जशपुर के किसानों को अब मिलेगा 0% ब्याज पर ऋण और एटीएम की सुविधा, अपेक्स बैंक ने बांटे किसान क्रेडिट कार्ड

जशपुर 23 मई 2025/अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत जिले में अपेक्स बैंक के शाखा मुख्यालयों में किसान क्रेडिट कार्ड वितरण सप्ताह का आयोजन किया गया और किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया साथ ही अपेक्स बैंक जशपुर की शाखा में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड एवं एटीएम कार्ड बनाकर भी दिया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानो के लिए रबी और खरीफ की फसल के लिए खाद और बीज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं और अपेक्स बैंक के माध्यम से किसानों को…

Read More

जैसे फिल्मों में होता है वैसा ही जशपुर में — घर-घर जाकर जेवर चमकाने के नाम पर ठगों ने उड़ाए लाखों, पुलिस की सटीक कार्रवाई, अंतर्राज्यीय गिरोह के दो ठग आए गिरफ्त में, भेजा गया जेल

कुनकुरी में पदस्त प्रधान आरक्षक रामानुजम पांडे के पुलिसिया दिमाग ने आरोपियों पर किया संदेह, अंततः आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे दुलदुला व कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत दो ठगी की घटनाओं को दिए थे अंजाम पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से, अपाचे मोटर साइकल,सोने की चेन, टॉप्स, सफाई करने का केमिकल सहित कुल ढाई लाख रु के माल को किया जप्त मामला थाना कांसाबेल के ग्राम कुसुमताल व थाना दुलदुला के ग्राम पतराटोली का गिरफ्तार आरोपियों के नाम क्रमशः – 1. अशोक साव उम्र 62 वर्ष, 2. धीरज कुमार साव उम्र 25२…

Read More

श्री जगन्नाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भव्य आयोजन, धार्मिक कार्यक्रम के साथ रात्रि भजन संध्या का आयोजन, आज उड़ीसा के संबलपुर के मशहूर बादी पाला का होगा रंगारंग कार्यक्रम.

दोकड़ा-जशपुर, 23 मई 2025 : यहां के नवनिर्मित श्री जगन्नाथ मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है,इस धार्मिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु रोजाना शामिल हो रहे हैं।बीती रात को यहां झारखंड के मशहूर गायिका ,ओडिशा के गायक जगदीश बड़ाइक,सुमन गुप्ता रांची,उर्मिला महतो एवं ग्रुप के द्वारा नागपुरी भजन से समां बांधे,रात भर नागपुरी,ओड़िया भजनों से भक्त झूमते रहे।आज शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से सूर्य पूजन, मंडल पूजन,शिखर कलश एवं नीलचक्र स्थापना,पार्श्व विग्रह महास्नान कार्यक्रम किया जा रहा है,वहीं आज रात को ओडिशा…

Read More

भगवान जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय को,श्री जगन्नाथ मंदिर समिति द्वारा श्री महाप्रभु का स्वरूप किया गया भेंट.

जशपुर, 23 मई 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने बुधवार को कांसाबेल विकास खंड के ग्राम दोकड़ा के प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर का जीर्णोद्धार पश्चात प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे,इस दौरान उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की,श्री जगन्नाथ मंदिर समिति दोकड़ा द्वारा उन्हें श्री जगन्नाथ स्वामी,सुभद्रा मां,बलभद्र स्वामी जी का स्वरूप भेंट किया। उल्लेखनीय है कि दोकड़ा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 1942 से निकाली जा रही है। रथ…

Read More

भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उमड़ रही है भक्तों की भीड़, द्वितीय दिवस की पूजा हुई प्रारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल.

जशपुर, 22 मई 2025 : दोकड़ा में नव निर्मित श्री जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रारंभ हो चुकी है,श्रद्धालु बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल में पहुंच रहे है।प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के द्वितीय दिवस की पूजा अर्चना शुरू हो गई है,इस मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय शामिल हुईं। उल्लेखनीय है कि दोकड़ा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 1942 से निकाली जा रही है। रथ यात्रा की शुरुआत दोकड़ा गांव के पंडित स्व सुदर्शन सतपथी और उनकी धर्मपत्नी श्री सुशीला सतपथी के द्वारा शुरू किया गया था।…

Read More

जशपुर: सरपंच पुत्र समेत 8 गिरफ्तार, शादी समारोह में मामूली विवाद बना हिंसा का कारण, महिला समेत तीन को झुलसाया गया गर्म पानी से

