मछलियों की वंश वृद्धि एवं संरक्षण हेतु क्लोज सीजन 16 जून से 15 अगस्त तक घोषित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि (प्रजनन) को दृष्टिगत रखते हुये उन्हें संरक्षण देने हेतु राज्य में छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम-के तहत् 16 जून से 15 अगस्त तक की अवधि को ’’बंद ऋतु क्लोज सीजन’’ के रूप में घोषित किया गया है। मत्स्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस बंद ऋतु में जशपुर जिले के अन्तर्गत समस्त नदियों-नालों तथा छोटी नदियों, सहायक नदियों में जिन पर सिंचाई के तालाब जलाशय (बड़े या छोटे) जो निर्मित किये गये हैं। इनमें सभी प्रकार का मत्स्याखेट 16…

Read More

जशपुर एस्ट्रोटर्फ में चल रही हॉकी प्रतियोगिता का फाईनल मैच 15 जून को, कुनकुरी एवं बगीचा विकासखण्ड के बीच खेला जाएगा अंतिम मुकाबला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण गतिविधियों के तहत एस्ट्रोटर्फ में चल रही  जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का फाईनल मैच 15 जून 20202 को आयोजित होगा। जिला शिक्षा अधिकारी व खेल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता के अंतर्गत विगत दिवस खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले का पहले मैच कुनकुरी एवं कांसाबेल विकासखण्ड के बीच खेला गया।  मैच में कुनकुरी ने शानदार खेल दिखाते हुए कांसाबेल को 3-0 के बड़े अंतर से हराया। इसी प्रकार…

Read More

कमिश्नर जे आर चुरेन्द्र ने जशपुर जिले के सन्ना क्षेत्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सरगुजा संभाग आयुक्त जी आर चुरेन्द्र द्वारा सन्ना क्षेत्र का आकस्मिक दौरा किया गया। उनके द्वारा दौरा में लोरो में स्थित मिर्च प्रोसेसिंग यूनिट, निर्माणाधीन नवीन तहसील भवन सन्ना, तहसील कार्यालय सन्ना, एवं सन्ना के सरना टोली बस्ती के किनारे स्थित बांधटोली नहर का निरीक्षण किया गया। संभागायुक्त ने लोरो में प्रसंस्करण इकाई में संचालन कर्ता नाबार्ड समर्थित समूह एवं मिर्च उत्पादक किसानों से चर्चा की गई । नाबार्ड द्वारा बनाए गए किसान उत्पादक संगठन के कार्यकर्ता राजेश गुप्ता को उनके द्वारा किसानों को व्यावसायिक खेती…

Read More

वानांचल के बच्चे भी अब निजी स्कूल के तर्ज पर शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कर रहें हैं पढ़ाई, जशपुर जिले में 8 स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एवं 1 हिन्दी माध्यम

अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में सर्व सुविधायुक्त प्रयोगशाला, लाइब्रेरी सुसज्जित सभी सुविधाएं है उपलब्ध पालक अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रवेश दिलाकर खुश हैं विद्यालय का संचालन किया जा रहा पालकों ने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया 3500 बच्चे अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढाई कर रहें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जशपुर जिले के बच्चों को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालयों के माध्यम से अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। जिले में 8 विकासखण्डों में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट…

Read More

ग्राम पंचायत कलिबा आरटीआई प्रकरण : ग्राम पंचायत कलिबा के भ्रष्टाचार का मामला मुख्यमंत्री तक पहूंचेगा भेंट मुलाकात कार्यक्रम में, प्रकरण पहूंचा राज्य सूचना आयोग तक भी

राज्य सूचना आयोग में मामला पहूंचने की जानकारी के बाद जन सूचना अधिकारी द्वारा आवेदक को किया जा रहा परेशान अपीलीय अधिकारी बनकर छः माह बाद जानकारी देने के लिये आवेदक को फिर से बुलाया जा रहा सागर जोशी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी जनपद पंचायत कुनकुरी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कलिबा में सूचना के अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत आवेदन का मामला दिनोदिन पेचिदा होता जा रहा है। मामला राज्य सूचना आयोग तक पहूंचने के बाद आवेदक को जन सूचना अधिकारी द्वारा अपीलीय अधिकारी बनकर छः माह के बाद जानकारी लेने…

