जशपुर जिले के प्रभारी सचिव और कलेक्टर ने मनोरा विकासखण्ड केसरा के सामुदायिक खेती फल उद्यान का किया निरीक्षण, फलों के पौधों का विशेष ध्यान देकर नियमित पानी डालने के निर्देश

उद्यान के बाहर हितग्राहियों एवं फलों का नाम सहित बोर्ड लगाने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिले के प्रभारी सचिव सी.आर.प्रसन्ना और कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज मनोरा विकासखण्ड के ग्राम केसरा में उद्यान विभाग के अंतर्गत 20 किसानों के द्वारा की जा रही सामुदायिक खेती फल उद्यान का निरीक्षण किया। उन्होंने उद्यान के बाहर हितग्राहियों के नाम, फलों के नाम, रकबा सहित अन्य जरूरी जानकारी बोर्ड के माध्यम से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उद्यान अधिकारी को फलों के पौधों का विशेष ध्यान देकर नियमित…

Read More

जशपुर जिले के प्रभारी सचिव ने जशपुर के गम्हरिया एवं मनोरा धान खरीदी केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण, चेक पोस्ट पर विशेष निगरानी बनाकर रखने एवं अवैध धान परिवाहन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के दिये निर्देश

किसानों को धान खरीदी केंद्र में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने कहा, जिन किसानों को टीका नहीं लगा है उनको धान खरीदी केंद्र में ही टीका लगवाए किसान भुनेश्वर राम कुंज और सिकन्दर केरकेट्टा से केन्द्र में दी जाने वाली सुविधा की ली जानकारी, धान बेचने किसानों में दिख रहा उत्साह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिले के प्रभारी सचिव सी.आर.प्रसन्ना और कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज जशपुर के गम्हरिया और मनोरा विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करके धान खरीदी की जानकारी ली। उन्होंने धान बेचने आए कृषकों…

Read More

भारतमाला परियोजना को लेकर एनएचएआई के अनान फानन मे किये जा रहे जनसुनवाई पर संसदीय सचिव यूडी मिंज ने जताई आपत्ति

संसदीय सचिव ने कलेक्टर रितेश अग्रवाल  से बात की और जनसुनवाई टालने को कहा भारत माला परियोजना के अंतर्गत प्रभावित क्षेत्र हर ग्राम में जनसुनवाई करने को कहा उद्योगपति दोस्तों को सड़क बेचने का प्लान कर रही है केंद्र सरकार:-यूडी मिंज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, भारतमाला सड़क परियोजना के तहत जशपुर जिले में पत्थलगांव से साईटाँगर टोली तक 104 किलोमीटर सड़क बनाने के लिए 04 दिसम्बर को बिना जानकारी के जनसुनवाई रखे जाने की खबर से  संसदीय सचिव व कुनकुरी विधायक यूडी मिंज ने गहरी आपत्ति  जताई है। कुनकुरी विधायक…

Read More

रिटायर्ड शिक्षक के खाते से राशि गबन करने का दुसरा आरोपी भी पकड़ाया, तीन चेक के माध्यम से 5 लाख 70 हजार रूपये तीन खातों में किया ट्रांसफर, एक आरोपी पूर्व में हो चुका है गिरफ्तार

थाना-बगीचा में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 214/21 धारा 420 भादवि. के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हेलारयुस मिंज निवासी बादुपारा महादेवडाड़ एक वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त प्रधान पाठक हैं जो सेवानिवृत्त होने के बाद विभाग से प्राप्त राशि बैंक खाता में जमा थी तथा बैंक पासबुक तथा चेकबुक को लेकर घुमते थे, इसी दौरान आरोपीगण मनोज कुमार गुप्ता निवासी बगीचा तथा साहिल गुप्ता उर्फ विक्की गुप्ता निवासी गुडलू थाना-बगीचा ने छलपूर्वक चेक 724847, 724863 तथा 724877 को प्राप्त कर लिये थे। जब…

Read More

ब्रेकिंग : जशपुर जिले के प्रभारी सचिव श्री प्रसन्ना द्वारा कुनकुरी एवं दुलदुला के धान उपार्जन केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

