मलेरिया प्रभावित ग्रामों में प्रथम चरण का डीडीटी छिड़काव कार्य पूर्ण : जशपुर जिले में मलेरिया के प्रकरण सामान्य से बहुत कम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मलेरिया विभाग के निर्देशानुसार वार्षिक परजीवी सूचकांक दर 5 से ऊपर वाले उप स्वास्थ्य केन्द्रों के आश्रित ग्रामों में डीडीटी का छिड़काव किया जाना है। जिले के 259 उप स्वास्थ्य केन्द्रों में से उपरोक्त मापदण्ड के अंतर्गत 74 उप स्वास्थ्य केंद्रो के 243 आश्रित ग्राम आते हैं। जहाँ डीडीटी का छिड़काव किया जाना था। इन गांवों में प्रथम चरण 15 अप्रैल से 30 जून का छिड़काव पूर्ण कर लिया गया है। द्वितीय चरण 01 जुलाई से 15 अगस्त…

Read More

जशपुर तहसील में रेत भण्डारण के 3 प्रकरण दर्ज : की जा रही कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के तहसील जशपुर में झारखण्ड के सीमावर्ती क्षेत्र ग्राम पुत्रीचौरा में रेत भण्डारण के 03 प्रकरण विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है इसके अतिरिक्त उक्त मार्ग में निर्माणाधीन मकान के सामने स्वयं के उपयोग हेतु अल्प मात्रा में रेत रखा होना पाया गया है। क्षेत्र में रेत की आपूर्ति बनाये रखने हेतु रेत के 02 भण्डारण स्वीकृत किये गये है।  वर्षाकाल के पूर्व जिले में कुल 04 रेत खदान स्वीकृत होकर संचालित थी जिससे जिले…

Read More

62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर इकाई में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक रघुसाय पैंकरा अपने पद से हुये सेवानिवृत्त, शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर दी गई विदाई

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार द्वारा विदाई समारोह का आयोजन कर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर इकाई में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक रघुसाय पैंकरा द्वारा 62 वर्ष की अधिवार्षिकी पूर्ण करने पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त हो रहे रघुसाय को शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गई। रघुसाय पैंकरा वर्ष 1981 में जिला गुना…

Read More

जशपुर जिले के कमल स्व सहायता समूह एवं दीप स्व-सहायता समूह को मत्स्य बीज का किया गया वितरण: समूह की महिलाओं ने कहा मछली पालन से आर्थिक रूप से आमदनी बढ़ाने में मिलेगी मदद

बघिमा मत्स्य बीज फार्म में 220 लाख बीज का किया गया है उत्पादन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने एवं उनके आय में वृद्धि करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा गौठान में महिलाओं का समूह बनाकर विभिन्न शासकीय योजनओं के तहत् लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य पालन प्रसार योजना अंतर्गत तालाबों में स्पान संवर्धन के तहत मनोरा विकासखंड के भभरी गौठान में कमल स्व-सहायता समूह को 25 लाख स्पान (मत्स्य बीज), 1 नग जाल एवं 2 क्ंिवटल…

Read More

संसदीय सचिव यू.डी. मिंज के मुख्य अतिथ्य में मनाया गया शासकीय संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी में शाला प्रवेशोत्सव

कुनकुरी से मेरा गहरा लगाव है और यहां के बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास रहेगा :-यू. डी. मिंज मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर शासकीय संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी में शाला प्रवेशोत्सव,विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन यू डी मिंज के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों को विद्यालय के प्रवेश द्वार से संकल्प कुनकुरी के बच्चे संगीत एवं नृत्य के माध्यम से  स्वागत करते हुए आयोजन स्थल तक लेकर आए। कार्यक्रम के…

Read More

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज नें किया गोरिया में लिंक कोर्ट का शुभारम्भ : गोरिया के आस पास के 12 राजस्व गाँव के लोगों को होगी सुविधा

