दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर मुस्कान: जशपुर में विशेष विद्यालय व प्रशिक्षण केंद्र के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण, संगम डेम में खेल-कूद, मनोरंजन और वनभोज का आयोजन

जशपुर : समाज कल्याण विभाग द्वारा विगत दिवस 10 जनवरी को दिव्यांग बच्चो का शैक्षणिक भ्रमण एवं वन भोज कराया गया। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार संचालित दृष्टि बाधितार्थ विशेष विद्यालय गम्हरिया एवं समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केन्द्र के नियमित अध्ययनरत दिव्यांग बच्चो को विशेष बसों से कुनकुरी तहसील के ग्राम ठेठेटांगर स्थित संगम डेम के प्राकृतिक स्थल का भ्रमण में मनोरंजानात्मक खेल-कूद और वनभोज का आयोजन किया गया। जहां जाकर दिव्यांग बच्चो को पंरपरागत खेल-कूद के मनोरंजन के साथ-साथ  शिक्षकीय अमले के माध्यम से पर्यावरण और उसके संरक्षण…

Read More

15 जनवरी को बगीचा विकासखंड में मुख्यमंत्री का मेगा कार्यक्रम: मेगा हेल्थ कैंप का शुभारंभ, करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को मिलेगा निःशुल्क गैस कनेक्शन

मुख्यमंत्री आगामी 15 जनवरी को बगीचा विकास खंड के विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल, मेगा हेल्थ कैंप का करेंगे शुभारंभ, विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को वितरण करेंगे निःशुल्क गैस कनेक्शन जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री की घोषणा के कार्यों को गंभीरता से करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा आगामी 15 जनवरी को बगीचा विकास खंड में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके लिए विभाग को सौंपे गए दायित्वों…

Read More

ब्रेकिंग : जशपुर में धान घोटाले पर बड़ी कार्रवाई: वेदांश राइस मिल सील, निरीक्षण में 9700 क्विंटल धान की भारी कमी उजागर, कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर संयुक्त टीम की छापेमारी

जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर अवैध धान परिवहन एवं खपत पर सख्त कार्रवाई जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में धान के अवैध परिवहन एवं अवैध खपत के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं खपत के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग, राजस्व विभाग…

Read More

नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी सरगुजा से गिरफ्तार : जशपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मोबाइल फोन जब्त

नाबालिक बालिका का अश्लील वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा, पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र मरकाम को सरगुजा जिले से धर दबौचा पहले किया दुष्कर्म, फिर बना ली थी नाबालिक बालिका का अश्लील वीडियो, किसी को बताने पर दिया था वीडियो वायरल करने की धमकी रिपोर्ट पर थाना बगीचा में आरोपी धर्मेंद्र मरकाम, उम्र 23 वर्ष के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64,79,308 व 4,6 पॉस्को एक्ट तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध पंजीबद्ध जशपुर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन को भी जप्त किया जशपुर : दिनांक…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कुनकुरी में अभूतपूर्व विकास की रफ्तार: दो वर्षों में 9 सब स्टेशन, 117 ट्रांसफार्मर, नालंदा परिसर, हाईटेक बस स्टैंड और ऑडिटोरियम से बदली नगर की तस्वीर

मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में नगर पंचायत कुनकुरी को दो वर्षों में मिली बड़ी उपलब्धियाँ सुविधाओं के विस्तार से जनजीवन में हो रहा स्पष्ट सुधार नए सब स्टेशन, नालंदा परिसर, हाईटेक बस स्टैंड एवं ऑडोटोरियम निर्माण लिख रही विकास की नई गाथा कार्यों से लोगों को मिल रही राहत, क्षेत्रवासी हो रहे लाभान्वित जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास का दायरा लगातार बढ़ रहा है। ऊर्जा, खेल, परिवहन, शिक्षा, पर्यटन तथा नगरीय विकास के क्षेत्रों में बीते दो वर्षों के भीतर जशपुर जिला…

Read More

सड़क सुरक्षा को लेकर जशपुर में अनोखा अभियान : स्माइली बैज और गुलाब से बदली सोच, न चालान, न डंडा ! जशपुर की सड़कों पर महिलाओं ने प्यार से सिखाया जीवन बचाने का सबक.

कम्युनिटी पुलिसिंग के अंतर्गत सजल ग्रुप महिला समूह की अनूठी पहल. हेलमेट पहनने वालों का स्माइली बैज से किया सम्मान, हेलमेट नहीं पहनने वालों को गुलाब देकर दी गई समझाईस. सजल ग्रुप महिला समूह ने सड़क सुरक्षा पर लोगों को किया जागरूक. जशपुर : सड़क पर सुरक्षा का संदेश जब संवेदनशीलता और सशक्त सोच के साथ दिया जाए, तो उसका असर दूर तक जाता है। जशपुर में कम्युनिटी पुलिसिंग के अंतर्गत ‘सजल ग्रुप महिला समूह’ ने ऐसा ही एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है, जहाँ नियमों का पालन करने वालों…

Read More

प्राकृतिक आपदा में जनहानि पर प्रशासन की संवेदनशील पहल: जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की सहायता राशि की स्वीकृत

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पण्डरीपानी निवासी स्व. राजू कन्डरा का पानी में डूबने से 09 जून 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी नईहारो कन्दरा हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जनदर्शन में कलेक्टर रोहित व्यास ने सुनी आमजन की समस्याएँ, 53 आवेदनों के समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए सख्त निर्देश

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याएँ एवं मांगों की जानकारी ली। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन किया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आवेदकों को उनके आवेदन पर की गई कार्यवाही की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें अपनी समस्या के समाधान की स्थिति स्पष्ट रूप से ज्ञात हो सके। उन्होंने जनसुविधाओं से जुड़े…

Read More

प्रशासनिक अनुशासन पर कलेक्टर का सख्त एक्शन: जशपुर में रोहित व्यास के निर्देश पर एसडीएम-तहसीलदारों ने किया जिलेभर के कार्यालयों का औचक निरीक्षण, बिना सूचना अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश

औचक निरीक्षण में दिखी प्रशासनिक सख्ती : जशपुर कलेक्टर श्री व्यास के निर्देश पर समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने जिलेभर में चला कार्यालय जांच अभियान जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार शासकीय कार्यों में कसावट लाने एवं सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की समय पर कार्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु आज जिले के विभिन्न कार्यालयों का एसडीएम, तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बिना अनुमति अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के विरुद्ध संबंधित कार्यालय प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन…

Read More

धान तस्करों पर बड़ा प्रहार : रात-दिन चली पुलिस की नजर, जशपुर में पुलिस ने पकड़ा 3.42 लाख का अवैध धान, झारखंड से आ रहा अवैध धान रास्ते में ही पकड़ाया, कार्यवाही हेतु सौंपा गया जिला प्रशासन को.

अवैध धान परिवहन पर जशपुर पुलिस की सक्रिय नजर, फिर पकड़ा अवैध धान परिवहन करते एक ट्रक, दो पिक-अप से 149 क्विंटल धान, कार्यवाही हेतु सौंपा जिला प्रशासन को, झारखंड से लेकर आ रहे थे धान, पुलिस ने ग्राम केतार व बोकी में धर दबौचा, मामला चौकी आरा क्षेत्रांतर्गत का. जप्त धान की कीमत लगभग तीन लाख बयालीस हजार रुपये. जशपुर : धान खरीदी सीजन के बीच जशपुर पुलिस अवैध धान परिवहन करने वाले बिचौलियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। झारखंड से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान खपाने…

Read More