जशपुर : स्वच्छता ही सेवा अभियान से शहर होगा स्वच्छ और सुंदर, नगर पालिका ने स्वच्छता अभियान को दी गति

नगर पालिका अध्यक्ष ने स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान का किया शुभारंभ समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 18 सितंबर/ स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा 2024’ अभियान 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ की थीम पर पूरे देश में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में कल नगर पालिका जशपुरनगर में स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़ा का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष राधेश्याम राम के द्वारा स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, सामाजिक…

Read More

जशपुर जिला प्रशासन की चेतावनी : बैंक खाता जानकारी न दें, ओटीपी गोपनीय रखें

फर्जीवाड़ा से बचने सचिव अपने-अपने पंचायतों में मुनादी कराकर लोगों को करें जागरूक  समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 18 सितम्बर/ जिला प्रशासन ने जिले वासियों को फर्जीवाड़ा से सावधान रहने की अपील की है। इस हेतु सभी विकासखण्ड के सभी सचिव एवं रोज़गार सहायक अपने-अपने ग्राम पंचायतों में मुनादी कराकर लोगों को जागरूक करें। किसी भी अज्ञात व्यक्तियों को अपना बैंक खाता की जानकारी, मोबाईल में आने वाला ओ.टी.पी. और गोपनीय जानकारी ना दे।

Read More

सेल्फी जोन, पोषण की बातें: जशपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जा रहा वजन त्यौहार

आंगनबाड़ी केन्द्र में पोषण स्तर का आंकलन जारी, माताओं और पालकों को दी जा रही पोषण आहार की जानकारी समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 18 सितम्बर/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में वजन त्यौहार की शुरुआत की है। राष्ट्रीय पोषण माह चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत् जिले के प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र में 0 से 6 साल से कम उम्र के बच्चों में पोषण स्तर का आंकलन किया जाता है। महिला बाल विकास विभाग द्वारा जिले में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने और…

Read More

संघर्ष से समृद्धि: ग्रामीण विकास का नया अध्याय, बिहान योजना से लखपति बनी जशपुर की सुमन्ती

आर्थिक स्थिति अच्छी होने से परिवार की कर पा रही है मदद समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 18 सितम्बर/ विषेश पिछड़ी जनजाति कोरवा समुदाय से आने वाली सुमन्ती बाई आज लखपति दीदी के नाम से जानी जाती हैं, उनका जीवन कुछ समय पहले तक संघर्षों से भरा हुआ था। वह एक साधारण किसान परिवार से आती थीं और उनकी आय का मुख्य स्रोत केवल कृषि कार्य था। कृषि से होने वाली वार्षिक आय मात्र 38,000 रुपये थी, जो उनके परिवार की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए अपर्याप्त थी। वह अपनी…

Read More

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खेलों को मिल रहा बढ़ावा : पहाड़ी कोरवा जनजाति की प्रतिभाओं को मिल रहा मंच, प्रदेश स्तर पर भाग लेने से खिलाड़ियों के चेहरे पर दिख रही अलग मुस्कान

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा तीरंदाजी प्रतियोगिता में पहाड़ी कोरवा जनजाति के अनिल ने जीता है रजत पदक, विपिन कुमार भगतराष्ट्रीय स्तर खेलने के लिए गया था उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ जशपुर,18 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में खेल-खिलाड़ियों को सम्मान मिल रहा है। इसी कड़ी में जशपुर जिला मुख्यालय में छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन की पहल पर तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल आकादमी का संचालन किया जा रहा है। जहॉ जिले के दूरस्थ अंचल के पहाड़ी कोरवा जनजाति की प्रतिभाओं को भी नई पहचान मिल…

Read More

जशपुर: आकाशीय बिजली से हुई मौत, मोहर साय के परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 18 सितम्बर/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम एकम्बा निवासी मोहर साय का आकाशीय बिजली गाज गिरने से 17 अगस्त 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पुत्र रविन्द्र, संतोष, सूर्योदय, विवेकानन्द एवं पुत्री तरसीला हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर में बारिश, 10 वर्षों का औसत पार करने की ओर

जिले में 01 जून से अब तक 935.5 मिमी वर्षा समदर्शी न्यूज़ जशपुर 18 सितम्बर/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 935.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 01 जून से आज तक औसत वर्षा 949.6 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 12.5 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 799.8 मिमी, मनोरा में 1312.0 मिमी, कुनकुरी में 1275.6 मिमी, दुलदुला में 882.8 मिमी, फरसाबहार में…

Read More

जशपुर : लुड़ेग-तपकरा मार्ग का हो रहा कायाकल्प, वर्षा से क्षतिग्रस्त मार्ग का मरम्मत कार्य जारी

समदर्शी न्यूज़ जशपुर 18 सितम्बर/ लुड़ेग-तपकरा रोड़ के संबंध में लोक निर्माण विभाग संभाग पत्थलगांव के कार्यपालन अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया है कि लुड़ेग-तपकरा-लवाकेरा राज्य मार्ग क्र.-04, जिसकी लंबाई 40.80 कि.मी. है जिसमें 9.20 लंबाई का नवीनीकरण कार्य वर्ष 2022 में पूर्ण कराया गया है, तथा 31.60 कि.मी. लंबाई में लगभग 6 से 9 वर्ष पूर्व नवीनीकरण कार्य विभिन्न कि.मी. में कराये गये थे। वर्तमान में वर्षा ऋतु हुए गढ्डों को नियमित रूप से डब्ल्यू. एम.एम. भरकर ठीक किया जा रहा है, तथा मार्ग के नवीन निर्माण हेतु…

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन एवं सेवा दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा अभियान के आयोजन पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में पत्थलगांव विधायक गोमती साय हुई सम्मिलित.

प्रधानमंत्री आवास योजना के गृह प्रवेश कार्यक्रम में भाग लेकर, लाभार्थियों को उनके सपनों के आशियाने का प्रमाण-पत्र 160 लाभार्थियों को वितरित किया गया. समदर्शी न्यूज़ पत्थलगांव/कुनकुरी, 17 सितंबर / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन एवं सेवा दिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में स्वच्छता ही सेवा अभियान में क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक गोमती साय शामिल हुई और यहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं चिकित्सकों स्वास्थ्य कर्मियों के साथ…

Read More

मुख्यमंत्री कैंप बगिया में गणेश उत्सव का समापन, : 11 दिनों तक विराजमान रहे गणपति, आज हुआ विसर्जन, झारखंडी लोक नृत्यों ने बांधा समां

श्री गणेश जी का धूमधाम से विसर्जन, रंग-गुलाल और लोक नृत्य का अद्भुत संगम, अनेक धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन के बाद हुआ समापन समदर्शी न्यूज़ बगिया/जशपुर, 17 सितंबर/ श्री गणेश जी का विसर्जन आज बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। ढोल-नगाड़ों की धुन पर भक्तों ने रंग-गुलाल उड़ाकर गणपति बप्पा को विदाई दी। इस दौरान पूरे जिले में उत्सव का माहौल रहा। जगह-जगह शोभायात्राएँ निकाली गईं, जिनमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। गणेश भक्तों के उत्साह और श्रद्धा ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। सीएम कैंप कार्यालय…

Read More