तहसीलदार करेंगे लिंक कोर्ट में जनता की समस्याओं का समाधान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर संसदीय सचिव एवं विधायक यू.डी.मिंज ने आज कुनकुरी विकासखंड के राजस्व ग्राम गोरिया में लिंक कोर्ट का शुभारम्भ किया. एक माह पूर्व ही उन्होंने जन चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों के समक्ष इसकी घोषणा की थी. ज्ञात हो कि रेवेन्यू के छोटे छोटे काम के लिए कुनकुरी कोर्ट जाना पड़ता हैं जो कि इस क्षेत्र के कई गाँव से दुरी 25 -30 किमी पडती है इससे कई प्रकार की समस्या होती है, पैसा और समय की बर्बादी…

Read More

जशपुर पुलिस ने शहर में विभिन्न स्थानों पर नो पार्किंग एवं पार्किंग जोन के लगाए बोर्ड, जशपुर के आम नागरिकों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की

नगरवासियों को दी गई यातायात प्रबंधन की नई व्यवस्था की जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने हेतु मुख्य नगरपालिका अधिकारी जशपुर एवं यातायात शाखा प्रभारी के द्वारा सुविधा लॉज जशपुर के सामने अस्थाई ऑटो पार्किंग एवं बजरंग होटल के सामने, उत्कल रेस्टोरेंट चौक के आगे अस्थाई पार्किंग का बोर्ड लगाया गया है। कलेक्टोरेट के सामने, बाल उद्यान जशपुर, बालाजी मंदिर के सामने, अस्पताल तिराहा, स्वीट्स पैलेस के सामने, बीजेपी कार्यालय के पास, पुस्तक सदन, महाराजा चौक के पास बालाजी मंदिर, उत्कल रेस्टोरेंट के पास, कृपा पान…

Read More

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर की छात्रा स्मार्ट इंडिया हैकाथन प्रतियोगिता हेतु चयनित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर स्मार्ट इंडिया हेकथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में दैनिक जीवन से संबंधित छ: समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान के लिए सुझाव व विचार आमंत्रित किए गए थे। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर नगर की छात्रा कुमारी ईशा तिर्की, सहयोगी शिवानी साहू, कुमकुम भगत का मॉडल एवम थेशिस चयनित हुआ है। इस थेशिस में छात्राओं ने अनरिन्यूबल एनर्जी एवम वाटर वेस्टेज को बचाने के लिए फिजिक्स के एक सिद्धांत का सहारा लिया, जिसमें…

Read More

जशपुर जिला पुलिस द्वारा समंस, वारंट तामीली हेतु चलाया जा रहा है विशेष अभियान, दो दिनों में कुल 365 समंस, 137 जमानती वारंट, 13 गिरफ्तारी वारंट किया गया तामील

पुलिस टीम द्वारा अभियान के दूसरे दिवस दिनांक 29 जून 2022 को 82 समंस, 29 जमानती वारंट एवं 08 गिरफ्तारी वारंट किया गया तामील,  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला जशपुर के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत विभिन्न न्यायालय से सम्बन्धित समंस, जमानती वारंट एवं गिरफ्तारी वारंट तामीली हेतु प्राप्त हुये थे, जिसे टीम बनाकर दिनांक 29 जून 2022 को अभियान चलाकर तामील कराया गया। थाना सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा समंस-19, जमानती वारंट-05, चौकी लोदाम समंस-07, थाना दुलदुला समंस-05, जमानती वारंट-02, थाना कुनकुरी समंस-05, जमानती वारंट-06, गिरफ्तारी वारंट-01, थाना तपकरा गिरफ्तारी वारंट-01, थाना…

Read More

मुख्यमंत्री ने आकाशीय बिजली से 3 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत, विधायक जशपुर ने प्रभावित 3 परिजनों को मुआवजा राशि का प्रदान किया चेक

घायलों का स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है ईलाज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आकाशीय बिजली के गिरने से आज जशपुर जिले के सन्ना बाजार डांड में 3 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घटना से प्रभावित 2 अन्य लोगों के बेहतर इलाज के भी निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। घायलों का स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज जारी है। जिला कलेक्टर द्वारा तीनों मृतकों के परिजनों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधान के…

Read More