शिक्षिका के सूने मकान से मोबाईल एवं अन्य सामानों की चोरी करने वाले मुख्य आरोपी को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 250/21 धारा 454, 380, 411, 201 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध।  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना का विवरण इस प्रकार है कि जशपुर निवासी शिक्षिका दिनांक 21.10.2021 के प्रातः 09 बजे किसी कार्य से घर से बाहर गई थी, दोपहर लगभग 12ः30 बजे वापस घर आई तो देखी कि घर के दरवाजा का ताला टुटा हुआ है, घर में रखा हुआ सामान अस्त-व्यस्त है, साथ ही अलमारी में रखा सोने का अंगुठी, कान का बाली, नगदी 2000 रू. एवं रेडमी…

Read More

प्रेम-प्रसंग में युवती को विभिन्न जगहों में ले जाकर दुष्कर्म कर फरार रहने वाले आरोपी को घेराबंदी कर अंबिकापुर से पुलिस ने किया गिरफतार

थाना दुलदुला में आरोपी के विरूद्व अप.क्र. 101/21 धारा 376 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत निवासरत 23 वर्षीय महिला ने दिनांक 25.12.2021 को थाना दुलदुला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका थलेश्वर बैरागी निवासी गंझूपारा कोतबा से माह अक्टूबर 2020 में परिचय हुआ एवं आरोपी द्वारा प्रार्थिया को शादी करने की बात कहते हुये प्रार्थिया के घर जाने-जाने लगा। दिनांक…

Read More

पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में स्टार सेरेमनी का आयोजन, पदोन्नति प्राप्त 06 प्रधान आरक्षकों को स्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, दिनांक 28 दिसम्बर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा के आदेश क्रमांक/पु म नि/सर/स्था/पदो./546/2021 दिनांक 27.12.2021 पर पदोन्नत जिले के 06 प्रधान आरक्षक क्रमशः प्र.आर. 14 जुनास केरकेट्टा, प्र.आर.336 उमेश प्रभाकर, प्र.आर.341 दिलबन्धन राम भगत, प्र.आर.112 दिनेश पाण्डेय, प्र.आर.33 रामेश्वर भगत,प्र.आर.143 सुनेश्वर साय को स्टार सेरेमनी का आयोजन कर उनकी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए प्रधान आरक्षक से सहा उप निरीक्षक के पद पर स्टार लगाकर पदोन्नति प्रदान की गई। इस अवसर पर…

Read More

जशपुर में चाय और बस्तर में कॉफी की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा, कृषि मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित टी-कॉफी बोर्ड की बैठक में लिया गया निर्णय, उद्योग भवन में टी-कॉफी बोर्ड के कार्यालय की स्थापना की स्वीकृति

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/जशपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर इलाके में चाय तथा बस्तर अंचल में कॉफी की खेती को बढ़ावा दिए जाने के लिए सर्वेक्षण एवं प्रोजेक्ट तैयार किए जाएंगे। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे की अध्यक्षता में आज यहां बीज भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ टी-कॉफी बोर्ड की प्रथम बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ टी-कॉफी बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, विशेष सचिव कृषि डॉ. एस. भारतीदासन,…

Read More

कांग्रेस स्थापना दिवस को विधायक कार्यालय कुनकुरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवम जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कुनकुरी विधायक एवम संसदीय सचिव यू डी मिंज जी एवम कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव जी की गरिमामय उपस्थिति में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुनकुरी के सम्मानित सदस्यगण के उपस्थिति में कांग्रेस स्थापना दिवस को विधायक कार्यालय कुनकुरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के महान विभूतियों के सामने पुष्प अर्पण एवम फूलमाला चढा कर कांग्रेस पार्टी का इतिहास,विचारधारा,अतीत एवं वर्तमान की उपलब्धियां,भविष्य की दृष्टि आदि…

Read More

वरिष्ठ पत्रकार स्व. विश्वबंधु शर्मा को जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी ने दी विनम्र श्रद्धांजलि, अपनी कविता, लेखन शैली एवं समाज सेवा के लिए हमेशा याद किए जाएगें

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जशपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्व. श्री विश्वबंधु शर्मा के आकस्मिक निधन होने पर जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर के अधिकारी श्रीमती नूतन सिदार एवं सहायक सूचना अधिकारी श्री सुरजीत सिंह, सहायक ग्रेड-01 श्रीमती सुषमा कुजूर, सहायक ग्रेड-01 श्री विनोद कुमार यादव, श्री नन्दलाल यादव, श्री रवि विश्वकर्मा, राजकुमार पैंकरा और श्री अशोक तिर्की ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित  किए हैं। श्री शर्मा नईदुनिया में लम्बे समय तक अपनी सेवाएं दिए हैं। वर्तमान में अपना स्वयं का पोर्टल ग्राउण्ड जीरो का संचालन कर रहे थे। स्व. श्री विश्वबंधु…

Read More

जशपुर कलेक्टर, एसपी ने वरिष्ठ पत्रकार स्व. विश्वबंधु शर्मा को दी विनम्र श्रद्धांजलि, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी दी श्रद्धांजलि

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जशपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्व. विश्वबंधु शर्मा का 28 दिसम्बर 2021 को रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दुःख की इस घड़ी में परिजनों को सहन शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। जिले के अधिकारी-कर्मचारियों ने दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किए हैं।

Read More

जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 4 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 16 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 4 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से मनोरा तहसील के ग्राम अधंला निवासी स्व. रोहन राम की मृत्यु 21 मार्च 2018 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री सोनसाय राम हेतु 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार पानी में डूबने से फरसाबहार तहसील के ग्राम धौरासांड…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत परियोजना एवं प्राधिकरण के प्रगतिरत निर्माण कार्याे की ली समीक्षा बैठक

योजनाओं के स्वीकृत व अपूर्ण कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करें- कलेक्टर श्री अग्रवाल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आदिम जाति अनुसूचित जाति विकास विभाग के अंतर्गत अनुसूचति जाति विकास प्राधिकरण, एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना, सरगुजा विकास प्राधिकरण के प्रगतिरत निर्माण कार्याे की समीक्षा बैठक ली।  इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग श्री बी.के. राजपूत, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग व ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, समस्त जनपद सीईओ, उद्यानिकी, क्रेडा सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अग्रवाल…

Read More

जशपुर अपर कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में आम लोगों की समस्या

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर ने आज जनदर्शन के माध्यम से आमजनों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने 22 प्राप्त आवेदनों को समय सीमा के भीतर प्राथमिकता से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन में आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, पेंशन भुगतान, मुआवजा, भूमि-विवाद, विद्युत लाईन जुड़वाने, जल भराव, नामांतरण, कब्जा हटवाने सहित अन्य मामलों के आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर अपर कलेक्टर ने समस्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभागों…

Read More