साम्दर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर- जिले के प्रभारी सचिव सी.आर.प्रसन्ना द्वारा विकासखण्ड कुनकुरी एवं दुलदुला  के धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था की जानकारी ली। श्री प्रसन्ना ने धान उर्पाजन केन्द्र की आवश्यक व्यवस्था, धान की गुणवत्ता,  टोकन वितरण, बारदाना उपलब्धता के सम्बंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने खरीदी केन्द्र में आर्द्रता मापी यंत्र से धान की नमी परीक्षण  एवं वेट मशीन का जायजा लिया। उन्होनें केंद्र में धान विक्रय के लिए आने वाले किसानों का ग्रामवार रोस्टर तैयार करने, केंद्र में कम्प्यूटर प्रिंटर की उपलब्धता, एवं…

Read More

किसानों को बारदाने के लिए मिलेंगे अब 25 रुपये, मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य विभाग ने बारदाने की दर को 18 रुपए से बढ़ाकर किये 25 रूपए

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर किसानों को अब पुराने बारदाने के एवज में 25 रुपए का भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में खाद्य विभाग जशपुर द्वारा आज आदेश जारी कर दिया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसानों को अपने बारदाने में धान लाने की छूट राज्य शासन द्वारा दी गई है। किसानों द्वारा स्वयं के बारदाने में लाए गए धान की खरीदी के साथ उन्हें पुराने बारदाने की एवज में पूर्व में 18 रुपये का भुगतान…

Read More

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के द्वारा वर्ष 2021-22 में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मिन्स के लिए आवेदन की तिथि निर्धारित की गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रों द्वारा नवीन  व नवीनीकरण प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मिन्स आधारित छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2021 निर्धारित की गई है। जिसका संस्था द्वारा सत्यापन करने की अतिम तिथि 30 दिसम्बर 2021 है। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए …

Read More

कुनकुरी विकासखंड में युवा महोत्सव का हुआ आयोजन, जिला युवा महोत्सव के लिए चयनित हुए चित्रकार वेल्सन

युवाओं के प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने, उन्हें निखारने की है जरूरत – यू.डी.मिंज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायकयू.डी. मिंज की अध्यक्षता में विगत दिवस युवाओं के प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने एवं उन्हें निखारने के उददेश्य से कुनकुरी विकासखण्ड में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। युवाओं को आगे बढ़ाने के इस अभिनव योजना में अंचल कि प्रतिभा उभरते नजर आए। युवा महोत्सव के दौरान उभरते चित्रकार वेल्सन तिर्की कि चित्रकारी से लोग भूरि-भूरि प्रसंशा करते हुए नजर आए। श्री वेल्सन ने चित्रकला प्रतियोगिता के…

Read More

परिवहन विभाग द्वारा पत्थलगांव में लर्निंग लाइसेंस शिविर का किया गया आयोजन, शिविर में 293 आवेदन का लर्निंग लाइसेंस बनाकर दिया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में और जिला परिवहन अधिकारी के दिशा-निर्देश में परिवहन कार्यालय द्वारा आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए वाहन चालक के लिये लर्निंग लाइसेंस शिविर प्रशिक्षण हॉल एकीकृत महिला बाल विकास, पत्थलगांव में 01 दिसम्बर 2021 को एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि शिविर में कुल 293 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 293 लर्निंग लाइसेंस प्रिंट कर आवेदकों को प्रदाय किया गया।

Read More

फरसाबहार, पत्थलगांव और बगीचा विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्रों में किसानों का किया जा रहा है टीकाकरण, छूटे हुए लोगों को प्रथम और द्वितीय डोज लगाने के लिए किया जा रहा प्रोत्साहित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में फरसाबहार विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र सरईटोली, भगोरा, गंझियाडीह,  पत्थलगांव विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र पत्थलगांव, किलकिला और बगीचा विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र पण्डरापाठ, सन्ना, कुर्रोग, बिमड़ा, साहीडांड़, बगीचा में किसानों का टीकाकरण किया जा रहा हैै। साथ ही छूटे हुए लोगों को प्रथम डोज और द्वितीय डोज लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Read More