आरोपी गुमला झारखंड से अवैध नशीली कफ सिरफ लाकर बिक्री हेतु तलाश रहे थे ग्राहक, आए पुलिस की गिरफ्त में आरोपियों के विरुद्ध चौकी कोतबा में 21(C)NDPS act के तहत अपराध पंजीबद्ध. नाम आरोपी क्रमशः – 1. मनीष सिंह, उम्र 34 वर्ष, निवासी कोतबा, हाईस्कूल पारा जिला जशपुर (छ ग), 2. मो.शाहिद खान, उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम रोकबहार जिला जशपुर (छ.ग)। जशपुर. 25 जुलाई 2025 : जशपुर पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत एक और बड़ी सफलता दर्ज करते हुए कोतबा क्षेत्र में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया…
Read MoreCategory: जशपुर
कुनकुरी बस स्टैण्ड सहित नगर के कई स्थानों पर जलभराव की गंभीर समस्या, नगर पंचायत की व्यवस्था पर उठे सवाल
बारिश आई और हर साल की कहानी दोहराई, स्थायी समाधान अब तक नहीं कुनकुरी, 25 जुलाई 2025: नगर पंचायत कुनकुरी की लचर सफाई व्यवस्था और जल निकासी प्रबंधन की पोल एक बार फिर खुल गई है। हाल ही की वर्षा के बाद कुनकुरी बस स्टैण्ड का दृश्य इस बात की गवाही देता है कि नगर में जलभराव की समस्या केवल मौसम का असर नहीं, बल्कि प्रशासनिक उदासीनता और अव्यवस्थित योजना का परिणाम है। बस स्टैण्ड परिसर में, जहां आमतौर पर यात्रियों की भारी आवाजाही होती है, वहां भारी वर्षा के…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की
भगवान भोले की कृपा बनी रहे और हमारा देश व छत्तीसगढ़ सतत् रूप से विकास, शांति और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ता रहे – मुख्यमंत्री जशपुर, 24 जुलाई 2025/ सावन मास के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सपत्नीक श्रीमती कौशल्या साय के साथ आज बगिया स्थित श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध कथा वाचिका किशोरी राजकुमारी तिवारी द्वारा किए जा रहे शिव महापुराण कथा का श्रवण भी किया।…
Read Moreजशपुर में ऑपरेशन शंखनाद का बड़ा असर : गौ तस्करों के खिलाफ दो मोर्चों पर एकसाथ कार्रवाई, तस्करी में लिप्त वाहन समेत एक आरोपी गिरफ्तार
मामला थाना दुलदुला व चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत मामले में आरोपी राम महतो पिकअप वाहन से कर रहा था, गौ वंश की तस्करी, आया पुलिस की गिरफ्त में पुलिस ने आरोपी राम महतो के कब्जे से दो नग गौ वंश सहित तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी किया है जप्त चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत मामले में पुलिस ने छह नग गौ वंशों को छुड़ाया तस्करों के चंगुल से, मामले में आरोपी फरार, पुलिस कर रही है तलाश, शीघ्र की जावेगी गिरफ्तारी आरोपियों के विरुद्ध थाना दुलदुला व चौकी मनोरा…
Read Moreबदमाशी का भूत उतारा जशपुर पुलिस ने! चाकू लेकर सड़क पर बना था लुटेरा, बाइक और पैसे लेकर भागा… अब जेल की सलाखों में बंद
थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत- आरोपी परमजीत सिंह, उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम प्रेमनगर, जशपुर, थाना सिटी कोतवाली जशपुर, जिला जशपुर ( छ. ग ) के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बी एन एस की धारा 309(4) के तहत मामला पंजीबद्ध। जशपुर, 24 जुलाई 2025 : प्रार्थी कलिन्दर राम उम्र 36 वर्ष . निवासी बुमतेल थाना सिटी कोतवाली जशपुर के द्वारा द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 21.07.2025 को वह अपने दोस्त के पास। डोड़काचौरा गया था ,कि रात्रि करीब 11.00 बजे वह अकेले अपने…
Read Moreबगिया हैलिपैड पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया भव्य अभिनंदन
जशपुर, 24 जुलाई 2025/ जिले के नागरिकों के लिए 24 जुलाई 2025 का दिन उत्साह और सम्मान से भरा रहा, जब छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन बगिया हैलिपैड पर हुआ। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए वहां एक गरिमामय माहौल देखने को मिला, जहां जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीयता और आदर के साथ उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर सबसे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद सूरजपुर संभाग के कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, पुलिस महानिरीक्षक (IG) दीपक कुमार…
Read Moreव्यापम आबकारी आरक्षक परीक्षा 2025 : परीक्षा केंद्र में 2 घंटे पूर्व पहुंचना अनिवार्य, जानें दिशा-निर्देश
आबकारी आरक्षक के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र परीक्षा प्रारंभ समय से 2 घंटा पहले परीक्षा केन्द्र में होना होगा उपस्थिति जशपुर 24 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा कार्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के अंतर्गत आबकारी आरक्षक के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (ABA25) का आयोजन 27 जुलाई 2025 को 11.00 बजे से 1.15 बजे तक किया गया गया है। अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक…
Read Moreअंकिरा का तालाब बनेगा आकर्षण का केंद्र! कलेक्टर रोहित व्यास ने गहरीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए दिए निर्देश
जशपुर कलेक्टर ने अंकिरा के तालाब का किया अवलोकन, गहरीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जशपुर 24 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को फरसाबहार विकास खंड के अंकिरा के तालाब और रपटा पूल का निरीक्षण किया। और गांव वालों की समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामवासियों ने तालाब के गहरीकरण और सौंदर्यीकरण की मांग की जिस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्री राजकुमार सिंह और फरसाबहार एसडीएम श्री अमित श्रीवास्तव, अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
Read Moreजशपुर बना मिनी इसरो! विद्यार्थियों ने सैटेलाइट के हर पुर्जे को समझा, अंतरिक्ष में उड़ने का सपना हुआ मजबूत
जशपुर में स्टूडेंट सैटेलाइट ट्रेनिंग वर्कशॉप का हुआ संपन्न कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में 50 विद्यार्थियों ने सैटेलाइट की बारीकियां सीखी जशपुर 24 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास और सीईओ जिला पंचायत अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिले में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों की रुचि और नवाचार क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्टूडेंट सैटेलाइट ट्रेनिंग वर्कशॉप कार्यक्रम संपन्न हुआ। शिक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी प्रशांत कुशवाहा और जिला शिक्षा अधिकारी पी के भटनागर के निर्देशन में यह कार्यशाला 14 जुलाई से प्रारंभ हुई…
Read Moreजशपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की क्रांतिकारी पहल: डॉक्टरों को कैंसर, मधुमेह व पक्षाघात पर मिला विशेष प्रशिक्षण
जशपुर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने स्वाथ्य उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन गैर संचारी रोग नियंत्रण, परिवार नियोजन एवं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम की हुई सामीक्षा जशपुर, 23 जुलाई 2025/ जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में जिले के समस्त स्वास्थ्य अमलों हेतु उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जीएस जात्रा एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव रंजन मिश्रा की अध्यक्षता में जिले में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय…
Read More