मधेश्वर महादेव धाम मयाली में शिव कथा सुनकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए भाव-विभोर, कहा- आध्यात्मिक ज्ञान ही सच्चे जीवन का आधार! हम सबके लिए परम सौभाग्य की बात है की पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से शिव महापुराण कथा का हो रहा वाचन

मुख्यमंत्री आज शिव महापुराण कथा में हुए शामिल 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा का 27 मार्च को होगा समापन एक लाख से अधिक शिव भक्तों ने महाशिवपुराण कथा का श्रवण किया मुख्यमंत्री के साथ बैठकर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति परिवारों ने कथा सुनकर आनंद लिया जशपुर, 25 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मयाली में मधेश्वर महादेव के समीप आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल हुए और पूरे भक्तिभाव से एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने शिव कथा का श्रवण किया। उन्होंने कथा वाचक पंडित प्रदीप…

Read More

मयाली शिवधाम बना आदर्श तीर्थस्थल : श्रद्धालुओं की भक्ति में बाधा न आए, इसलिए स्वच्छता दीदियों एवं स्वच्छता मित्रों ने संभाला मोर्चा, किया परिसर को साफ सुथरा.

स्वच्छता दीदियों एवं स्वच्छता मित्रों ने संभाली जिम्मेदारी : मयाली शिव धाम को बनाया स्वच्छ और पवित्र. भगवान शिव की कथा के साथ स्वच्छता का संदेश! मयाली शिवधाम में चला विशेष सफाई अभियान जशपुर, 24 मार्च 2025 : जिले के कुनकुरी मयाली स्थित विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ के सानिध्य में आयोजित महाशिवपुराण कथा श्रद्धालुओं के बीच आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। कथा के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव की महिमा सुनने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान…

Read More

जशपुर : सरधापाठ में सांप के काटने से महिला की मौत, प्रशासन ने परिजनों को मुआवजा देकर जताई संवेदना!

जशपुर, 24 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम सरधापाठ निवासी छन्दनी बाई का सांप के काटने से 07 जुलाई 2023 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पुत्र रोमन राम और दशरथ राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

विश्व क्षय दिवस पर बड़ा अभियान : टीबी हारेगा, देश जीतेगा, जशपुर में रैली, जागरूकता कार्यक्रम और शपथ के साथ टीबी के विरूद्ध संकल्प, टीबी उन्मूलन का जागरूकता अभियान संपन्न.

विश्व क्षय दिवस के अवसर पर नगर में रैली निकालकर लोगों को बीमारी के संबंध में किया गया जागरूक. देश एवं जिले को टीबी मुक्त करने की ली गई शपथ. जशपुर. 24 मार्च 2025 : आज विश्व क्षय दिवस के उपलक्ष्य में क्षय रोग से संबंधित जागरूकता प्रसार के तहत  जिला चिकित्सालय के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत जागरूकता संबंधी रैली निकाली गई एवं अधिकरियों-कर्मचारियों के द्वारा जिले को क्षय मुक्त करने की शपथ ली गई। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी.एस. जात्रा…

Read More

कुनकुरी में शिवमहापुराण आयोजन के फर्जी VVIP पास का खेल! फर्जी पास बनाने वाला गिरफ्तार, प्रशासन ने दुकान की सील!

कुनकुरी-जशपुर, 24 मार्च 2025: शिवमहापुराण महोत्सव के लिए फर्जी VVIP पास तैयार करना एक व्यवसायी को भारी पड़ गया। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने ‘गुप्ता नीड्स’ नामक दुकान पर छापा मारते हुए दो फर्जी पास जब्त किए और दुकान को सील कर दिया। आज दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि दुकान संचालक रितिक गुप्ता (40 वर्ष, निवासी कुनकुरी) शिवमहापुराण कार्यक्रम के लिए फर्जी VVIP पास तैयार कर रहा है। सूचना मिलते ही तहसीलदार प्रमोद पटेल, ऋतुराज सिंह और थाना कुनकुरी की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान…

Read More

भारत में सहकारी क्रांति : जशपुर की 43 पंचायतों में सहकारिता योजनाओं का भव्य आयोजन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा, सहकार से समृद्धि, CSC केंद्र से लेकर मिनी राइस मिल तक, सहकारी समितियों के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई पहल.

