जशपुर, 16 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा और विद्यार्थियों के हित में जशपुर जिले को एक बड़ी सौगात मिली है।छात्र छात्रों के लिए जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं ग्रामों में नए छात्रावास भवनों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इन भवनों पर करोड़ों रुपये व्यय किए जाएंगे।छात्रावास भवनों के निर्माण के लिए मंजूरी से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित आवासीय सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। जिले में नए भवन निर्माण के लिए पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित…
Read MoreCategory: जशपुर
कृषक क्रांति अभियान: जशपुर के किसान शैक्षणिक भ्रमण से सीख रहे उन्नत खेती और बीज उत्पादन तकनीक
कृषक क्रांति अभियान : शैक्षणिक भ्रमण से किसान सीख रहे उन्नत खेती के तरीके जशपुर, 16 सितम्बर 2025/ जिले में कृषि क्रांति अभियान अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा हरी झंडी दिखा कर किसानो को शैक्षणिक भ्रमण में भेजा गया है। भ्रमण में किसान रायपुर क़ृषि महाविद्यालय के टिसु कल्चर लैब में टिसु कल्चर की गुणवत्ता एवं विशेषता के बारे में तथा वी एन आर सीड्स प्राइवेट लिमिटेड रायपुर मे विभिन्न फसलों के उन्नत बीजों के उत्पादन तकनीक, उनके उत्पादन क्षमता, कीट रोग के प्रति प्रतिरोधकता इत्यादि की जानकारी ले…
Read Moreजशपुर से पूरे प्रदेश तक गूंजेगा संदेश : पीएम मोदी के जन्मदिन पर श्रीमती कौशल्या साय द्वारा होगा दीपोत्सव और पौधारोपण कार्यक्रम, मोदी जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ में एकजुटता का संदेश – हर घर में जलेगा दीप, लगेगा पौधा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर होगा पौधा रोपण, हर घर में दीप जलाने की अपील. दीप मालिका से जगमगाएगा कुनकुरी का छठ घाट. जशपुर. 15 सितंबर 2025 : जशपुर जिले में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय सुबह बगिया के श्री फलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में पौधारोपण करेंगी और शाम को कुनकुरी के छठ घाट में दीप प्रज्वलन कर राष्ट्र प्रगति और प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना करेंगी। इस अवसर…
Read Moreजशपुर कलेक्ट्रेट में जनदर्शन: कलेक्टर रोहित व्यास ने सुनी आमजन की समस्याएं, हर आवेदक को मिलेगी समय पर जानकारी
जशपुर, 15 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि हर आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी समय पर प्राप्त हो। आज जनदर्शन में कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप से राजस्व के मामले, साफ- सफाई, अधोसंरचना निर्माण, अन्य शासकीय योजनाओं…
Read Moreजशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : चौंकाने वाला खुलासा ! नर्स ने माता-पिता को धोखे में रख नवजात को, दंपत्ति को दिया था सौंप, बच्ची सुरक्षित बरामद, अवैध गोदनामे में फंसी नर्स और दंपत्ति गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर.
अस्पताल में माता-पिता से नवजात बच्ची को इलाज के बहाने ले गई थी नर्स, फर्जी तरीके से कागज में दस्तखत करा, दे दिया एक दंपत्ति को गोद नामे पर. प्रकरण में पुलिस ने आरोपिया नर्स सहित गोद लेने वाले दंपत्ति को भी किया गिरफ्तार. नवजात शिशु के पिता की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में 80,81 जे. जे. एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत का. नाम आरोपी – 1. अनुपमा टोप्पो, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम गिरांग , थाना सिटी कोतवाली जशपुर…
Read Moreजशपुर: दो ग्राम पंचायतों में आयोजित श्रमिक पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर में 172 से अधिक आवेदन प्राप्त
जशपुर, 14 सितंबर 2025/ रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा आज आयोजित पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर के तहत आज ग्राम पंचायत बुढाडांड, विकासखंड बगीचा में पंजीयन हेतु 65 एवं नवीनीकरण हेतु 38 आवेदन प्राप्त हुए। इस तरह कुल 103 आवेदन प्राप्त हुए। इसी प्रकार ग्राम पंचायत रनपुर शिविर में 69 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविरों का आयोजन 12 सितम्बर से 19 सितम्बर 2025 तक जशपुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। इसके तहत 16 सितम्बर को ग्राम पंचायत दोकड़ा और बटाईकेला,…
Read Moreजशपुर के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: राज्य स्तरीय रोजगार मेला 9 और 10 अक्टूबर को, हजारों रिक्तियों पर होगी भर्ती
जशपुर, 15 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 09 एवं 10 अक्टूबर 2025 को राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए नियोक्ता पंजीयन एवं अभ्यर्थियों के आवेदन की प्रक्रिया ई-रोजगार पोर्टल www.erojgar.cg.gov.in में की जा रही है। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मेला हेतु उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी पोर्टल के मेन्यू के अर्गत राज्य स्तरीय रोजगार मेला लिंक पर देखी जा सकती है। रिक्तयों की संख्या में क्रमशः बढोतरी संभावित…
Read Moreजशपुर जिले में औसत से अधिक वर्षा, सितम्बर मध्य तक 9754.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड, कई तहसीलों में भारी वर्षा
जशपुर, 15 सितम्बर 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 9754.5 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 15 सितम्बर तक की स्थिति में 9498.5 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 44.8 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 1115.8 मिमी, मनोरा में 1229.7 मिमी, कुनकुरी में 1337.0 मिमी, दुलदुला में 605.9 मिमी, फरसाबहार में 759.7 मिमी, बगीचा में 1056.4 मिमी, कांसाबेल में 897.3 मिमी, पत्थलगांव में…
Read Moreजशपुर : SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान में योगदान पर मिलेगा ‘मिनी माता सम्मान’, आवेदन की अंतिम तिथि 26 सितम्बर
जशपुर, 15 सितम्बर 2025/ छ.ग. शासन द्वारा विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला व अशासकीय संस्था के योगदान को प्रोत्साहित करने प्रतिवर्ष राज्य अलंकरण समारोह में मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) प्रदान किया जाता है। जिसमें 2 लाख रूपए की सम्मान राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। वर्ष 2025-26 में मिनी माता सम्मान के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास जशपुर में 26 सितम्बर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। उक्त…
Read Moreछत्तीसगढ़ शासन ने आमंत्रित किए आवेदन: महिलाओं की वीरता और आत्मबल के लिए मिलेगा 2 लाख का “वीरांगना” रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार
जशपुर, 15 सितम्बर 2025/ छत्तीगसढ़ शासन द्वारा महिलाओं में विशेष कर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला के योगदान को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से प्रतिवर्ष राज्य अलंकरण समारोह में “वीरांगना” रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाता है। जिसमें 2 लाख रुपये की सम्मान राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान की जाती है। वर्ष 2025-26 में “वीरांगना” रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान के लिए कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास जशपुर में 26 सितम्बर 2025…
Read More