आरोपी शिव नारायण सोनवानी के विरुद्ध बी एन एस की धारा 64(1),118(1), 296,351(2) व 115(2) तहत् मामला दर्ज। जशपुर/ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 18.01.25 को थाना सन्ना क्षेत्रांतर्गत एक गांव की पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका आरोपी शिव नारायण सोनवानी के साथ लगभग एक वर्ष से जान पहचान है, उनके बीच बातचीत होती रहती थी, कि दिनांक 18.01.2025 की रात्रि लगभग 9 बजे आरोपी शिव नारायण सोनवानी मेरे घर के बाहर आया व कुछ जरूरी बात करना है कहकर इसे बाहर बुलाया, उसके बुलाने…
Read MoreCategory: जशपुर
लोयोला महाविद्यालय में NEP आधारित प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का शानदार आयोजन, छात्रों की 100% उपस्थिति
कुनकुरी, 23 जनवरी 2025/ संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय की नई शिक्षा नीति (NEP) पर आधारित स्नातक स्तर की प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का आयोजन लोयोला महाविद्यालय, कुनकुरी में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की 100% उपस्थिति दर्ज की गई, जो नई शिक्षा पद्धति के प्रति उनके उत्साह और समर्पण को दर्शाता है। परीक्षा के दौरान सकारात्मक और उत्साहवर्धक माहौल देखा गया। यह पहली सेमेस्टर आधारित परीक्षा, विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण थी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तेलेस्फोर लकड़ा के सतत मार्गदर्शन और परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदकुमार…
Read Moreजशपुर: निर्वाचन सेक्टर अधिकारियों को मतदान और मतगणना की बारीकियों पर विशेष प्रशिक्षण
जशपुर, 22 जनवरी 2025/ नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों हेतु अधिसूचना जारी होने के साथ जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास के मार्गदर्शन में निर्वाचन हेतु तीव्र गति से तैयारियां की जा रही हैं। जिसके तहत बुधवार को जिले के सभी नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के सेक्टर अधिकारियों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि मतदान एवं मतगणना में सेक्टर अधिकारियों की भूमिका…
Read Moreजशपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी तेज़, निर्वाचन अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण संपन्न
जशपुर, 22 जनवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायतों हेतु मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के सभी त्रिस्तरीय पंचायतों के रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनरों द्वारा सभी रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी को नामांकन प्रक्रिया के दौरान रखी जाने वाली सावधानी एवं निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए मतपत्र द्वारा मतदान प्रक्रिया, मतदान के समय रखी…
Read Moreजशपुर पुलिस की कार्यवाही : 1.25 लाख की अवैध कबाड़ सामग्री सहित ट्रक जब्त, कबाड़ी रकबुल अंसारी के बेटे पर FIR
अवैध कबाड़ ट्रक में लोड कर ले जा रहे जिला गुमला निवासी आरोपी मो. साजिद राय को पुलिस ने लिया हिरासत में जशपुर/ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 21.01.25 को रात्रि लगभग 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक, क्रमांक JH. 07. J .4234 में कबाड़ी समान लोड कर जशपुर बस स्टैंड से रायगढ़ की ओर जा रहा है, उक्त ट्रक में लोड कबाड़ी सामग्री चोरी का हो सकता है, सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई, तभी अंबेडकर चौक जशपुर के पास…
Read Moreजशपुर क्राइम : 9 महीने की लुका-छिपी खत्म, हत्या के प्रयास का फरार इनामी आरोपी रवि यादव गोवा से गिरफ्तार!
साइबर सेल की मदद से पुलिस ने किया इसका लोकेशन ट्रेस पुलिस अधीक्षक ने किया विवेचना टीम एवम साइबर सेल के अधिकारयों की टीम को ईनाम की घोषणा मामला चौकी कोल्हेंझरिया थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत आरोपी के विरुद्ध चौकी कोल्हेंझरिया थाना तुमला में धारा 307,341,427 आईपीसी एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध* आरोपी रवि यादव पिता विजय यादव उम्र 35 वर्ष साकिन जामटोली चौकी कोल्हेनझरिया थाना तुमला जिला जशपुर (छ.ग.) जशपुर/ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रार्थी दिनांक 27.03.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि प्रार्थी…
Read Moreजशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : करोड़ों की ठगी करने वाला चिटफंड कंपनी साई दीप का डायरेक्टर रायपुर से गिरफ्तार, 5 साल में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर सैकड़ों परिवारों को लूटा, 12 साल से फरार आरोपी अब सलाखों के पीछे! अन्य फरार आरोपी भी जल्द गिरफ्त में आने की उम्मीद।
जशपुर, अंबिकापुर सहित आस पास के जिलों व अन्य राज्यों में भी कर चुका है ठगी गिरफ्तार आरोपी दो अलग अलग चिट फंड कंपनी का है डायरेक्टर आरोपी के विरुद्ध थाना कांसाबेल में 420,120(बी) भा. द. वि. तथा छ. ग निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 के तहत् अपराध पंजीबद्ध जशपुर/ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि साई नाथ सिंह पिता चेरंगु सिंह निवासी लपई थाना कांसाबेल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वर्ष 2013 जुलाई माह में चिट फंड कंपनी साई दीप…
Read Moreजशपुर: नगरीय निकाय चुनाव के लिए आरओ और एआरओ का प्रशिक्षण सम्पन्न, मतदान 11 फरवरी को
जिला पंचायत सीईओ ने निर्वाचन कार्यों के संचालन को सफलतापूर्वक संचालन हेतु प्रशिक्षण को बताया महत्वपूर्ण जशपुर, 21 जनवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन की उदघोषणा के साथ ही जिले में निर्वाचन संबंधित तैयारियां प्रारम्भ हो गयी हैं। जिसके तहत मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के सभी नगरीय निकायों के आरओ एवं एआरओ हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगरीय…
Read Moreजशपुर: 15 फरवरी से अग्नि सीजन की शुरुआत, वनों को बचाने के लिए टोल फ्री नंबर जारी
वनों को अग्नि से बचाना विभाग की पहली प्राथमिकता जशपुर 21 जनवरी 2025/ अग्नि सीजन 15 फरवरी 2025 से प्रारम्भ हो रहा है, तथा 15 जून 2025 तक वनों को अग्नि से बचाना वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की पहली प्राथमिकता है। वन विभाग द्वारा जिले अंतर्गत अग्नि सीजन में वन अग्नि घटना को रोकने हेतु वनक्षेत्रों में घटने वाली अग्नि घटनाओं की सूचना के लिए विभाग द्वारा टोल फ्री नम्बर 18002337000 जारी किया गया है। जिसमें आमजनों द्वारा अग्नि घटनाओं की सूचना जा सकता है। जिससे की समय पर…
Read Moreजशपुर: सहकारिता और श्रम विभाग ने किया श्रमदान, तहसील परिसर में स्वच्छता का उदाहरण प्रस्तुत
जशपुर 21 जनवरी 2025/ सहकारिता विभाग एवं श्रम विभाग के अधिकारियों -कर्मचारियों ने आज सुबह जशपुर तहसील परिसर मे श्रमदान करके परिसर को साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने अन्य कार्यालय के कर्मचारियों सहित आमजनों को भी अपने आस-पास साफ-सफाई रखने के लिए आग्रह किया गया।
Read More