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत जिले की 43 पंचायतों में “सहकार से समृद्धि योजनाओं का प्रचार प्रसार” कार्यक्रम का हुआ आयोजन जशपुर 24 मार्च 2025 : अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के लिए जारी कैलेंडर के अनुसार जिले की 43 ग्राम पंचायत मुख्यालयों में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी संकल्पना “सहकार से समृद्धि के तहत योजनाओं का प्रचार प्रसार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार द्वारा देश में सहकारी आंदोलन को सफल बनाने के उद्देश्य से नवीन सहकारिता मंत्रालय का गठन किया गया है तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं…

Read More

शिव महिमा अपरंपार! मधेश्वर महादेव के पास हजारों भक्तों ने गाया ‘हर हर महादेव’, पंडित प्रदीप मिश्रा बोले – जो भी भक्त शिव महापुराण की कथा मन से सुनता है भोले बाबा अपने भक्तों का कल्याण अवश्य करते हैं

कथा के चौथे दिन प्रभु श्री राम और पांडवों के वनवास काल के समय शिव भक्ति का वर्णन किया जशपुरवासी सौभाग्यशाली है कि साक्षात भोले शंकर प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ के रूप में है विराजमान जशपुर, 24. मार्च 2025/ कुनकुरी मयाली में सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ के पास प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा शिव भक्तों को कहा कि जो भी भगत महाशिवपुराण की कथा सुनने जाता है भोले बाबा उनकी मनोकामना जरूर पूरी करते हैं। और उनकी झोली में खुशियां भर देते हैं। जो भी व्यक्ति…

Read More

ऑपरेशन मुस्कान : 15 वर्षीय नाबालिग का अपहरण, फेसबुक फ्रॉड से शुरू हुई कहानी, गोड्डा (बिहार) से चंद दिनों में पुलिस ने किया रेस्क्यू, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड में… फेसबुक दोस्ती से अपहरण और यौन शोषण तक, जशपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा….पढ़ें पूरी खबर.

ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत जशपुर पुलिस को लगातार मिल रही कामयाबी, मामला चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत का, बिहार राज्य के गोड्डा क्षेत्र से चंद दिनों में बालिका को बरामद कर परिजनों को सौंपा गया, नाबालिग को फेसबुक के माध्यम से झांसा देकर अपने साथ ले गया था आरोपी युवक, आरोपी युवक प्रभास कुमार महतो उम्र 20 साल निवासी डहरलंगी जिला गोड्डा. के विरुद्ध चौकी मनोरा में बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64(2) एवं 4, 6 पोस्को एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. जशपुर. 24 मार्च 2025 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री…

Read More

15704 शिक्षार्थियों का ज्ञान महाकुंभ : शिक्षा की नई लहर एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों ने दी परीक्षा उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा में पूरे जिले में शिक्षा की क्रांति.

उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा में 15704 शिक्षार्थी हुए सम्मिलित जिलें में कुल 1013 बनाए गए थे परीक्षा केंद्र जशपुर. 24 मार्च 2025 : राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अंतर्गत औपचारिक स्कूली शिक्षा से वंचित लोगों को समाज में एकीकृत करने एवं राष्ट्र के विकास में योगदान के लिए उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पढ़ने, लिखने और अंकगणित कौशल सहित कार्यात्मक साक्षरता प्रदान करना, विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जीवन कौशल से समृद्ध करते हुए आजीवन सीखने हेतु प्रोत्साहित करना है। कलेक्टर रोहित व्यास के…

Read More

विश्व क्षय दिवस: टीबी के खिलाफ जनजागरण और सहभागिता से ही बनेगा स्वस्थ छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर, 23 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्व क्षय (टीबी) दिवस के अवसर पर  प्रदेशवासियों से टीबी जैसे संक्रामक रोग के उन्मूलन के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि टीबी केवल एक बीमारी नहीं, बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक विकास में बाधा उत्पन्न करने वाली चुनौती है, जिससे हमें मिलकर लड़ना है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि टीबी, जिसे तपेदिक भी कहा जाता है, एक संक्रामक रोग है, जो मुख्यतः फेफड़ों को प्रभावित करता है और यह विश्वभर में लाखों लोगों…

Read More