समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में स्वास्थ विभाग द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर विगत दिवस आम जनों में आयुष्मान कार्ड बनवाने के प्रति जागरूकता लाने हेतु साईकिल रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम जशपुर, सीएमएचओ, जिला शिक्षा अधिकारी एवं अधिकारीगण सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आयुष्मान भारत पखवाड़ा के तहत जागरूकता रैली कार्यक्रम नगरीय क्षेत्र स्थित रणजीता स्टेडियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल से सभी अधिकारियों द्वारा साईकिल रैली पूरे नगर में निकाली गई।…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर: पहाड़ी कोरवा महेन्द्र राम का आयुष्मान कार्ड के माध्यम से हो रहा निःशुल्क ईलाज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड बगीचा के पहाड़ी कोरवा युवक श्री महेन्द्र राम का आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क उपचार किया जा रहा है। श्री महेन्द्र राम भालू के हमले में घायल हुए थे जिससे उनका जबड़ा क्षतिग्रस्त हुआ था। वर्तमान में युवक का हॉली क्रॉस अस्पताल अंबिकापुर में आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क ईलाज किया जा रहा है तथा उनकी स्थिति में काफी सुधार हो रहा है।
Read Moreसन्ना स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर के अवकाश में होने के कारण मृतक का पोस्टमार्टम कराने हेतु बगीचा भेजा गया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड बगीचा के सन्ना तहसील के चम्पा निवासी लालचंद राम उम्र 50 वर्ष की तालाब में डूबने के कारण आकस्मिक मृत्यु हुई थी। उक्त दिवस को सन्ना स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ चिकित्सक के अवकाश में रहने के कारण उनका पोस्टमार्टम सन्ना में नहीं हो पाया। इस हेतु मृतक का पोस्टमार्टम कराने के लिए शव वाहन के माध्यम से बगीचा भेजा गया। कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जल्द ही सन्ना स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर…
Read Moreजशपुर जिले में मिल रही है एम्बुलेंस की सुचारू सेवाएं: श्रीमती सरमनी बाई का प्रारंभिक उपचार एवं जांच उपरांत तत्काल उच्च स्वास्थ्य उपचार हेतु उच्च चिकित्सालय किया गया था रेफर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड फरसाबहार की रहने वाली 60 वर्षीय श्रीमती सरमनी बाई पति स्व. दीनबंधु जो की बाईक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई थी जिन्हें बेहोश स्थिति में उपचार हेतु फरसाबहार स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। फरसाबहार चिकित्सालय में आकस्मिक चिकित्सा हेतु डॉ. काजल पैंकरा व अन्य स्टॉफ मौजूद थे। जिनके द्वारा उनका प्राथिमक उपचार एवं स्वास्थ्य जांच किया गया। श्रीमती सरमनी बाई की जांच एवं प्रारंभिक उपचार उपरांत सिर में गंभीर चोट…
Read Moreजशपुर जिले के बच्छरांव-गायलूँगा मार्ग में विभाग द्वारा पुनः निर्माण कार्य किया गया प्रारम्भ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर उप निर्देशक एलीफेंट रिजर्व सरगुजा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बगीचा विकासखण्ड के बादलखोल अभ्यारण्य अंतर्गत आने वाले बच्छरांव गायलूँगा मार्ग पर विभाग द्वारा मिट्टी,मुरूम बिछाकर निर्माण कार्य कराया गया था। बरसात शुरू होने के कारण उक्त मार्ग पर रोलर नहीं चलाया गया था। जिसके कारण कुछ स्थल पर पानी जमा होने के कारण कीचड़ हो गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में उक्त मार्ग में विभाग द्वारा मरम्मत कार्य प्रारंभ किया गया है। यथाशीघ्र ही बच्छरांव- गायलूँगा मार्ग पर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया…
Read Moreब्रेकिंग: राज्य प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों का हुआ तबादला, कुनकुरी एसडीएम रवि राही का स्थानांतरण हुआ सरगुजा संयुक्त कलेक्टर के पद पर, दुलदुला जनपद के सीईओ का भी हुआ स्थानांतरण बिलासपुर….देखे पूरा आदेश…
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय रायपुर द्वारा जारी आदेश दिनांक 3 अक्टूबर 2022 के द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित किया है। जारी आदेश के अनुसार कुनकुरी एसडीएम रवि राही का स्थानांतरण संयुक्त कलेक्टर सरगुजा के रूप में किया गया है वही बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुमार कुशवाहा डिप्टी कलेक्टर जशपुर के पद पर स्थानांतरित होकर आ रहे है। दुलदुला जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग सिंह वर्मा भी डिप्टी कलेक्टर जिला बिलासपुर के लिये स्थानांतरित किये…
Read Moreब्रेकिंग : जशपुर कलेक्टर रितेश अग्रवाल का हुआ स्थानांतरण, रवि मित्तल होंगे जशपुर के नये कलेक्टर, देखे स्थानांतरण की पूरी सूची…..
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश दिनांक 3 अक्टूबर 2022 के अनुसार जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यान्त तक प्रबंध संचालक छ.ग. पाठ्य पुस्तक निगम लिमिटेड के पद पर पदस्थ किया गया है। वही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर रवि मित्तल (भाप्रसे 2016) को जशपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है। देखे पुरा आदेश…
Read Moreजशपुर नगर पालिका ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में प्राप्त किया राष्ट्रीय पुरस्कार
पूर्वी जोन के साफ शहर की श्रेणी में नगर पालिका जशपुर ने हासिल किया फर्स्ट रैंक स्वच्छता लीग में प्राप्त किया प्रथम स्थान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में नगर पालिका जशपुर ने अपने अभूतपूर्व प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए इस वर्ष भी पूर्वी जोन के स्वच्छ सिटी में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया है। जिसमें पूर्वी जोन के स्वच्छता रैकिंग में नगर पालिका को स्वच्छ सिटी में फर्स्ट रैंक हासिल किया है। साथ ही आयोजित स्वच्छता लीग प्रतियोगिता में नगर पालिका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का…
Read Moreकुनकुरी, लवाकेरा एवं बंदरचुआ, दोकड़ा राजमार्ग में निर्माण कार्य हो रहा तेजी से, निर्माण कार्य मे गुणवत्ता का रखा जा रहा विशेष ध्यान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में कुनकुरी-तपकरा, लवाकेरा राजमार्ग एवं बंदरचुआ, दोकड़ा राजमार्ग में निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। कार्य में प्रगति लाने हेतु मार्ग में सामांतर कार्य प्रारम्भ किया गया है। साथ ही निर्माण कार्य में लेबर व मशीनरी बढ़ाई गयी है। मार्ग में जीएसबी, डब्ल्यूएमएम सहित अन्य कार्य किए जा रहे है। जिसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान भी रखा जा रहा है। इस हेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निगरानी रखी…
Read Moreमुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना का किया वर्चुअल शुभारंभ, जशपुर के मंत्रणा कक्ष में आयोजित समारोह में विधायक एवं अतिथियों ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास
पहले चरण में जिले के 16 गौठानो में बनाया जाएगा ग्रामीण औद्योगिक पार्क समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘‘महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना‘‘ का वर्चुअल शुभारंभ किया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस कार्यक्रम में गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत एवं ग्रामीण…
Read More