जशपुर में नवगुरूकुल द्वारा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण, युवाओं को मिल रहा तकनीकी शिक्षा और शत-प्रतिशत रोजगार का अवसर

जशपुर, 21 सितम्बर 2025 / जशपुर जिला प्रशासन द्वारा नवगुरुकुल फाउंडेशन के सहयोग से जिले के युवाओं को तकनीकी और बिजनेस शिक्षा प्रदान करने हेतु आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सत्र 2025–26 के लिए प्रवेश प्रारंभ किया गया है। यह विशेष कार्यक्रम पूरी तरह से निःशुल्क है तथा प्रशिक्षण के उपरांत शत-प्रतिशत रोजगार की गारंटी देता है। यह आवासीय प्रशिक्षण 18 से 24 माह की अवधि का होगा, जिसमें विद्यार्थियों को कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग तथा व्यवसायिक कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि में अभ्यर्थियों को निःशुल्क छात्रावास, लैपटॉप, इंटरनेट सुविधा एवं भोजन…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम व सदस्यगण 25-26 सितम्बर को जशपुर प्रवास पर, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों संग होगी बैठकें

जशपुर, 21 सितम्बर 2025/ छ.ग. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम, उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांति वर्मा, सचिव श्री संकल्प साहू एवं सहा.अनु.अधि. श्रीमती अनिता डेकाटे, 25 एवं 26 सितम्बर 2025 को जशपुर जिले के प्रवास पर रहेगें। छ.ग. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष एवं सदस्यगण 26 सितम्बर को सर्किट हाउस में पिछड़ा वर्ग के जनप्रतिनिधियों से भेंट कर चर्चा करेंगें। साथ ही दोहपर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में शामिल होगें और साय 4.00 बजे सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता करेंगें।

Read More

कच्चे मकान से पक्के घर तक का सफर : प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली लखन उरांव की जिंदगी, मिला सुरक्षित छत और आत्मसम्मान

जशपुर 21 सितम्बर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल पर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत सुदूर गाँवों में बसे जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों को अब सुरक्षित छत और सम्मानजनक जीवन मिल रहा है। इस योजना ने न केवल आवासहीन परिवारों के सपनों को साकार किया है, बल्कि उन्हें सामाजिक सुरक्षा और आत्मसम्मान का नया आधार भी प्रदान किया है। मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत बुमतेल निवासी श्री लखन उरांव इस योजना से लाभान्वित होकर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले एक सशक्त उदाहरण बने हैं।…

Read More

जशपुर में भाजपा का बड़ा सम्मेलन : सेवा पखवाड़ा के नाम पर जशपुर में शक्ति प्रदर्शन ! प्रबुद्ध जन सम्मेलन में भाजपा नेताओं का जनसंदेश, नेताओं ने कहा – सेवा ही संगठन, समाजहित सर्वोपरि.

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जशपुर जिला भाजपा द्वारा प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित. भाजपा सिर्फ राजनीति करने वाली पार्टी नहीं बल्कि सेवा को सर्वोपरि मानने वाला संगठन है. जशपुर. 20 सितंबर 2025 : जशपुर में सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को प्रबुद्ध जन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया। जिले भर से प्रबुद्ध नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही और वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि भाजपा सिर्फ राजनीति नहीं बल्कि सेवा को सर्वोपरि मानने वाला संगठन है। नेताओं…

Read More

पुलिस का दो दिवसीय जागरूकता अभियान : ऑनलाइन फ्रॉड से लेकर महिला सुरक्षा तक ! जशपुर पुलिस ने जागरूकता अभियान में महिलाओं को दी बड़ी सीख, नोनी रक्षा रथ से लेकर डिजिटल सुरक्षा तक, जशपुर पुलिस के अभियान में महिलाओं को मिली जीवन बदलने वाली जानकारी.

