समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कुनकुरी : संसदीय सचिव यू. डी. मिंज आज मगधा यादव महाधिवेशन कुम्हारबहार में सम्मिलित हुए, उन्होंने कहा कि यादव समाज सभी को उच्च आदर्शो में जीवन जीना सीखता है। हमें कृष्ण भगवान के आदर्श पर चल कर समाज को नई दिशा दिखाना है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया आदरणीय भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर अग्रसर है, सरकार समाज के सभी वर्गों को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। गाँव और किसान को समृद्ध करने की…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर कलेक्टर ने सभी बीएलई को अपने सीएससी में उपस्थित होकर छुटे हुए लोगों का आयुष्मान कार्ड और डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत कार्ड बनाने के दिए निर्देश
एसडीएम और जनपद पंचायत सीईओ को शिविर की नियमित निगरानी बनाने के लिए कहा है सीएससी सेंटर में बीएलई अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने सीएससी मैनेजर को सभी ग्राम पंचायतों में आयुष्मान शिविर लगाकर छुटे हुए लोगों का प्राथमिकता से आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं और जिले के सभी बीएलई को अपने अपने सीएससी सेंटर में उपस्थित होने के कड़ी हिदायत दी है। कलेक्टर ने कहा की गांव में सरपंच सचिव के माध्यम से जिनका डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य…
Read Moreजशपुर: जनहानि के 3 मामले में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 3 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम चिड़ोरा निवासी स्व. करन सिंह सिदार की सर्पदंश से 17 अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी सविता बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं। इसी प्रकार बगीचा विकासखण्ड के ग्राम महनई निवासी…
Read Moreजशपुर जिला अन्तर्गत बगीचा विकासखण्ड के सुलेसा में शिविर लगाकर किसानों का बनाया जा रहा केसीसी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, पटवारियों, सरपंच, सचिवों की सहयोग से छूटे हुए किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में बगीचा विकाखण्ड के ग्राम सुलेसा में शिविर लगाकर किसानों का केसीसी बनाया जा रहा है।
Read Moreमहिला बाल विकास के पर्यवेक्षकों के द्वारा हितग्राहियों को रेडी-टू-ईट का वितरण किया गया, कुपोषण को दूर करने के लिए दी जा रही जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर महिला बाल विकास विभाग के द्वारा फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम पंचायत तपकरा में सरपंच, पंच और सुपरवाईजर के माध्यम से हितग्राहियों को रेडी-टू-ईट का वितरण किया जा रहा है। कुपोषण को दूर करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। इसी प्रकार दुलदुला विकासखण्ड चटकपुर में भी रेडी-टू-ईट का वितरण किया गया।
Read Moreजशपुर: ’’दिशा’’ स्कीम के अंतर्गत शार्ट फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन आदिवासी बाहुल्य जगदलपुर में किया जायेगा
शार्ट फिल्में दिशा स्कीम थीम पर तैयार कर 15 मार्च तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा छ.ग.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में कर सकते हैं प्रस्तुत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर न्याय विभाग भारत सरकार एवं नालसा के संयुक्त तत्वाधान में संचालित की जा रही ’’दिशा’’ स्कीम के अंतर्गत इस वर्ष की शार्ट फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन आदिवासी बाहुल्य जगदलपुर में किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में 05 से 10 मिनट की अवधि की शार्ट फिल्में न्याय विभाग एवं नालसा की दिशा स्कीम थीम पर तैयार कर 15 मार्च तक जिला विधिक सेवा…
Read Moreजशपुर: विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने दिया गया बैल जोड़ी
एक-एक बैल जोड़ी सरूडीह के किसान श्री जलसू और घुमा राम को दिया गया किसानों ने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन के अंतर्गत् संचालित पशुपालन विभाग के द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक-एक बैल जोड़ी दिया जा रहा है। इसी कड़ी में मनोरा विकासखण्ड के सरूडीह के किसान श्री जलसू राम और घुमा राम को जिला खनिज न्यास मद से एक-एक बैल जोड़ी दिया गया है। किसान जलसू और घुमा राम…
Read Moreआईजी सरगुजा एवं डीआईजी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के दिशा-निर्देशन में तपकरा पुलिस ने गांजा तस्करी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के संयुक्त कब्जे से मादक पदार्थ गांजा कुल 10 किलोग्राम, कीमत 01 लाख रूपये एवं तस्करी में प्रयुक्त पिक-अप वाहन कीमत 06 लाख रूपये की गई जप्त.
थाना तपकरा में आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध, आरोपीगण मादक पदार्थ गांजा को सब्जी बोरे के भीतर छिपाकर ओडिसा से सिंगरौली (मध्य प्रदेश) की ओर ले जा रहे थे, मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर तपकरा : अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु तपकरा पुलिस द्वारा नियमित रूप से वाहनों की बारीकी से चेकिंग की जाती है, चेकिंग के दौरान दिनांक 26 फरवरी 2023 के प्रातः में पुलिस को मुखबीर…
Read Moreजशपुर : सीएएफ शहीद जवान स्व. संजय लकड़ा का पार्थिव शरीर पहुँच गृह ग्राम, विधायक, कलेक्टर और एसपी ने दी विनम्र श्रद्धांजलि
परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना नक्सल ऑपरेशन के दौरान हुई शहादत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर विधायक विनय भगत, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और पुलिस अधीक्षक डी.रविशंकर ने जशपुर विकासखण्ड के बाम्हनपुरा गांव में पहुंच कर सीएएफ शहीद जवान स्व. संजय लकड़ा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दुःख के इस घड़ी में परिवार को सहन शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। स्व. शहीद जवान संजय लकड़ा नारायणपुर जिले में सीएएफ या छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स की 16वीं बटालियन में…
Read Moreविरोध की आग ठंडी करने का प्रयास हुआ विफल, कुनकुरी विधायक के मीठे को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने लेने से किया मना, फोटो खींचकर राजनैतिक लाभ उठाने का लगाया आरोप…..देखे वीडियो
एक दिन पूर्व ही भाजपा के आंदोलन में इस प्रकार की व्यवस्था सोशल मीडिया में हुई थी वायरल, जिससे नाराज थे आंदोलनकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: विधायक कार्यालय में गांधीगिरी करना पड़ा भारी, मामला है आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को विरोध प्रदर्शन के बाद स्वल्पाहार देने का। कुनकुरी जनपद परिसर स्थित विधायक कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करने के बाद कुनकुरी विधायक यूडी मिंज के समर्थकों द्वारा कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं में स्वल्पाहार के लिये मीठा, बिस्किट व पानी उपलब्ध कराया गया था। कुनकुरी विधायक के समर्थकों व कार्यकर्ताओं के इस…
Read More