शादी में डांस के दौरान पानी छिड़कने से नाराज हो गया था, मुख्य आरोपी मनोज, अपने साथियों के साथ मिल की मारपीट आरोपी मनोज भगत है, ग्राम पंचायत सरडीह के सरपंच बेटा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर मामले शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक सहित सभी आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपी 1. मनोज भगत उम्र 20 वर्ष, 2.महाजन केरकेट्टा उम्र 26 वर्ष, 3.मनोरंजन केरकेट्टा उम्र,4. अंशु कुमार सोनवानी उम्र 26 वर्ष, 5.दीपक सोनवानी उम्र 24 वर्ष,6. रामजाने बघेल उम्र 21 वर्ष, 7.धीरज सोनवानी उम्र 24 वर्ष व 8.एक…

Read More

जशपुर : समर कैंप के बच्चों को जिला संग्राहालय का कराया गया भ्रमण, जनजाति समुदाय के जीवन शैली से संग्रहित पुरातत्व चीजों का अवलोकन कर ली जानकारी

जशपुर, 22 मई 2025/ जिला प्रशासन एवं शिक्षा विकास के संयुक्त तत्वाधान से जिले के बच्चों के लिए समर कैम्प का आयोजन संचालित किया जा रहा है। जहां बच्चों को अनके गतिविधियॉ में शामिल कर उनका बौद्धिक विकास किया जा रहा है। ग्रीष्म कालीन समर कैंप में बच्चों को स्विमिंग, तीरंदाजी, क्रिकेट, नृत्य, गीत संगीत, चित्रकला, कैरम, शतरंज, बेडमिंटन, क्राफ्ट हस्तशिल्प,‌ आदि गतिविधियां भी कराई जा रही है। बच्चों अपने हुनर और रूचि के अनुसार इन गतिविधियां में शामिल होकर समर कैंप का आनंद ले रहे हैं। समर कैंप के…

Read More

ऑपरेशन आघात : आदतन तस्कर दसी बाई को PIT NDPS Act में भेजा गया जेल, SSP बोले- ‘अब नहीं बख्शेंगे नशे के सौदागर’

आदतन गांजा बेचने वाले नहीं बख्से जायेंगें, गांजा तस्करी/व्यवसाय की सूचना देकर जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभायें- SSP जशपुर आयुक्त सरगुजा संभाग नरेन्द्र दुग्गा ने गांजा के अभ्यासतः आरोपिया दसी बाई निवासी गढ़ाटोली जशपुर के विरूद्ध  PIT NDPS Act कार्यवाही कर सजा आदेश पारित किया, भेजा गया जेल, पिछले दिनों पुराना गांजा व्यवसायी जगदीश वैष्णव निवासी सोकोडीपा थाना दुलदुला के विरूद्ध PIT NDPS Act के तहत कार्यवाही की जा चुकी है, SAFEMA कोर्ट मुंबई के माध्यम से जिले का बड़ा गांजा तस्कर हीराधर यादव की करोड़ों की अवैध अर्जित संपत्ति…

Read More

ऑपरेशन अंकुश में फरार ठग की फिल्मी गिरफ्तारी : झारसुगुड़ा स्टेशन पर ट्रेन में भागते पकड़ा गया आरोपी, बायोमेट्रिक से उड़ाए 42 लाख, कुनकुरी पुलिस की बड़ी सफलता…जाने पूरा मामला…!

थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत KYC के नाम से बैंक खाताधारकों की फिंगर प्रिंट लेकर अपने खाते में ले लिया 10 लाख से अधिक रुपए, आगे की विवेचना में लगभग 42 लाख रु ठगी की है संभावना आरोपी इतना शातिर, की बार बार बदल रहा था अपना लोकेशन, अंततः जशपुर पुलिस ने टीटीई की सहायता से घेराबंदी कर रेलवे स्टेशन झारसुगड़ा ( उड़ीसा) पर ही आरोपी को धर दबौचा आरोपी संदीप यादव, उम्र 30 वर्ष निवासी रेमते रोड , पुरानी बस्ती, थाना कुनकुरी, जिला जशपुर (छ.ग) के विरुद्ध थाना कुनकुरी में ठगी…

Read More

जशपुर : मुख्यमंत्री ने दोकड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही संतु चक्रेस को चाबी देकर गृह प्रवेश कराया

जशपुर, 22 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को कांसाबेल विकास खंड के ग्राम दोकड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत हितग्राही श्री संतु चक्रेस को उनके नए आवास की चाबी देकर गृह प्रवेश कराया गया और योजना के संबंध में जानकारी ली। संतु चक्रेश ने मुख्यमंत्री को बताया कि पहले कच्चा मकान होने के कारण बरसात और गर्मी के मौसम में बहुत परेशानी जाता था। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें चिंता से मुक्ति मिल गई। जशपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के…

Read More