Read More

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे भाजपा सरकार के सफ़लतापूर्वक 8 साल : भाजयुमो ने जशपुर विधानसभा में बाईक रैली निकालकर 8 सालों में किये गए जन हितैषी कार्यो को जन जन तक पहुंचाया

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के विकास और विश्वास के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयूमो जिला जशपुर द्वारा भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत के नेतृत्व में आज शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव हॉकी स्टेडियम से विकास तीर्थ यात्रा (बाइक रैली) को बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी एव पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा कृष्ण कुमार राय एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा नरेश नंदे ने पार्टी का झंडा दिखा कर रवाना किया। मौके पर बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने कहा…

Read More

पति की मृत्यु के बाद कूटरचना करके पैसा निकालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पत्नी की रिपोर्ट पर हुई कार्यवाही, कूट रचना हेतु प्रयुक्त मोबाईल व सिम को किया गया जप्त

थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 114/22 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भा.द.वि. एवं 66 आईटी एक्ट पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 9 जून 22 को प्रार्थिया मंगला गुप्ता निवासी तपकरा थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी की उसके पति की मृत्यु दिनांक 17 जनवरी 22 को हो गई थी, उसके बाद उनके बैंक के खाता में मृत्यु पश्चात 4 फरवरी 22 को आनलाईन के माध्यम से कूट रचना करके अवैध रूप से रुपए…

Read More

ऑस्टियोपैथी में कैरियर कॉउंसलिंग कल लोयला कालेज कुनकुरी में, चार दिनों में ऑस्टियोपैथी शिविर में 200 से अधिक लोगों ने लिया लाभ

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ के कुनकुरी शहर जशपुर में बिना दवा के चिकित्सा के नई पद्धति की पढ़ाई करने का मौका मिल रहा है। कैरियर गाइडेंस के रूप में श्री श्री यूनिवर्सिटी, कटक से विभागीय प्रधान (HOD) डॉ. टी. घोष, डिप्टी डॉयरेक्टर प्रोफेसर जयकर पहुंचे हुए हैं। ऑस्टियोपैथी में छात्र कोर्स करने क़े लिये योग्यता 12 वी साइंस , आर्ट्स के उतीर्ण व परीक्षार्थी जो अंडर ग्रेजुएट है वे बीएससी ऑस्टियोपैथी ,बीए बीएससी योगा  के लिए आमंत्रित हैं। जिसमे इक्षुक विद्यार्थियों को कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा. जिन्हे भी…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्थलगाँव के खाटू श्याम मंदिर में की पूजा अर्चना, रुद्राक्ष का लगाया पौधा जिसके बाद रवाना हुए राजधानी रायपुर के लिए

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पत्थलगांव विधानसभा के अपने भेंट मुलाकात दौरे कार्यक्रम के अंतर्गत  आज पत्थलगाँव के नगरीय क्षेत्र स्थित खाटू श्याम मंदिर दर्शन करने पहुँचे। उन्होंने मंदिर में क्षेत्र, प्रदेश और देश के लोगों की समृद्धि की कामना की। श्री बघेल ने मंदिर के परिक्रमण कर मंदिर के निर्माण के सबंध में जानकारी ली। समिति के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। पत्थलगांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रुद्राक्ष का पौधारोपण किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पत्थलगांव से रायपुर के लिए रवाना…

Read More

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत जशपुर जिले की पत्थलगांव विधान-सभा क्षेत्र के प्रवास के दुसरे दिन पत्थलगाँव में प्रेसवार्ता में मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने इस अभियान के उद्धेश्य से कराया अवगत और की गई घोषणाओं की दी जानकारी

जशपुर में सड़कों की दिक्कत है,  इसे स्वीकारा, बताया  ठेकेदार के कारण हुई है परेशानी खरसिया से पत्थलगांव 91 किमी सड़क निर्माण के लिए 147 करोड़ छग विकास निगम के अंतर्गत स्वीकृत कर लिया गया है नए जिले की घोषणा के आसार से नहीं किया इंकार , लेकिन कहा – पहले नए जिलों की स्थापना हो फिर इसके बारे में करेंगे विचार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/पत्थलगांव/रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि कल मैंने पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में बटईकेला, बागबहार और पत्थलगांव में लोगों…

Read More