पोर्टल में डाटा प्रविष्टि कार्य करने हेतु अंतिम तिथि 13 जनवरी तक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजनांतर्गत छूटे एवं नवीन आवेदनों की ऑनलाईन प्रविष्टि के लिए पोर्टल को पुनः ओपन किया गया है। भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार योजनान्तर्गत पात्र हितग्राहियों की नये आवेदन प्राप्त होने या पूर्व में प्राप्त आवेदनों में कुछ आवेदनों की डाटा एंट्री छूटने के परिप्रेक्ष्य में अथवा प्राप्त नवीन आवेदनों की डाटा एंट्री हेतु पोर्टल को पुनः ओपन किया गया है। जिसके तहत् नवीन आवेदन प्राप्त…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर: पत्थलगांव और बगीचा विकासखण्ड में गोबर खरीदी और खाद बनाने में तेजी लाने के दिए निर्देश, गौठान में बनाए गए खाद को सोसायटी में भण्डारण करवाएं
कलेक्टर ने कांसाबेल, फरसाबहार, जशपुर और कुनकुरी में बेहतर गोबर खरीदी और खाद बनाने में प्रगति पर सीईओ को दी शाबासी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गोधन न्याय योजना की समीक्षा बैठक लेकर गौठानो में गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, खाद विक्रय के सम्बंध में विस्तार से जानकारी ली और गोधन न्याय योजना का बेहतर क्रियान्वन करने के दिए निर्देश। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव, उपसंचालक कृषि विभाग, समस्त जनपद सीईओ, सीएमओ नगरीय निकाय एवं…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रकरणों को समय सीमा में निराकृत करने एवं लंबित प्रकरणों के यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर, समस्त एसडीएम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने विवादित-अविवादित राजस्व प्रकरण, नजूल भूमि का आबंटन, अतिक्रमित भूमि का व्यवस्थापन, वन अधिकार पट्टा, लोक सेवा गारंटी, नक्शा अद्यतन कार्य, भू अर्जन सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए प्रकरणों के निराकरण…
Read Moreराज्य पोषित डेयरी विकास योजना ने कुनकुरी के मानीक की बदली तकदीर: डेयरी उद्यमिता विकास योजना से मानीक को हो रही है प्रतिवर्ष 3 लाख की आमदनी
दुग्ध उत्पादन के आय से मानीक परिवार का भरण-पोषण एवं बच्चों की पढ़ाई-लिखाई अच्छे से करा पा रहा गोबर खाद विक्रय से भी 1 लाख का ले रहे अतिरिक्त लाभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कुनकुरी: पशुधन विभाग द्वारा जिले में स्व-सहायता समूहों एवं अन्य हितग्राहियों को छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कुनकुरी विकासखण्ड के बेमताटोली निवासी श्री मानीक लाल लकड़ा को राज्य पोषित डेयरी उद्यमिता विकास योजना अंतर्गत 6 नग गाय, बोरवेल और वर्मी टांका हेतु अनुदान…
Read Moreजशपुर के नीतीश राज बने चार्टर्ड अकाउंटेंट : नीतीश के 2022 बैच के चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने से परिवार में खुशी का वातावरण !
बढ़ाया जशपुर का मान, परिजनों एवं मित्रों ने दी बधाई समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (आइसीएआइ) ने सीए फाइनल नवंबर 2022 का रिजल्ट जारी किया, जिसमें जशपुर के नीतीश राज ने सफलता प्राप्त की है। नीतीश राज के चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने पर परिवार में खुशी व्याप्त है। नीतीश राज जशपुर के प्रतिष्ठित समाजसेवी स्वर्गीय श्री देवनारायण साहू के पोते है। रिजल्ट आते ही नीतीश राज की दादी श्रीमती शांति देवी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। नीतीश राज की माता श्रीमती…
Read Moreगर्भवती माताओं को अब सोनोग्राफी करवाने जशपुर जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा, बगीचा, कांसाबेल और पत्थलगांव में गर्भवती महिलाओं के लिए सोनोग्राफी सुविधा प्रारंभ, घर के नजदीक सोनोग्राफी की सुविधा मिलने से खुश है माताएं
सोमवार और मंगलवार को बगीचा बुधवार और गुरुवार को कांसाबेल और शुक्रवार और शनिवार को पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोनोग्राफी किया जाएगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा और कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के सार्थक प्रयास से जशपुर जिले में उच्च जोखिम वाले गर्भवती माताओं का चिन्हांकन एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है| साथ ही निर्धारित दिवसों में गर्भवती माताओं को सोनोग्राफी जांच सुविधा प्रदान की जा रही है | मातृ मृत्यु को कम करने हेतु स्त्रीरोग विशेषज्ञों…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने जनदर्शन में आमजनों की सुनी समस्याएं
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज अपने कार्यालय कक्ष में जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जनों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का नियमानुसार त्वरित निराकरण कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, मुआवजा, बंटवारा, भूमि-विवाद, नामांतरण, शिकायत जांच, जाति प्रमाण पत्र, बिजली बिल सुधार, वन अधिकार पट्टा, स्वास्थ्य उपचार के लिए सहयोग सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर डॉ मित्तल ने सम्बंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त सभी…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने बिजली समाधान शिविर का लाभ उठाने वाले हितग्राही अंकित कुजूर और लीना रोश लकड़ा से की बात
गांव-गांव में शिविर लगाकर लोगों की बिजली संबंधी समस्या का निराकरण किया जा रहा अंकित और लीना ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बिजली समाधान शिविर लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज विडियो कॉल के माध्यम से गांव-गांव में बिजली समाधान शिविर का लाभ उठाने वाले हितग्राहियों से बात की। उन्होंने मनोरा विकासखण्ड के डंडगांव निवासी लीना रोश लकड़ा और बगीचा विकासण्ड के भड़िया निवासी अंकित कुजूर से जानकारी ली। अंकित कुजूर ने बताया कि 23 दिसम्बर 2022 को…
Read Moreनायरा खेस्स कुपोषित से हुई सुपोषित, जशपुर कलेक्टर ने नायरा की माता प्रियंका खेस्स से बात करके सुपोषण स्थिति की ली जानकारी
दो वर्षीय नायरा का वजन 5 किलो से बढ़कर अब हुआ 9 किलो 700 ग्राम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज जशपुर विकासखण्ड के लोदाम परियोजना अंतर्गत् आंगनबाड़ी केन्द्र बड़ा गलौण्डा में कुपोषण को दूर करने के प्रयास के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने वहॉ के कुपोषित से सुपोषित हुई दो वर्षीय नायरा खेस्स की माता प्रियंका खेस्स, वार्ड पंच अर्जुन लकड़ा और कार्यकर्ता अमृता तिग्गा से बात की। कलेक्टर ने गांव के जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि अपने गांव को कुपोषण से मुक्त करने…
Read Moreजशपुर : 71 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 12 जनवरी को
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर के द्वारा 12 जनवरी 2023 को 71 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प हेतु अबिनाश इन्टरप्राईजेस प्राईवेट से 08 तथा एस.बी.आई लाईफ शाखा पत्थलगांव से 63 पद हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिसके तहत् अबिनाश इन्टरप्राईजेस प्राईवेट में सिक्यूरिटी गार्ड के 02 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं, सिलाई के 01 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 5वीं, ईलेक्ट्रीसीयन के 03 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वी, 12वीं व आईटीआई, मेडीसीन…
Read More