जशपुर : राजनांदगांव आवासी खेल अकादमी के जिले के तीन खिलाड़ी हुए चयनित, कलेक्टर श्री व्यास ने चयनित होकर जिले का नाम रोशन करने पर खिलाड़ियों को दी अपनी शुभकामनाएं

जशपुर, 19 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने जशपुर जिले से राजनांदगांव आवासी खेल अकादमी के लिए चयनित होकर पूरे जिले का नाम रोशन करने पर होनहार खिलाड़ी अर्पण टोप्पो, एरिक नेल्सन और प्रशांत मीन को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 08 व 09 मई 2025 दो दिवसीय ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिसमें प्रदेशभर से 150 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जशपुर जिले से अर्पण टोप्पो, एरिक नेल्सन और प्रशांत मीन तीन…

Read More

जशपुर : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 25 प्रकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के दिए निर्देश

पीएम जनमन योजना का बेहतर क्रियान्वयन करने के लिए कहा विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जोड़कर बनाए आत्मनिर्भर बच्चों को समय पर छात्रवृत्ति मिले इसके लिए की जा रही विशेष पहल आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव ने विभागीय योजनाओं की ली समीक्षा बैठक जशपुर, 19 मई 2025/ आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को पीएम जनमन योजना का लाभ देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पक्के मकान,…

Read More

श्री जगन्नाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रहेंगे मुख्य अतिथि, होगा सांस्कृतिक और धार्मिक पर्वों का संगम, दोकड़ा में सात दिवसीय धार्मिक व सांस्कृतिक महोत्सव में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु.

21 से 27 मई तक अनेक धार्मिक कार्यक्रम होंगे आयोजित, 21 मई से प्रतिदिन विशाल मीना बाजार का भी होगा आयोजन जशपुर. 19 मई 2025 : नवमिर्मित श्री जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ती स्थापना अनुष्ठान कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम दोकड़ा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय मुख्य अतिथि के रूप में 21 मई 2025 को शामिल होगें। दोकड़ा के प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर का जीर्णोद्धार पश्चात् नव निर्मित मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना किया जा रहा है। इस दौरान 21 से…

Read More

जशपुर कलेक्टर श्री व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्या, प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने के दिए निर्देश

जशपुर, 19 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन के माध्यम से जिले के नागरिकों की समस्याओं और मांगों को कलेक्टर सीधे सुनते हैं और उनके समस्याओं का निराकरण करने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हैं। आम नागरिक भी स्वयं उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से कलेक्टर को रूबरू कराते हैं। इसी कड़ी में आज जनदर्शन में कुल 68 आवेदन प्राप्त हुए। जिन्हें कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से निराकरण…

Read More

जशपुर : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव अब्दुलहक ने विभागीय अधिकारियों की ली बैठक 

जल जीवन मिशन के कार्याे की समीक्षा, शीघ्र जल प्रदाय प्रारंभ करने के दिए सख्त निर्देश कार्यों में प्रगति नहीं दिखने पर संबंधित अधिकारी और ठेकेदारों से वसूली की कार्यवाही की जाएगी जशपुर, 19 मई 2025/ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने विगत दिवस जिले के विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर जल जीवन मिशन के कार्याे की समीक्षा की और प्रगतिरत 3333 योजनाओं को पूर्ण करने की कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा किया गया। उन्होंने योजनाओं को समय-सीमा पर पूर्ण करने हेतु योजनावार कार्ययोजना बनाने के…

Read More

ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी : गौ तस्करों में मचा हड़कंप, जंगल में छापेमारी, गौ वंश तस्करी विफल, पुलिस कार्रवाई से पहले ही जंगल में गौ वंश छोड़ भागे आरोपी, 11 गौ वंश सुरक्षित.

पुलिस को आता देख, तस्कर हो गए फरार, पुलिस कर रही है तलाश, शीघ्र किया जाएगा गिरफ्तार आरोपी तस्करों के विरुद्ध थाना बागबहार में छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. जशपुर. 19 मई 2025 : जशपुर जिले में पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद लगातार गौ वंश तस्करी पर नकेल कस रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत थाना बागबहार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जंगल क्षेत्र में छापा मारते हुए 11…

Read More

नगर पंचायत कुनकुरी में विकास विरोध का नया चेहरा : अध्यक्ष विनयशील पर भाजपा पार्षदों ने लगाया सुनियोजित राजनैतिक षड्यंत्र रचने का आरोप.. देखें प्रेस वार्ता का पूरा विडिओ..!

