जशपुर कलेक्टर ने जिला बाल संरक्षण समिति की ली समीक्षा बैठक: प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में शिशु स्वागत पालना केन्द्र स्थापित करने के दिए निर्देश

महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति एवं बाल संरक्षण समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष मे आयोजित हुई। इस अवसर पर बाल संरक्षण समिति, बाल एवं बालिका संरक्षण गृह, संप्रेक्षण गृह, बाल सखी वन स्टॉप संेटर तथा नवा बिहान (घरेलू हिंसा) के प्रकरणों एवं गतिविधियों की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी, जिला कार्यक्रम अधिकारी…

Read More

घर अंदर घूसकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये लाठी-डंडा से मारपीट करने के फरार 2 आरोपी राजकुमार यादव एवं संजीव एक्का को थाना पत्थलगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में, प्रकरण के अन्य 3 आरोपियों को पूर्व में हो चुके है गिरफ्तार

थाना पत्थलगांव में आरोपीगणों के विरूद्ध अप.क्र. 97/2022 धारा 458, 427, 294, 506, 323, 147, 149 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर थाना पत्थलगांव क्षेत्र की महिला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 18.03.2022 के रात्रि करीबन 09 बजे यह घर में भी उसके घर में महादेवटिकरा पत्थलगांव से दो व्यक्ति मेहमान आये थे। मेहमान में आये लोग अपने घर जाने के लिये निकल रहे थे उसी समय पड़ोस में रहने वाला संजीव एक्का उर्फ पिंटू शराब के नशे में प्रार्थिया के मेहमान लोगों के…

Read More

युवती को आत्महत्या हेतु प्रेरित करने वाले आरोपी पति-पत्नि को बगीचा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में

थाना बगीचा में आरोपी दंपति के विरूद्ध अप.क्र. 51/2022 धारा 306 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27.03.2022 को प्रार्थी राजेश्वर पैंकरा निवासी ग्राम सरडीह ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी 23 वर्षीय बहन दिनांक 21.03.2022 के शाम लगभग 07 बजे घर वापस आ रही थी, उसी दौरान रास्ते में सुनीता पैंकरा, इन्द्रो प्रसाद एवं उनके परिवार द्वारा प्रार्थी की बहन को मोबाईल फोन से इन्द्रो प्रसाद से क्यों बात करती हो कहकर वाद-विवाद कर…

Read More

पढ़ना लिखना अभियान के अन्तर्गत 30 मार्च को जशपुर जिले के 832 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्षन में पढ़ना लिखना अभियान के अंतर्गत जिले के 832 अभ्यर्थी 30 मार्च  2022 को परीक्षा देंगे। उक्त परीक्षा तैयारी हेतु जिला परियोजना अधिकारी श्री बी.पी.जाटवर को दायित्व सौंपा है। उक्त परीक्षा के संबंध में श्री बी.पी. जाटवर ने बताया कि जिले के विभिन्न ब्लॉकों में पढ़ना लिखना अभियान के तहत् मोहल्ला कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन कक्षाओं का संचालन सुबह एवं शाम को स्वयंसेवी शिक्षकों द्वारा किया जाता है। उन्होंने बताया कि 15 वर्ष से अधिक आयु…

Read More

जिला पंचायत सीईओ ने जशपुर जिले के दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सपघरा के सचिव नरेन्द्र राम चौहान को किया निलंबित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर 25 मार्च 2022 को विभिन्न योजनाओं की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक के दौरान दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सपघरा के सचिव नरेन्द्र राम चौहान द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत स्वीकृत मुर्गी शेड, बकरी शेड,एएचजी शेड निर्माण एवं एनजीजीबी योजना संचालन में घोर लापरवाही बरतना पाया गया। इस प्रकार श्री चौहान ग्राम पंचायत सचिव सपघरा द्वारा शासन के महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही बरतने एवं उच्चाधिकारियों के समय-समय पर दिये गये आदेशों-निर्देशों का अवहेलना किए जाने पर जिला पंचायत के मुख्य…

Read More

पं. जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना अन्तर्गत वर्ष 2022-23 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु दावा आपत्ति 02 अप्रैल तक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पं. जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना अन्तर्गत वर्ष 2022-23 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 27 मार्च 2022 को जिला मुख्यालय में म.ल.बा.कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में प्रवेश परीक्षा आयोजित किया गया। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा में जिले के 159 विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रवेश परीक्षा का परीक्षा परिणाम, कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास जशपुर, जिले के सभी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय एवं जिले की वेबसाईट में प्रकाशित की गई है। परीक्षा परिणाम के संबंध में यदि किसी…

Read More

जशपुर जनसंपर्क विभाग द्वारा जनमन पत्रिकाओं का किया गया वितरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न योजनाओं के उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनसपंर्क विभाग के द्वारा विभिन्न पत्रिकाओं का वितरण आज कलेक्टोरेट कार्यालय में किया गया। इस दौरान जनदर्शन में अपनी मांग एवं शिकायतों को लेकर पहुंचे ग्रामीणों को पत्रिका वितरित की गई। साथ ही उपस्थित सभी लोगों को बताया गया कि उक्त पत्रिकाओं का अध्ययन कर शासन के द्वारा दी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी ले एवं अपने आस-पास के लोगों को भी इसके बारे में बताए। जिससे की प्रत्येक व्यक्ति…

Read More

प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा का 5वां संस्करण 1 अप्रैल, 2022 को होगा आयोजित, भारत और विदेशों के करोड़ों छात्र, शिक्षक और अभिभावक वर्चुअल तौर पर भागीदारी करेंगे

रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता के लिए लगभग 15.7 लाख प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक पंजीकरण कराया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अप्रैल, 2022 को परीक्षा पे चर्चा के 5वें संस्करण के दौरान दुनिया भर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा पे चर्चा एक बहु-प्रतीक्षित वार्षिक कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री एकजीवंत कार्यक्रम में अपनी अनूठी आकर्षक शैली में परीक्षा के तनाव और संबंधित क्षेत्रों से संबंधित छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देते हैं।…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जनदर्शन में आए आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जनों से मुलाकात करके उनकी समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को राशन कार्ड, पेंशन प्रकरण, सीमांकन, बटांकन, नामांतरण एवं राजस्व से संबंधित अन्य प्रकरणों को भी गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं और समय-सीमा का ध्यान रखते हुए निराकरण करने के लिए कहा है। जनदर्शन में आज आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, पेंशन भुगतान,, मुआवजा, बंटवारा, भूमि-विवाद,…

Read More

जशपुर जिले में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 31 मार्च को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला रोजागर एवं स्व-रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर द्वारा  31 मार्च को 2022 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजागार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लेसमेंट कैम्प 5 संस्थाओं से रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिसमें वी टेम्स डाईंग, यंग ब्रन्ड अपेरल, के.पी.आर संस्था में सिलाई एवं 8वीं पास की योग्यता रखी गई है। इसी प्रकार स्टार आर्दश होम हेल्थकेर संस्था से होमकेयर नर्सिंग 10 वीं पास योग्यता तथा एम.टी.ए.आर.टो.प्रा.ली संस्था से टेक्नीशियत हेतु आईटीआई एवं फिटर मैक्नीकल व वेटर  के लिए रिक्तियां…

Read More