समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 738.1 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 31 अगस्त तक औसत वर्षा 819.6 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 866.6 मिमी, मनोरा में 697.9 मिमी, कुनकुरी में 801.0 मिमी, दुलदुला में 695.6 मिमी, फरसाबहार में 603.7 मिमी, बगीचा में 760.5 मिमी, कांसाबेल में 683.3 मिमी, पत्थलगांव में 721.8 मिमी एवं सन्ना में 812.2 मिमी वर्षा हो चुकी है।…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर नगरीय निकाय के कर्मचारियों द्वारा आवारा पशुओं को कांजी हाऊस में रखने की जा रही कार्यवाही
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर नगरपालिका अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र में एक गोठान निर्माण हेतु शासन से 06 जून 2022 को 19.11 लाख की स्वीकृति प्राप्त कर निविदा कार्य पूर्ण कर लिया गया है। नगर पालिका अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्राप्त निविदा दर स्वीकृति हेतु आगामी परिषद बैठक में प्रस्तावित है नियमानुसार कार्यवाही पूर्ण कर शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, साथ ही निकाय के कर्मचारियों द्वारा निरंतर निकाय क्षेत्र के आवारा पशुओं को रोड से हटाकर कांजी हाऊस में रखे…
Read Moreजशपुर जिला अन्तर्गत जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत जशपुर विकासखंड के ग्राम पुरनानगर निवासी स्व. विजय मिंज की मृत्यु आकाशीय गाज मारने के कारण 29 जून 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती सरोजनी मिंज हेतु 4 लाख एवं बगीचा विकासखंड के सन्ना तहसील के ग्राम कोपा बम्हनी निवासी स्व. भिखनाथ की मृत्यु आकाशीय गाज…
Read Moreभारतीय थल सेना भर्ती (अग्निवीर) रैली का आयोजन 13 से 22 नवम्बर तक रायपुर में
भर्ती रैली में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन हेतु 03 सितम्बर 2022 अंतिम तिथि निर्धारित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय थल सेना भर्ती (अग्निवीर) रैली का आयोजन 13 नवम्बर से 22 नवम्बर 2022 तक रायपुर में किया जा रहा है। इस आयोजन में सम्मिलित होने हेतु आवेदकों को संबंधित वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in में रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि 03 सितम्बर 2022 है। इस आयोजन में जनरल ड्îूटी अग्निवीर, टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर एवं अग्निवीर ट्रेड के पदों…
Read Moreपुरानी रंजिश को लेकर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने वाले आरोपी को चंद घंटे में कुनकुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम करंजटोली खड़सा की घटना..जानें क्या है पूरा मामला
आरोपी की निशानदेही से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी तालाब से किया गया बरामद आरोपी सुनील खाखा के विरुद्ध थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 184/2022 धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.08.2022 को प्रार्थी प्रियेश केरकट्टा उम्र 21 निवासी करंजटोली ने थाना कुनकुरी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि पुरानी रंजिश को लेकर सुनील खाखा ने उसके पिता प्रबल केरकेट्टा उम्र 50 साल की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दिया है, उक्त रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक…
Read Moreकुनकुरी नगर के अनेक पण्डालों मे विराजे विघ्नविनायक गणपति, शिव मंदिर परिसर में सनातन धर्म समिति के तत्वावधान में हो रही नगर की मुख्य पूजा
पूजन महोत्सव में अनेक धार्मिक कार्यक्रमों के साथ प्रतियोगिताओं का भी होगा आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी सर्वप्रथम पूजे जाने वाले भगवान श्री गणेश के विशेष पूजन के महापर्व का कुनकुरी नगर सहित अंचल मे धूम धाम से बुधवार को शुभारंभ किया गया। स्थानीय सनातन धर्म समिति के तत्वाधान में श्री गणेश पूजा महोत्सव का प्रमुख सार्वजनिक आयोजन शिव मंदिर परिसर स्थित गणेश पण्डाल में किया जा रहा है। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के पूजन के इस दस दिवसीय आयोजन के अन्तर्गत मूर्ति स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा व पूजन आरती…
Read Moreखाना बनाते समय गैस सिलेण्डर लीक होने से लगी आग, कुनकुरी पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही कर बड़ी दुर्घटना को टाला
कुनकुरी में निरंतर हो रही आग लगने की घटनाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी नगर में आज गैस सिलेण्डर में आग लगने की बड़ी दुर्घटना होने की जानकारी प्राप्त हुई है। घटना नगर के बस स्टैण्ड से लगे मस्जिद के पीछे बस्ती में स्थित मुख्तार हुसैन के घर में हुई थी। समय रहते कुनकुरी पुलिस की सक्रियता से होने वाले बड़े हादसे पर नियंत्रण पाया जा सका। दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि बस स्टैंड मस्जिद के पीछे कुनकुरी में आज दोपहर…
Read Moreआगामी त्यौहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जशपुर पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च, हुड़दंग मचाने एवं अवैध गतिविधियों में शामिल रहने पर की जावेगी वैधानिक कार्रवाई
फ्लैग मार्च में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित लगभग 250 अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आगामी त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जशपुर डी. रविशंकर के नेतृत्व में दिनांक 29.08.2022 को शहर के विभिन्न मार्गो पर जिला पुलिस बल जशपुर के द्वारा आगामी त्यौहार के दौरान शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था हेतु फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उमेश कुमार कश्यप, रक्षित निरीक्षक विमलेश देवांगन ,थाना प्रभारी जशपुर रविशंकर तिवारी एवं यातायात प्रभारी जशपुर सूबेदार सौरभ चंद्राकर सहित पुलिस विभाग के अधिकारी…
Read Moreस्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.श्रीमती इंदुबाला मिंज ने जशपुर और कुनकुरी में दो दिन किया हेल्थ कैम्प : स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य सेवा से आदिवासी क्षेत्र की महिलाओं को हुआ लाभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला में दो दिन चिकित्सा शिविर के लिए बिलासपुर से जशपुर आई प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.श्रीमती इंदुबाला मिंज ने आदिवासी क्षेत्र की महिलाओ को बेहतर चिकित्सा एवं सलाह दी डॉ इंदुबाला पहले दिन रविवार को जिला चिकित्सालय में 50 से अधिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में 100 से अधिक मरीजों को स्वस्थ्य लाभ एवं उचित मार्गदर्शन किया . माध्यम स्वयंसेवी संस्था द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 29 अगस्त को डॉ.श्रीमती इंदुबाला मिंज कुनकुरी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और मरीजों को चेक…
Read Moreराष्ट्रीय खेल दिवस पर विशेष: राज्य के युवा अब कह रहे – खेलबो, जीतबो, गढ़बो नवा छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए की है विशेष पहल खिलाड़ियों को पर्याप्त सुविधा मुहैया कराने छत्तीसगढ़ सरकार उठा रही ठोस कदम खेल अकादमियों का हो रहा निर्माण, बन रहा खेल के लिए माहौल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ में साढ़े तीन साल पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में गठित सरकार ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का नारा दिया था और इसे राज्य का ध्येय वाक्य भी बनाया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में मोड़ने और खेलों को प्रोत्साहित के…
Read More