पार्षदों ने कहा – कांग्रेस शासनकाल के घोटालों पर मौन, 13 माह के कार्यकाल में ‘भ्रष्टाचार’ ढूंढने में व्यस्त कुनकुरी, 19 मई 2025 : नगर पंचायत कुनकुरी में इन दिनों विकास कार्यों को लेकर गंभीर राजनीतिक टकराव उभर कर सामने आया है। नगर पंचायत के भाजपा जनप्रतिनिधियों (पार्षदों) ने प्रेस वार्ता कर नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे अपने पद का दुरुपयोग कर योजनाबद्ध तरीके से न केवल विकास कार्यों को बाधित कर रहे हैं, बल्कि राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा…

Read More

सुशासन तिहार : छत्तीसगढ़ के पहाड़ी कोरवाओं से सीधे संवाद में उतरे प्रमुख सचिव, विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा परिवारों से आत्मीय मुलाकात, आवास की गुणवत्ता से संतुष्ट दिखे प्रमुख सचिव बोरा.

प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने पीएम जनमन मॉडल आवास छतौरी का किया निरीक्षण, बिजली, पानी एवं पंखा की सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बस्ती पहुंचकर मंगरा राम, बिसानी बाई और अरविंद राम के बने आवासों का किया निरीक्षण, सरल सहज रूप में बहुत ही आत्मीयता से पहाड़ी कोरवा से हुई मुलाकात. जशपुर.19 मई 2025 : राज्य में सुशासन तिहार के अंतर्गत चल रहे सेवा कार्यों के तहत प्रमुख सचिव आदिम जाति विकास विभाग श्री सोनमणि बोरा ने जशपुर जिले के मनोरा विकासखण्ड के…

Read More

77 वर्षीय सेवा-पथ का सजीव सम्मान : जोकबहला में सेवानिवृत्त बिशप केलेमेंट तिर्की के लिए उमड़ा जनसैलाब और भावनाओं की बौछार

जलपाईगुड़ी धर्मप्रांत के सेवानिवृत्त बिशप केलेमेंट तिर्की का सम्मान समारोह पैतृक ग्राम जोकबहला में संपन्न. कुनकुरी, 18 मई 2025 : विगद 19 वर्षों तक बिशप के रूप अपनी सेवा देने के बाद बिशप केलेमेंट तिर्की 30 अप्रैल 2025 को अपना कार्यकाल समाप्त करने के पश्चात्‌ सेवानिवृत्त हुए. उनके सम्मान में एक समारोह का आयोजन अपने पैतृक ग्राम जोकबहला रखा गया. इस अवसर पर धन्यावादी ख्रीस्तयाग सहित बधाई स्वरुप साँस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया. जलपाईगुड़ी धर्मप्रांत के नये बिशप बिशप फाबियन टोप्पो, ग्राम गड़ला, पल्ली दारूपिसा, विकासखंड कांसाबेल के हुए. बिशप…

Read More

मां की ममता और पुलिस की मुस्तैदी ने लिखी नई उम्मीद की कहानी : जशपुर पुलिस ने 12 घंटे में अपहृत डेढ़ साल के मासूम को सुरक्षित खोज निकाला

जशपुर, 18 मई 2025 : जहाँ एक माँ की गोद सूनी हो गई थी और एक मासूम की किलकारी अचानक थम गई थी, वहीं जशपुर पुलिस ने अपनी सतर्कता, तकनीकी दक्षता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक असाधारण कार्य किया। एक डेढ़ वर्षीय बालक, जिसे बस स्टैंड पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुपके से अगवा कर लिया गया था, उसे मात्र 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। दिनांक 17.05.2025 के रात्रि 08.00 बजे प्रार्थिया आरती यादव पति राजधर यादव उम्र 18 साल…

Read More