ग्रामीण के घर-गौशाला से 2 रास बैल की चोरी करने वाले आरोपी दिनेश बेक को चौकी मनोरा की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

चौकी मनोरा में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 39/2022 धारा 457, 380 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08.02.2022 को प्रार्थी साधू राम उम्र 58 साल निवासी सोगड़ा ने चौकी मनोरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 07.02.2022 के शाम लगभग 07ः30 बजे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में था उसी दौरान उसका पोता मोहल्ले की ओर से घर के अंदर आया और प्रार्थी को बताया कि एक व्यक्ति गौशाला से हमारे दोनों बैल की चोरी कर हांकते…

Read More

मादक पदार्थ गांजा को अवैध रूप से अपने पास रखकर विक्रय कर रहे आरोपी सुनील भगत उर्फ गोविन्दा को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 37/2022 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध     समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.02.2022 को मुखबीर से थाना सिटी कोतवाली जशपुर को सूचना मिली कि सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत डीपाटोली निवासी सुनील भगत अपने पास मादक पदार्थ गांजा रखा है, एवं उसे विक्रय करने के लिये ग्राहकों की तलाश कर रहा है, इस सूचना पर तत्काल थाना जशपुर से निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे हमराह स्टॉफ एवं गवाहों को लेकर तस्दीकी एवं रेड कार्यवाही…

Read More

मुख्यालय जशपुर में पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर विकास अभिकरण समिति की हुई बैठक, विशेष पिछड़ी जनजाति के प्रत्येक व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुचाँने के निर्देश

स्वास्थ्य, शिक्षा एवं उनके आजीविका उपार्जन के लिए विशेष रूप से प्रयास करने कहा गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर विकास अभिकरण समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समिति के अध्यक्ष  श्री मनकुराम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में  वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए कार्यायोजना पर चर्चा, अनुमोदन एवं कार्य एजेन्सी का निर्धारण सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर समिति के सदस्य श्री गोसनाथ, श्री मुकुंद, अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री बी.के.राजपूत, मुख्य…

Read More

जशपुर जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक संपन्न, वन अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत समिति द्वारा 29 सामुदायिक एवं 35 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्रों पर दी गई स्वीकृति

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रीना बरला, बगीचा नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सी.डी.बखला, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री बी.के.राजपूत सहित जनपद सीर्इ्रओ उपस्थित थे।  बैठक में वन अधिकार के निरस्त प्रकरणों का पुर्नविचार के पश्चात प्राप्त प्रकरणों की जिला स्तरीय समिति द्वारा समीक्षा की गई। जिसके अंतर्गत सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के 29 प्रकरणों एवं  व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र के कुल 35 प्रकरणों …

Read More

जशपुर कलेक्टर ने लवाकेरा के स्कूल, आंगनबाड़ी, गौठान और पर्यटन स्थल कोतेबिरा का किया आकस्मिक निरीक्षण, कुनकुरी से लवाकेरा सड़क निर्माण के कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश

निरीक्षण के दौरान परिसर में नियमित साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लवाकेरा के गौठान, स्कूल, आंगनबाड़ी और पर्यटन स्थल कोतेबिरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी फरसाबहार मो.शबाब खान, जनपद सीईओ, तहसीलदार, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्कूल, आंगनबाड़ी और कोतेबिरा पर्यटन स्थल का अवलोकन करते हुए परिसर के आस-पास नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोतेबिरा के निर्माण कार्याे का मुआयना करते हुए कार्य को…

Read More

जशपुर जिले में 35 धान खरीदी केन्द्र के माध्यम से किसानों से 1 लाख 54 हजार मीट्रिक टन की गई धान खरीदी

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष किसानों से अधिक धान की हुई खरीदी धान खरीदी केन्द्रों में बेहतर सुविधा मिलने से जिले के किसान हुए खुश धान विक्रय करने वाले किसानों ने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश में जिले में 35 धान खरीदी केंद्र के माध्यम से किसानों से धान खरीदी कर ली गई है। विपणन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विपणन वर्ष 2021-22 में जिले के 32,183 किसानों ने धान बेचने के लिए अपना…

Read More

जशपुर जिले में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से दिव्यांग युवाओं के हुनर को मिल रही नई दिशा, दिव्यांग युवाओं को एल.ई.डी. बल्ब निर्माण से जोड़ने की गई अनूठी पहल

अब तक दिव्यांग हितग्राहियों को इलेक्ट्रानिक उत्पादों की बिक्री से 1 लाख 50 हजार रूपये का हो चुका लाभ युवाओं द्वारा एल.ई.डी.बल्ब, इमरजेंसी लाईट, साउन्ड बाक्स, टी बल्ब का निरंतर किया जा रहा निर्माण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. दूरस्थ अंचल के ग्रामीण क्षेत्रों में दिव्यांग युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत् एल.ई.डी. बल्ब बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। आज अपने मेहनत और लगन से युवा स्वरोजगार से जुड़ कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर रहें हैं। जशपुर विकासखण्ड के गम्हरिया गौठान से जुड़ी स्व-सहायता…

Read More

महिला किराना दुकान में गांजा रखकर कर रही थी विक्रय, पुलिस ने सवा किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार

मादक पदार्थ गांजा को अवैध रूप से रखकर विक्रय कर रही महिला को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी महिला के विरूद्ध अप.क्र. 36/2022 धारा 20 (B) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.02.2022 को मुखबीर से थाना सिटी कोतवाली जशपुर को सूचना मिली कि सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत गढ़ाटोली की एक महिला दशी बाई अपने किराना दुकान में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा को रखकर विक्रय…

Read More

पदोन्नति प्राप्त दो सहायक उप निरीक्षक को स्टार लगाकर पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची वर्ष 2021 प्रकाशित की गई है। उक्त सूची में इस इकाई में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक चंद्र कुमार सिंगार एवं मो. नसरूद्दीन अंसारी को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत करते हुये अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त जिला इकाई जशपुर में पदस्थ किया गया है। चंद्र कुमार सिंगार एवं मो. नसरूद्दीन अंसारी को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर दिनांक 07.02.2022 को पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय…

Read More

जशपुर नगर के 2 व्यवसायीगणों ने जिम्मेदार एवं सजग नागरिक का दिया परिचय, अपने खर्च पर स्वेच्छा से शहर के भागलपुर चौक एवं पुलिस लाईन के सामने सी.सी.टी.व्ही. कैमरा लगाया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. दिनांक 6.02.2022 को  व्यवसायी मुकेश कुमार जैन एवं विनोद कुमार जैन कालेज रोड जशपुर के द्वारा जिम्मेदार एवं सजग नागरिक का परिचय देते हुये अपने निजी खर्च से भागलपुर चौक एवं पुलिस लाईन जशपुर के सामने सी.सी.टी.व्ही. कैमरा लगाया गया है। उक्त लगाये कैमरा से सड़कों पर आने-जाने वालों की निगरानी रखी जा सकेगी एवं अपराधिक तत्व दूर रहेंगें। जशपुर पुलिस द्वारा उक्त व्यवसायी के कार्यों की सराहना की जा रही है एवं अन्य नागरिकों से अपील की जाती है कि अपने प्रतिष्ठान/महत्वपूर्ण जगहों में सी.सी.टी.व्ही.…

Read More