जी और फल-फूल का उपयोग कर रही है।  जिला प्रशासन समूह की महिलाओं को सीजन अनुसार सामग्री बनाने…

Read More

जिला शिक्षा अधिकारी ने बगीचा विकास खंड के विजेता कुमार श्रीवास को संकुल समन्वयक पद से किया मुक्त और शिक्षकीय कार्य करने के दिए आदेश.

अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य अपूर्ण एवं स्तरहीन पाये जाने की भी मिली थी शिकायत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर   जशपुर : जिला शिक्षा अधिकारी जे.के.प्रसाद ने विजेता कुमार श्रीवास, उच्च वर्ग शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढोढरअम्बा, वर्तमान-संकुल स्रोत समन्वयक, संकुल घोघर एवं अतिरिक्त प्रभार संकुल स्रोत समन्वयक, संकुल सरईपानी विकासखण्ड बगीचा जिला-जशपुर (छ.ग.) को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुरोग परिसर में निर्मित अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य अपूर्ण एवं स्तरहीन पाये जाने की शिकायत के आधार पर एतद् द्वारा संकुल स्रोत समन्वयक, संकुल घोघर एवं अतिरिक्त प्रभार संकुल स्रोत समन्वयक…

Read More

कुनकुरी नगर की सुरक्षा व्यवस्था एवं छात्रों का भविष्य दांव पर लगाकर कराया जा रहा है वार्षिक जतरा मेला का आयोजन, अग्निकाण्ड की त्रासदी झेल चुके नगर में अग्निशमन विभाग से ही नही ली गई अनापत्ति

मेला निलामी को लेकर नगरीय प्रशासन पर ठेकेदार से मिली भगत कर राजस्व हानि का लग रहा आरोप नगर के व्यस्ततम क्षेत्र में मेला लगने से आवागमन पर पडेगा गंभीर प्रभाव, मेला के निकटवर्ती क्षेत्र में स्थित है 3 बैंक, गैस गोदाम और पेट्रोल पम्प समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी : नगर की सुरक्षा व्यवस्था एवं नागरिकों की सुविधा को ताक पर रखकर पारम्परिक जतरा मेला का आयोजन सारे नियमों की अनदेखी करके ठेकेदार से मिली भगत कर कराया जा रहा है। मेला ठेका के साथ ही निविदा प्रक्रिया को…

Read More

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत तेरहवीं किश्त की राशि जारी, जशपुर जिले के 53 हजार से अधिक किसानों को 10 करोड़ से अधिक राशि का हुआ भुगतान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रधानमंत्री द्वारा वेलगावी कर्नाटक से तेरहवीं किश्त की राशि जारी की गई है। उप संचालक कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार योजना के तहत जिले के 53 हजार 509 पात्र किसानों के खाते में 10 करोड़ 70 लाख 18 हजार रूपये की राशि 13वीं किश्त के रूप में हस्तांतरित की गई। भुगतान ऐसे पात्र किसानों को किया गया है जिन्होंने अपना ई केवाईसी सत्यापन, आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक एवं अपने भूमि विवरण की जानकारी की…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने में अच्छी प्रगति पर सभी जनपद सीईओ की पीठ थपथपाई, राज्य की सूची में पहले पायदान पर 

27 फरवरी को 4428 आयुष्मान कार्ड को हुआ पंजीयन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जनपद सीईओ की बैठक में सभी सीईओ को आयुष्मान कार्ड बनाने में अच्छी प्रगति लाने पर सरहाना करते हुए कहा कि जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने में निरंतर प्रगति आ रही है। विगत दिवस 27 फरवरी तक 4428 आयुष्मान कार्ड पंजीयन हुआ है और राज्य की सूची में पहले पायदान पर थे। उन्होंने सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, स्वास्थ्य विभाग और बीएलई को निरंतर आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रगति लाने के लिए कहा…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने सीएम घोषणाओं और निर्देशों को गंभीरता से अमल करने के दिए निर्देश, लंबित प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा के भीतर करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज क्लेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा, टीएल के लंबित प्रकरण, कलेक्टर जनदर्शन सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को भेंट्-मुलाकत के दौरान मुख्यमंत्री की घोषणाओं और निर्देशों का गंभीरता से अमल करने के लिए कहा है और पूर्ण हो चुके कार्यो को अपडेट करने के भी निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने बताया कि पत्थलगांव, बगीचा और कांसाबेल में सोनोग्राफी की सुविधा शुरू हो गई है। उन्होंने…

Read More

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगरीय क्षेत्र के लोगों को पहुँचाया जा रहा स्वास्थ्य लाभ, अब तक कुल 37,968 मरीजों को किया गया लाभान्वित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत  स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से नगरीय क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुँचाया जा रहा है।  मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से नगरीय क्षेत्र के प्रमुख हाट बाजारों चौक चौराहों में  लोगों की खून जांच, सर्दी, बुखार,  थायराइड, मलेरिया, टाइफाइड, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, शुगर  के साथ अन्य बीमारियों की  जांच निपुण लैब टेक्नीशियन एवं अत्याधुनिक सुविधा वाली मशीनों से की जाती है। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का शिविर सभी वार्डों…

Read More