समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन जशपुर और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में किशोर स्वास्थ्य, ऑनलाइन सुरक्षा, जीवन कौशल और रोजगार हेतु सुरक्षित पलायन पर ध्यान देने के साथ ही किशोर सशक्तिकरण की दिशा में प्रगति लाने के लिए जय हो कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। इसी कड़ी में जय हो वॉलिंटियर द्वारा बगीचा विकासखण्ड में अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत् स्कूलों में जाकर छात्रों को जागरूक किया गया और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया गया है। साथ ही…
Read MoreCategory: जशपुर
एक ही समय में एक से अधिक कार्य कर जशपुर की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, समूह की महिलाएं अब तक सी-मार्ट से 34 लाख रूपए का विक्रय कर चुकी
सी-मार्ट से सामग्रियों की मांग रायपुर, भिलाई, दुर्ग, सुकमा, अंबिकापुर जिलों में भी बड़ी मात्रा में की जाती है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जशपुर जिले में जिला प्रशासन के अंतर्गत संचालित सी-मार्ट के माध्यम से गौठान के स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा बनाए गए उत्पादों का विक्रय कराने के लिए सी-मार्ट एक उपयुक्त साधन है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाए आत्मनिर्भर बन गई है। अब तक समूह की महिलाओं ने 4 माह में लगभग 34 लाख रूपए की बिक्री कर चुकें हैं।…
Read Moreविधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए बेरोजगारी भत्ता को याद दिलाने रोजगार कार्यालय घेराव करनें निकले भाजपाई, पुलिस ने रास्ते मे रोका, राज्यपाल के नाम पर एसडीएम को दिया ज्ञापन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में किए गए बेरोजगारी भत्ता की याद दिलाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गुरूवार को भाजपा के बिलासपुर संभाग संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय, भाजयुमो राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत के मुख्य आतिथ्य में जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत, भाजयुमो सरगुजा संभाग प्रभारी चिंटू राजपाल, जिला प्रभारी निश्छल प्रताप सिंह, सह प्रभारी सिद्धांत शुक्ला की उपस्थिति में एवं भाजयुमो अध्यक्ष अमन शर्मा की अध्यक्षता में रोजगार कार्यालय घेराव आंदोलन किया। रोजगार कार्यालय घेरने के लिए…
Read Moreराजस्व और कृषि विभाग के टीम द्वारा कुनकुरी, जशपुर और पत्थलगाँव विकासखण्ड के गांवों का निरीक्षण करके नजरी आकलन तैयार किया जा रहा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले सूखा प्रभावित तहसीलों एवं गांवों का राजस्व और कृषि विभाग के टीम द्वारा निरीक्षण करके नजरी आकलन तैयार किया जा रहा है और किसानों से सूखे के संबंध में जानकारी ली जा रही है। इसी कड़ी में आज राजस्व और कृषि विभाग के टीम ने कुनकुरी विकासखण्ड के धुमाड़ाँड, जशपुर विकासखण्ड के सारूडीह और पत्थलगांव विकासखण्ड क्षेत्र के गांवों का निरीक्षण किया और किसानों से जानकारी लेकर नजरी आकलन तैयार किया गया। ताकि प्रभावित किसानों को शासन द्वारा…
Read Moreजशपुर जिला के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के सुव्यवस्थित संचालन हेतु निरीक्षण टीम गठित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के सुव्यवस्थित संचालन हेतु 5-5 सदस्यीय महिला टीम को आबंटित आवासीय विद्यालयों में निरीक्षण कर प्रत्येक 15 दिवस में (पाक्षिक) रिपोर्ट दिये जाने हेतु आदेशित किया है। जिसके अंतर्गत् कांसाबेल विकाखण्ड के के.जी.बी.व्ही कांसाबेल टाईप 3 के निरीक्षण के लिए सरपंच कांसाबेल श्रीमती अमरकांता पैंकरा, प्राचार्य शासकीय हायर सेकेण्डरी टांगरगांव श्रीमती सविता राम, सी.एस.सी. खुंटेरा निर्झन तिर्की, शिक्षिका के.जी.बी.व्ही. कांसाबेल संध्या भोई और पालक सिहारवुड़ा कांसाबेल तुलसी यादव की टीम गठित की गई है।…
Read Moreजिला प्रशासन की सार्थक पहल से पहाड़ी कोरवा परिवार के दो बच्चों को पढ़ाई के लिए बालक आश्रम प्रवेश दिलाया गया
11 वर्षीय व्यंगराम एवं 09 वर्षीय प्रेमसाय, बलादरपाठ के बालक आश्रम में रहकर करेंगें पढ़ाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दूरस्थ अंचल के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर परिवार के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल किया जा रहा है। बच्चों को उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसर मिले इसके लिए कोचिंग की भी व्यवस्था की गई है ताकि बच्चे अपना भविष्य सवार सकें। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने बगीचा के राजपुरी जलप्रपात, निर्माणाधीन वाटर फिल्टर संयंत्र एवं विकसित किए जा रहे कृष्णकुंज का किया निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस नगर पंचायत बगीचा के राजपुरी जलप्रपात, निर्माणाधीन वाटर फिल्टर प्लांट एवं कृष्णकंुज का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम श्री विजयप्रताप, जनपद सीईओ श्री बिनोद सिंह सीएमओ श्री निलेश केरकेट्टा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने राजपुरी जल प्रपात का अवलोकन करते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने स्थल की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार बगीचा में निर्माणाधीन वाटर फिल्टर प्लांट का अवलोकन करते हुए जल्द से…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीचा एवं सन्ना के छात्रावास का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य अधिकारियों को मरीजों की सुविधाओं का ख्याल रखने के दिए निर्देश
छात्रावास के सभी बच्चों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं भोजन की गुणवत्ता में विशेष ध्यान देने के लिए किया निर्देशित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस विकासखंड बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को अपने समयावधि में केंद्र में उपस्थित रहकर आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने बगीचा के एसडीएम व तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, आमजनों की समस्याओ का त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस बगीचा के एसडीएम और तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व प्रकरणों का नियमानुसार निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए जिससे आम जनता को सही समय पर इसका लाभ मिल सके। कलेक्टर ने एसडीएम कोर्ट, तहसीलदार कोर्ट में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, व्यपवर्तन, रिकार्ड दुरूस्ती आदि राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा समय-सीमा से बाहर के राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के निर्देश दिए गए। उन्होने कार्यालय के कर्मचारियों से उनके दायित्वों…
Read Moreवर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 330.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 330.1 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 04 अगस्त तक औसत वर्षा 571.5 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 37.8 मिमी बारिश हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 332.2 मिमी, मनोरा में 376.2 मिमी, कुनकुरी में 363.3 मिमी, दुलदुला में 294.0 मिमी, फरसाबहार में 293.0 मिमी, बगीचा में 386.3 मिमी, कांसाबेल में 232.6 मिमी, पत्थलगांव में 337.1 मिमी…
Read More