समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बी.पी.सी.एल. एवं आइ.ओ.सी. के फील्ड ऑफिसरों द्वारा जानकारी देते हुए अवगत कराया गया है कि इनके बेस डीपों में पर्याप्त मात्रा में डीजल व पेट्रोल की उपलब्धता है, व आई.ओ.सी. एवं एच.पी.सी.एल. डीलरों के पेट्रोल पंपों को पर्याप्त मात्रा में फ्यूल्स उपलब्ध कराया जा रहा है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार एच.पी.सी.एल. में 5 के. एल. से अधिक की मांग प्राप्त होने पर गाड़ियों के द्वारा तेल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। कंपनी के अधिकारियों द्वारा 12 के.एल. की गाड़ियों में…
Read MoreCategory: जशपुर
विधायक विनय भगत ने सर्पदंश से मृत्यु हो जाने पर प्रभावित परिजन को मुआवजा राशि का प्रदान किया चेक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर विधायक विनय भगत ने आज सन्ना तहसील के ग्राम पंचायत पण्ड्रापाठ के ग्राम नावापारा पहुंचकर सर्पदंश सेे आकस्मिक मृत्यु हुए सरस्वती कोरवा की परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी साथ ही मृतिका के पति महेश राम को आर्थिक सहायता राशि 4 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। उन्होंने संवेदना प्रकट करते हुए परिवार को हर संभव मदद करने की बात कही। इस अवसर पर बगीचा तहसीलदार संजय मौध्या, श्री सूरज चौरसिया उपस्थित थे।
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिखाई संवेदनशीलता: जगरनाथ चौहान के पैरों का हुआ ईलाज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जशपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान विभिन्न ग्रामों में आयोजित भेंट-मुलाकात के दौरान पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम चंदागढ़ निवासी श्री जगरनाथ चौहान ने अपने पैर के इलाज के लिए निवेदन किया गया था। जिस पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत कार्यवाही करते हुए ईलाज करने हेतु निर्देशित किया गया था। कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत श्री जगरनाथ चौहान का…
Read Moreस्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की छात्रा मर्यादा जैन को मिली आई.बी.सी. स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय जशपुर की छात्रा कु. मर्यादा जैन को जिले में कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में बालिका वर्ग में सर्वाेच्च अंक प्राप्त पर स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया गया है। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने कु. मर्यादा जैन को जिले में बालिका वर्ग में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने पर अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले और राज्य का नाम रोशन करें।…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने जिले के सभी शासकीय उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्याे की ली बैठक: बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने एवं उनका सर्वांगीण विकास करने के दिए निर्देश
बच्चों को भविष्य की चुनोतियों के लिए करें तैयार- कलेक्टर बच्चों के शैक्षणिक के साथ साथ शारिरिक,मानसिक व नैतिक विकास पर भी विशेष ध्यान देने के लिए कहा शिक्षक अपने अनुभवों को बच्चों के विकास में करें उपयोग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज मंत्रणा सभाकक्ष में जिले के सभी शासकीय उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्याे की बैठक ली। उन्होंने सभी प्राचार्याे को शैक्षणिक सत्र में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने एवं उनका सर्वांगीण विकास के लिए विशेष प्रयास करने एवं विस्तृत कार्ययोजना…
Read Moreवनोपज संग्रहण से मिल रही है आर्थिक मजबूती, जशपुर जिले में 58210 तेन्दूपत्ता संग्राहकों 39 करोड़ 68 लाख से अधिक की राशि का किया गया है भुगतान
तेन्दूपत्ता संग्रहण दर 2500 से बढ़ाकर 4000 प्रति मानक बोरा करने से संग्र्राहकों में दिख रहा उत्साह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर वनवासियों एवं लघुवनोपज संग्राहकों के लिए लघुवनोपज संग्रहण जीवकोपार्जन का महत्वपूर्ण साधन रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व राज्य शासन द्वारा 61 लघु वनोपजों की खरीदी की जा रही है जिससे वन और वनोपज पर आश्रित संग्राहकों को आर्थिक मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर वनोपज संग्राहकों को उनकी मेहनत का सही मूल्य दिलाने के लिए लघु वनोपजों के क्रय मूल्य में बढ़ोतरी…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण, जिला स्तरीय जल परीक्षण लैब हेतु बनाए जा रहे नए भवन की कार्य प्रगति का भी लिया जायजा
भवन निर्माण के अपूर्ण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री व्ही. के. उरमालिया सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने कार्यालय में जल जीवन मिशन के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति का जायजा लेते हुए सभी को कार्यालयीन समय मे उपस्थित होकर अपने दायित्वों का जिम्मेदारी…
Read Moreबेरोजगारी भत्ता की वायदा खिलाफी के विरुद्ध भाजयुमो शुरू करेगी आंदोलन, ब्लाक, जिला और प्रदेश स्तर पर होगा धरना प्रदर्शन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बेरोजगारी भत्ता के मुद्दे पर प्रदेश सरकार और कांग्रेस को घेरने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बड़े आंदोलन करने की घोषणा की है। यह आंदोलन ब्लाक से लेकर प्रदेश स्तर तक चलेगा। 9 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के लिए प्रदेश भर से 1 लाख कार्यकर्ता रायपुर में जुटेगें। जिला भाजपा कार्यालय राधाकांत भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में इस आंदोलन की रूपरेखा की जानकारी देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने बताया कि 2018 के…
Read Moreघर के बाहर घूम रही 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म, घटना का जिक्र किसी से करने पर जान से मारने की दी धमकी..आरोपी को पुलिस ने चंद घंटे में ही कर लिया गिरफ्तार
थाना पत्थलगांव में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 114/2022 धारा 376, 506 भा.द.वि. एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर थाना पत्थलगांव क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय प्रार्थिया ने दिनांक 07.07.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह उक्त दिनांक रात्रि लगभग 08ः30 बजे घर के बाहर घूम रही थी, उसी दौरान ज्ञानेश्वर सिदार ने प्रार्थिया को अकेला देखकर उसके हाथ-मुंह को दबाकर खींचते हुये कुछ दूरी में ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया एवं दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर जान से मारने की…
Read Moreघर से बेच रहा था शराब और पुलिस को लग गई खबर : 60 पौवा अंग्रेजी शराब व 15 बॉटल बीयर जप्त, आबकारी एक्ट मे पुलिस ने कार्यवाही कर किया गिरफ्तार
अपने मकान में भारी मात्रा में अवैध रूप से विक्रय करने हेतु अंग्रेजी शराब रखने वाले आरोपी मदन राम चौहान को पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 60 पॉव अंग्रेजी एवं 15 बॉटल बीयर शराब कीमती 10350 रू. जप्त थाना पत्थलगांव में आरोपी मदन राम चौहान के विरूद्ध अप.क्र. 212/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दिनांक 06.07.2022 के शाम को थाना पत्थलगांव को मुखबीर से सूचना मिला कि मदन राम चौहान ग्राम लुड़ेग स्थित अपने किराये के मकान में अवैध…
Read More