लगातार दो दिनों तक आयोजित कार्यक्रम में “बिहान महिला स्व-सहायता समूह पत्थलगांव एवं फरसाबहार” की महिलाएँ सम्मिलित हुईं, महिलाओं को सायबर फ्रॉड, महिला/बालिका के विरूद्ध होने वाले अपराधों की बारीकियों और नोनी रक्षा रथ की कार्यप्रणाली से कराया गया अवगत, महिलाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और महिला/बालिका सुरक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई, महिला संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत/परेशानी होने पर तत्काल नोनी रक्षा रथ हेल्पलाइन नंबर 9479128400 पर तत्काल कॉल/व्हाट्सअप करें। जशपुर. 20.09.2025 : जशपुर पुलिस ने महिला थाना परिसर में लगातार…

Read More

ऑपरेशन मुस्कान का कमाल : गुम हुई दो नाबालिग बालिकाएं घर लौटीं सुरक्षित, पुलिस की सतर्कता से लौट आई खुशियां, जशपुर में गुम हुई दो बच्चियां सकुशल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल.

सिटी कोतवाली जशपुर के मामले में नाबालिग को भगा ले गया था आरोपी, वहीं चौकी सोनक्यारी के मामले में घर वालों की किसी बात से नाराज हो कर, बिना बताए चली गई थी, नाबालिग बालिका. पुलिस ने दोनों नाबालिग बालिकाओं को ढूंढ कर दिया है परिजनों के सुपुर्द, मामला सिटी कोतवाली जशपुर व चौकी सोन क्यारी क्षेत्रांतर्गत का. थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मामले में आरोपी नवीन भगत, उम्र 19 वर्ष के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64(1) व 4, 6 पॉस्को एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. जशपुर. 20 सितंबर…

Read More

नवरात्र व दशहरा पर्व आयोजन को लेकर कुनकुरी थाने में हुई शांति समिति की बैठक : समितियों ने सहयोग का दिया भरोसा, सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी

प्रशासन और पुलिस ने आयोजन समितियों को दिए स्पष्ट निर्देश मूर्ति स्थापना, साउंड सिस्टम, शोभायात्रा और विसर्जन पर तय मानकों का पालन अनिवार्य कुनकुरी, 20 सितंबर 2025। आगामी नवरात्र एवं दशहरा पर्व को लेकर कुनकुरी पुलिस थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने आयोजन समितियों और नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर त्यौहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए विस्तृत चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी ने की।…

Read More

कलेक्टर बने गुरु: जशपुर के नवगुरूकुल संस्थान में रोहित व्यास ने छात्राओं को दी तकनीकी शिक्षा की राह, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण पर दिया बल

जशपुर, 20 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज जिला प्रशासन के सहयोग से नवगुरूकुल फाउंडेशन द्वारा युवाओं को कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग और बिजनेस शिक्षा प्रदान करने हेतु संचालित आवासीय प्रशिक्षण संस्थान का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से चर्चा की और लगन के साथ शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु प्रेरित किया। छात्राएं कलेक्टर को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित हुए। कलेक्टर ने एक शिक्षक की तरह उनसे चर्चा की और तकनीक और आधुनिक शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। कलेक्टर ने बिजनेस शिक्षा का…

Read More

निरीक्षण में कलेक्टर बने शिक्षक: जशपुर में रोहित व्यास ने छात्राओं को खुद पढ़ाया, फिजिक्स लैब की लापरवाही पर व्याख्याता को नोटिस

जशपुर, 20 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब, पुस्तकालय और प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और शिक्षकों से कहा कि विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक शिक्षा के माध्यम से उनके शंकाओं का समाधान करें ताकि, पढ़ाई और भी रोचक व उपयोगी बन सके। अटल टिंकरिंग लैब के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्राओं से 3-डी प्रिंटर, डिजिटल मल्टीमीटर, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, रोबोटिक कीट सहित अन्य उपकरणों के…

Read More

जशपुर में खेलों की नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से बगीचा में 2.83 करोड़ की लागत से आधुनिक इनडोर बैडमिंटन स्टेडियम का निर्माण शुरू

जशपुर, 20 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में खेल प्रतिभाओं को पहचान और बेहतर अवसर दिलाने की दिशा में प्रदेश सरकार दूरदर्शी सोच के साथ निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री की मंशा है कि जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी अपनी चमक बिखेरें और देश व राज्य का नाम गौरवान्वित करें। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर ही खेल मैदानों और आवश्यक अधोसंरचनाओं के निर्माण की लगातार स्वीकृति दी जा रही है। साथ ही निर्माण भी कार्य सतत् रूप…

Read More