जशपुर ब्रेकिंग : शिक्षक आनंद साय पैंकरा निलंबित: निर्वाचन कार्य में लापरवाही और कदाचरण का आरोप

जशपुर, 23 फरवरी 2025 – त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के दौरान अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने और कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने शिक्षक आनंद साय पैंकरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निर्वाचन कार्य में अनियमितता : फरसाबहार के रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षक टी. वर्ग (एल.बी.) आनंद साय पैंकरा, जो विकास खंड शिक्षा अधिकारी, बगीचा के अंतर्गत कार्यरत हैं, को पंचायत चुनाव के दौरान मतदान अधिकारी क्रमांक 01 के रूप में अम्बाकछार, फरसाबहार के…

Read More

नगर निगमों में सभापति और नगरपालिकाओं-नगर पंचायतों में उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

रायपुर, 22 फरवरी 2025 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगर निगमों में सभापति और नगरपालिकाओं-नगर पंचायतों में उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। भाजपा नगरीय निकाय चुनाव समिति के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र सिंह सवन्नी ने यह जानकारी दी है। नगर निगमों में सभापति निर्वाचन हेतु नियुक्त पर्यवेक्षकों की सूची बिलासपुर – संतोष पाण्डेय, कोरबा – पुरंदर मिश्रा, रायगढ़ – ललित चंद्राकर, अम्बिकापुर – शिवरतन शर्मा, चिरमिरी – गोमती साय, रायपुर – धरमलाल कौशिक, धमतरी – मोतीलाल साहू, दुर्ग – संजय…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जशपुर दौरा कल : सोगड़ा आश्रम दर्शन और फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन में करेंगे शिरकत…. पढ़ें पूरा शेड्यूल….

जशपुर/रायपुर, 23 फरवरी 2025 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कल जशपुर दौरा महत्वपूर्ण है। इस दौरे में सीएम साय विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण, सामाजिक संगठनों से मुलाकात और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित “स्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव मेमोरियल फुटबॉल मैच” का समापन समारोह है जिसमें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे का संक्षिप्त विवरण: प्रस्थान व आगमन: सुबह 10:00 बजे मुख्यमंत्री अपने निवास सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 10:05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलिपैड, रायपुर…

Read More

ऑपरेशन आघात: जशपुर पुलिस और औषधि विभाग की सख्ती, तंबाकू बेचने वालों पर कसा शिकंजा, 10 प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही, जुर्माना वसूला

जशपुर, 22 फरवरी 2025/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में आज दिनांक 22 फरवरी शनिवार को जशपुर पुलिस व औषधि विभाग के संयुक्त टीम के द्वारा विशेष अभियान चलाकर जिला मुख्यालय स्थित तीन शैक्षणिक संस्थाओं क्रमशः शास. उमा. विद्यालय गम्हरिया, प्रयास आवासीय विद्यालय डोडका चौरा व होलीक्रॉस स्कूल घोलेंग के सामने 100 गज के दायरे में स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानो की चेकिंग की गई। चेकिंग दौरान शास. उमा. विद्यालय गम्हरिया के सामने पांडे पान ठेला, कुशवाहा किराना दुकान, अमृततुल्य चाय दुकान, प्रयास आवासीय विद्यालय डोडका चौरा…

Read More

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: जशपुर के फरसाबहार, कांसाबेल और पत्थलगांव में 23 फरवरी को होगा मतदान, मतदान दलों को किया गया रवाना

तीनों जनपद पंचायत क्षेत्रों में बनाए गए हैं 581 मतदान केंद्र जशपुर, 22 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत तीसरे चरण में 23 फरवरी को जनपद पंचायत क्षेत्र फरसाबहार, कांसाबेल और पत्थलगांव में मतदान होना है। जिसके लिए इन तीनों जनपद पंचायत क्षेत्रों में कुल 581 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें फरसाबहार जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए 158, जनपद पंचायत क्षेत्र पत्थलगांव के लिए 293 और जनपद पंचायत क्षेत्र कांसाबेल के लिए 130 मतदान केंद्र हैं। आज मतदान सम्पन्न कराने के लिए मतदान दलों को रवाना किया गया।…

Read More

कुनकुरी में जल संकट समाधान की ओर! अध्यक्ष विनयशील की त्वरित पहल से जल्द मिलेगी राहत, नगर विकास की नई शुरुआत

कुनकुरी, 22 फरवरी 2025 – नगर पंचायत कुनकुरी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनयशील ने नगर की प्रमुख समस्याओं को दूर करने के लिए कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। नगरवासियों की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता देने की उनकी प्रतिबद्धता उनके कार्यों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। इसी क्रम में, आज प्रातः नगर भ्रमण के दौरान उन्होंने शहर की सबसे बड़ी समस्या—पेयजल आपूर्ति की अव्यवस्था—का स्वयं निरीक्षण किया। नगर भ्रमण के दौरान जब वे बस स्टैंड क्षेत्र में पहुंचे, तो स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बताया कि वार्ड क्रमांक 9…

Read More

स्व. दिलीप सिंह जूदेव स्मृति अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता : केरला को 5-1 से हराकर फाइनल में पहुंची एसईसी रेलवे नागपुर

जशपुर, 21 फरवरी 2025/ जशपुर जिला मुख्यालय के रणजीता स्टेडियम में 8 फरवरी से खेले जा रहे स्व. दिलीप सिंह जूदेव स्मृति अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफायनल शुक्रवार 21 फरवरी को साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे नागपुर और सी-लैंड एफसी मल्लापुरम केरला के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि जशपुर नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, डॉ विजय रक्षित, पूर्व खिलाड़ी महावीर सिंह, राजेश गुप्ता और इमरान आलम, आलोक राय, बबलू मिश्रा ने दोनो टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और मैच आरंभ कराया। शुक्रवार दोपहर बाद साउथ ईस्टर्न…

Read More

कुनकुरी को मिली बड़ी सौगात! मुख्यमंत्री साय ने किया डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ, मरीजों को अब नहीं जाना पड़ेगा दूर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी के डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ किया जशपुर 21 फरवरी 25/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी के लिए चार बिस्तर की डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ किया ‌। लोगों की स्वास्थ्य की दृष्टि से मुख्यमंत्री बहुत ही संवेदनशील है। जशपुर के लोगों को जशपुर जिले के साथ ही कुनकुरी में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें इसके लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं। अब कुनकुरी के आसपास के लोगों को अम्बिकापुर और रांची जाने की…

Read More

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बगिया बना उत्सव स्थल! हजारों लोगों ने दी शुभकामनाएँ, मिठाइयाँ बांटी, गीत गाए

मुख्यमंत्री ने अपने साथी, मित्रों, ग्रामीणों एवं बच्चों से आत्मीयता से की मुलाकात जशपुर, 21 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 61वें जन्मदिवस पर घर आगमन की सूचना से उनके गृह ग्राम बगिया में सुबह से ही लोगों का बगिया आना प्रारम्भ हो गया। जहां दोपहर होते होते बड़ी संख्या में लोग बगिया पहुंच गए थे। यहां कोई अपने दोस्त तो कोई अपने साथी, तो किसी ने अपने परिजन, कोई भाई तो कोई सहयोगी के रूप में अपने प्रिय श्री विष्णुदेव साय से मिलकर उन्हें उनके जन्मदिवस पर आशीष देने…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपरिवार बगिया निवास में किया सत्यनारायण कथा श्रवण, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जशपुर 21 फरवरी 25 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में अपनी पत्नी श्रीमती कौशल्या साय और परिवार के साथ सत्यनारायण कथा का श्रवण कर रहे हैं। और छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

Read More