जशपुर : जिला पंचायत के सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष, सदस्य पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन, आरक्षण के लिये कार्यवाही 17 दिसम्बर को

जशपुर, 16 दिसंबर 2024/ छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 छत्तीसगढ़ पंचायत उप सरपंच, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन नियम 1995 एवं छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के अनुषांगिक प्रावधानों के तारतम्य में, एतद् द्वारा सर्व साधारण की जानकारी के लिए सूचित किया जा रहा है कि जिले के जिला पंचायत के सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष, सदस्य पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन, आरक्षण के लिये नियमानुसार कार्यवाही 17 दिसंबर 2024 को जिला पंचायत जशपुर के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से जशपुर कलेक्टर श्री रोहित व्यास…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम को शिविर लगाकर जन्म-प्रमाण पत्र जारी करने के दिए निर्देश, पालकों को बिचौलिए और दलालों से सावधान रहने के लिए कहा

एसडीएम को जन्म प्रमाण बनवाने के लिए अवैध वसूली करने वाले व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश विद्यार्थियों के अपार आई.डी. बनाने के लिए जन्म प्रमाण-पत्र की पड़ रही आवश्यकता जशपुर, 16 दिसंबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने समस्त विद्यालयों के विद्यार्थियों को अपार आई.डी. बनाने हेतु कई प्रकरणों में जन्म प्रमाणपत्र की आवश्यकता को देखते हुए जन्म प्रमाणपत्र शिविर का आयोजन कर यथाशीघ्र जन्म प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि जन्म प्रमाण बनवाने के लिए शासन द्वारा निर्धारित शुल्क के…

Read More

जशपुर : 18 दिसम्बर को गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित

जशपुर, 16 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास के द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 18 दिसम्बर 2024 को ‘गुरू घासीदास जयंती‘ के अवसर पर ‘शुष्क दिवस‘ घोषित किया गया है। इसके तहत ‘गुरू घासीदास जयंती‘ के अवसर पर जिले के अंतर्गत समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों तथा संलग्न अहातों को 17 दिसम्बर की रात्रि 10 बजे से 19 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे तक पूर्णतः बंद रखने एवं इसका कड़ाई से अनुपालन कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

Read More

पीएचसी घोलेंग में विकासखण्ड स्तरीय समस्त सीएचओ की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

एनक्यूएएस में शत प्रतिशत भाग लेने किया गया निर्देशित जशपुर, 16 दिसम्बर 2024 / जशपुर विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घोलेंग में विगत दिवस विकासखण्ड स्तरीय समस्त सीएचओ की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समस्त स्वास्थ्य केंद्रों का कायाकल्प, एनक्यूएएस में शत प्रतिशत भाग लेने एवं सभी कमियों को एक हफ्ते में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही 100 दिवसीय टीबी निरामय योजना के अंतर्गत होने वाले सभी कार्यक्रम को गंभीरता से लेते हुए मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। सभी केंद्र से पेंडिंग आरसीएच, एचएमआईएस एंट्री…

Read More

जशपुर विकासखण्ड में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत स्वच्छता श्रमदान का किया गया आयोजन

प्लास्टिक का उचित निपटान करने के लोगों को किया जागरूक जशपुर, 16 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जशपुर विकासखण्ड में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया और श्रमदान के दौरान, गांव की सड़कों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारडांड ,नालों और की सफाई की गई। इसके साथ ही…

Read More

जशपुर : नगरीय निकायों में वार्डों के आरक्षण हेतु समय-सारणी निर्धारित

जिला पंचायत सभाकक्ष में 19 दिसंबर को किया जाएगा वार्डों हेतु आरक्षण की कार्यवाही जशपुर, 16 दिसंबर 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास द्वारा नगरीय निकायों में वार्डों के आरक्षण हेतु समय-सारणी जारी किया है। जिसके तहत जिला जशपुर के सभी नगरीय निकायों यथा नगरपालिका परिषद् जशपुरनगर, नगर पंचायत बगीचा, नगर पंचायत कुनकुरी, नगर पंचायत कोतबा, नगर पंचायत पत्थलगाँव के वार्डों का आरक्षण छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) 1994 के प्रावधानों के तहत् 19 दिसम्बर को जिला…

Read More

जशपुर पुलिस का ‘मिशन गौ-रक्षा’: तस्करों के चंगुल से 10 बेजुबान मुक्त, रात के अंधेरे में धर दबोचा एक आरोपी, पशु तस्करी का काला कारोबार हुआ बेनकाब!

अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी जशपुर पुलिस द्वारा अब तक 650 से अधिक गौ वंश को कराया गया है पशु तस्करों के चंगुल से मुक्त जशपुर/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.12.24 को मनोरा पुलिस को मुखबिर जरिए सूचना मिली की दो तीन व्यक्ति ग्राम सरूवा केराकोना से केशरा होते हुए 9 से 10 नग गौ वंश को निर्दयता से क्रूरता पूर्वक मारते पीटते हुए गोविंदपुर झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह.(भा पु. से.)…

Read More

आपका त्याग अमर है, हम ऋणी हैं : जशपुर में शहीद स्मारक वाटिका में गूँजे भावुक शब्द, कलेक्टर-एसपी ने शहीद परिजनों के आँसू पोंछे, हर संभव सहायता का दिलाया भरोसा

रक्षित केंद्र जशपुर में शहीद परिवारों के सम्मान में किया गया कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर जशपुर व पुलिस अधीक्षक जशपुर ने शाल, श्रीफल व मिठाई देकर शहीद परिवारों को किया सम्मानित शहीद परिवारों की सुनी समस्याएं, समस्याओं के निराकरण हेतु किया जा रहा प्रयास छत्तीसगढ़ शासन, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन शहीद परिवारों की मदद हेतु सदैव तत्पर जशपुर/ दिनांक 16.12.2024 को मुख्य सचिव,(छ. ग शासन) के निर्देशानुसार सरकार गठन के एक साल पूर्ण होने पर रक्षित केंद्र जशपुर स्थित शहीद स्मारक वाटिका में जिले के शहीद परिवारों के सम्मान…

Read More

शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन 17 दिसम्बर  को

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया है कि 17 दिसम्बर दिन मंगलवार को जिला परिवहन कार्यालय जशपुर पूर्ण रूप से बंद रहेगा. जशपुर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए एवं सड़क सुरक्षा में जागरूकता लाने के प्रयास से 17 दिसम्बर 2024 मंगलवार को कुनकुरी विकासखण्ड के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में लर्निंग लाइसेंस जारी किये जाने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया है कि 17 दिसम्बर दिन मंगलवार को जिला परिवहन कार्यालय…

Read More

गौ-हत्या के विरोध में सिरीमकेला में सड़क पर उतरे सैकड़ों पदयात्री…चटकपुर की धर्मसभा में उठी गौ माता को ‘राजमाता’ का दर्जा देने की मांग.

आचार्य राकेश ने अल्प संख्यकों को दी बहुसंख्यकों के आस्था व विश्वास का सम्मान करने की नसीहत. जशपुर/कुनकुरी : जिले के दुलदुला ब्लाक में रविवार को गौ-हत्या की घटनाओं के विरोध में सैकड़ों गौ सेवकों ने सड़क में उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। पदयात्रा का शुभारंभ दुलदुला के सिरीमकेला गांव से हुआ, पदयात्रा चटकपुर ग्राम तक आयोजित की गई थी। संत समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य राकेश, बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव और भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में गौ सेवक चटकपुर के…

Read More