जशपुर, 05 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में सभी जनपद पंचायतों के कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने पीएम आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कुछ क्षेत्रों में पीएम आवास के संबंध में आ रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सभी की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विकासखंडों में अधिकारियों को…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर में देशभक्ति का उत्सव! घर-घर तिरंगा लहरा कर harghartiranga.com पर फोटो अपलोड करने वालों को मिल रहा प्रमाणपत्र
घर-घर तिरंगा फहराकर राष्ट्रव्यापी जनभागीदारी आंदोलन का बने हिस्सा 2 अगस्त से हुई शुरूआत, 15 अगस्त तक चलेगा यह अभियान जशपुर, 05 अगस्त 2025/ भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। 2 अगस्त से इस अभियान की शुरुआत हुई है, जो कि 15 अगस्त तक पूरे देश भर में चलाया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान 2025 की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी एवं तिरंगे के प्रारंभिक स्वरूप के डिजाइनर स्वर्गीय श्री पिंगली वेंकैया जी की जयंती 2 अगस्त के दिन उनके…
Read Moreराष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जशपुर के स्कूलों में तनाव प्रबंधन, आत्म-जागरूकता और आत्महत्या रोकथाम पर विशेषज्ञों की कार्यशालाएं आयोजित
स्वामी आत्मानंद उ.मा.वि. हिन्दी माध्यम कुनकुरी, दुलदुला और कांसाबेल में जीवन कौशल एवं आत्महत्या की रोकथाम विषय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन जशपुर, 05 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा और राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत कार्यरत मनोवैज्ञनिक डॉ.खान अबरार उज्जमां खान, साईकेट्रिक नर्स विवेक कुजूर, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती प्रिया सोनी द्वारा जिले में उन्नत मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही है। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली की माह दिसंबर 2024 में आयोजित बैठक मे मानसिक स्वास्थ्य विषय…
Read Moreऑपरेशन आघात में जशपुर पुलिस का बड़ा धमाका! हाईवे पर ट्रक से 51 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से बिहार पहुंचाई जा रही थी शराब की भारी खेप
पूर्व में माह फरवरी में जशपुर पुलिस, तस्करी करते दो ट्रकों से करोड़ रुपए कीमत की,1574 पेटी में 14025 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब को भी कर चुकी है जप्त जशपुर, 5 अगस्त 2025 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशिमोहन सिंह के दिशा निर्देश पर ऑपरेशन आघात के तहत् जशपुर पुलिस के द्वारा लगातार नशे के सौदागरों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस ने दिनांक 04.08.25 को ट्रक सहित अवैध शराब का एक बड़ा जखीरा को पकड़ा है, व आरोपी ट्रक चालक को भी गिरफ्तार…
Read Moreजशपुर : वन विभाग द्वारा हाथी से जनहानि के मामले में परिजनों को प्रदाय की जा रही तत्कालिक सहायता राशि
हाथी प्रभावित क्षेत्रों में हाथी होने की निरंतर दी जा रही सूचना लोगों को जंगल की ओर न जाने की दी जा रही समझाईश जशपुर, 05 अगस्त 2025/ वनमण्डलाधिकारी के निर्देशानुसार वन विभाग एवं आर.आर.टी. की टीम द्वारा हाथी प्रभावित क्षेत्रों के आस-पास के ग्रामों में हाथी होने की सूचना के लिए निरंतर मुनादि कराई जा रही है साथ ही जंगल की ओर निस्तार एवं अन्य प्रयोजन हेतु न जाने की समझाईश भी दी जा रही है। विभाग द्वारा हाथी द्वंद से जनहानि मामलों में भी त्वरित कार्यवाही करते हुए…
Read Moreजशपुर के गड़ाकटा गाँव में डूबने से मौत, कलेक्टर ने परिजन को दी 4 लाख की आर्थिक सहायता
जशपुर, 05 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम गड़ाकटा निवासी स्व. अमित लकड़ा का तालाब के पानी में डुबने से 09 अक्टूबर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके माता अनिशा लकड़ा हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजशपुर में बारिश का रिकॉर्ड टूटा: 1 जून से अब तक 7191.2 मिमी बारिश, 10 साल का औसत पीछे छूटा
जशपुर, 05 अगस्त 2025 / जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 7191.2 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 05 अगस्त तक की स्थिति में 5736.6 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 29.3 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 768.6 मिमी, मनोरा में 918.7 मिमी, कुनकुरी में 1034.5 मिमी, दुलदुला में 431.3 मिमी, फरसाबहार में 592.5 मिमी, बगीचा में 752.0 मिमी, कांसाबेल में 687.9 मिमी, पत्थलगांव…
Read Moreजशपुर के शिवधाम में आध्यात्मिक ऊर्जा और तीर्थ पर्यटन का अद्भुत संगम: मुख्यमंत्री साय ने किया मधेश्वर महादेव स्थल के लिए 10 करोड़ की सौगात का ऐलान
शिव महापुराण कथा के समापन समारोह में वर्चुअल शामिल होकर दी प्रदेश को शिवमय दिशा श्रीरामलला दर्शन योजना और तीर्थदर्शन योजना से श्रद्धालुओं को मिल रहा आध्यात्मिक लाभ रायपुर, 4 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवित्र श्रावण मास के चौथे सोमवार के शुभ अवसर पर रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत मयाली में विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ के समीप आयोजित दिव्य शिव महापुराण कथा के समापन समारोह को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित किया। श्रावण मास की इस सात…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने अभिभावकों से की अपील : 07 अगस्त को पेरेंट्स-टीचर्स मीटिंग में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे
जशपुर, 4 अगस्त 2025 : जशपुर ज़िले के कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले के समस्त अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और शैक्षणिक विकास हेतु दिनांक 07 अगस्त 2025 को आयोजित पेरेंट्स-टीचर्स मीटिंग (PTM) में अपने-अपने विद्यालयों में समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई, व्यवहार और प्रगति को बेहतर ढंग से समझने के लिए माता-पिता की विद्यालयीन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। शिक्षकों और अभिभावकों के बीच संवाद से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा…
Read Moreजशपुर : महामहिम राष्ट्रपति के हाथों 15 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही सुमन होगें सम्मानित, राष्ट्रपति भवन से मिला निमंत्रण-पत्र
जशपुर, 04 अगस्त 2025/ भारत के महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों 15 अगस्त को बगीचा नगर पंचायत के प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित हितग्राही श्रीमती सुमन तिर्की सम्मानित होगें। हितग्राही सुमन द्वारा अपने आवास को पूर्ण किया गया है। उनका नाम सम्मान हेतु चयन हुआ है। इसके लिए राष्ट्रपति भवन से आज उनको निमंत्रण-पत्र मिला है। राष्ट्रपति भवन के निमंत्रण-पत्र को नगर पंचायत बगीचा की ओर से आज श्रीमती तिर्की उनको सम्मान दिया है और उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष…
Read More