ज़िम्मेदार कौन ? : छात्र अमृत साय की मृत्यु के बाद बगिया आश्रम बना जांच का केंद्र, एक्शन में आया पूरा प्रशासनिक तंत्र, 5 अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज!

बगिया आश्रम में छात्र की सर्पदंश से मौत पर जशपुर कलेक्टर ने की कार्रवाई तेज़ जशपुर, 10 जुलाई 2025। जशपुर ज़िले के विकासखंड कांसाबेल स्थित शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम, बगिया में 08 जुलाई को कक्षा तीसरी के छात्र अमृत साय की सांप के काटने से हुई दर्दनाक मौत ने प्रशासनिक महकमे को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक घटना के बाद प्रशासन ने गंभीर लापरवाही मानते हुए 5 अधिकारियों और कर्मचारियों पर त्वरित कार्रवाई की है। क्या हुआ था 08 जुलाई को? बालक अमृत साय, ग्राम झारमुंडा, विकासखंड…

Read More

जशपुर ब्रेकिंग : छात्र की मौत पर कलेक्टर सख्त, प्रभारी मण्डल संयोजक फकीर राम यादव को थमाया कारण बताओ नोटिस

जशपुर 10 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने फकीर राम यादव प्रभारी मण्डल संयोजक, विकास खण्ड-कांसाबेल, जिला-जशपुर (छ.ग.) को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया। पत्र में उल्लेख है कि ग्रीष्म ऋतु के पश्चात् दिनाँक 15.06.2025 से विभागीय छात्रावास/आश्रमों का संचालन किया जा रहा है। वर्षा ऋतु प्रारंभ हो चुकी है, फलस्वरूप छात्रावास-आश्रमों के आस-पास जहरीले जीव-जन्तु घुमते रहने की संभावना रहती है। अनुसूचित जनजाति आश्रम, बगिया का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बगीचा, जिला-जशपुर (छ.ग.) द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें आश्रम की खिड़कियों का कांच टूटा हुआ पाया गया। आश्रम…

Read More

ब्रेकिंग जशपुर : बगिया छात्रावास में अनियमितता पर कलेक्टर की कड़ी कार्रवाई : अधीक्षक व भृत्य को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित!

जशपुर, 10 जुलाई 2025/ जशपुर जिले के विकासखंड कांसाबेल स्थित शासकीय आदिवासी बालक आश्रम, बगिया में लापरवाही और अनियमितता के मामले में कलेक्टर रोहित व्यास ने कड़ा रुख अपनाते हुए दो कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आश्रम परिसर की दुर्दशा और एक छात्र की सर्पदंश से मृत्यु के मामले में यह कार्रवाई की गई है। दरअसल, कक्षा तीसरी में अध्ययनरत छात्र अमृत साय की सर्पदंश से मृत्यु के बाद जांच में सामने आया कि आश्रम परिसर की साफ-सफाई एवं देख-रेख में गंभीर लापरवाही बरती जा रही…

Read More

जशपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी समीक्षा! संस्थागत डिलीवरी ना होने पर नोटिस, ऑपरेशन थिएटर में वैकल्पिक बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

जिला पंचायत में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का हुआ आयोजन जशपुर, 10 जुलाई 2025/ जिले में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा हेतु जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने जिले में संचालित सभी एम्बुलेंसों की स्थिति एवं संचालन पर समीक्षा करते हुए सभी 15 वर्ष से पुरानी गाड़ियों को सेवा से हटाकर नीलाम करने एवं सभी एम्बुलेंस संचालकों की जानकारी सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने मनोरा एवं…

Read More

घुइटांगर से ग्रीस तक: अनिमेष कुजूर ने 100 मीटर दौड़ में रचा भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास

नंगे पांव की शुरुआत से अंतरराष्ट्रीय ट्रैक तक का  सफर तय कर अनिमेष बने लोगों के लिए प्रेरणा जशपुर, 10 जुलाई 2025/ बुलंद हौसले और मजबूत इरादों के साथ गढ़ी गई धावक अनिमेष कुजूर की सफलता लोगों के लिए प्रेरणादायी है। जिले के  छोटे से गांव घुइटांगर की पगडंडियों पर कभी नंगे पांव दौड़ने वाला लड़का आज देश की सबसे तेज़ दौड़ का रिकॉर्ड बना चुका है। 5 जुलाई 2025 को ग्रीस के वारी शहर में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर की दौड़ को 10.18 सेकंड में…

Read More

जशपुर में विधिक जागरूकता का प्रभावी आयोजन, छात्रों को मिले कानून और अधिकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ

जशपुर, 10 जुलाई 2025/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति के सहयोग से विशेष मध्यस्थता अभियान राष्ट्र के लिये मध्यस्थता अंतर्गत प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर सत्येन्द्र कुमार साहू के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) जशपुर जनार्दन खरे एवं द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी जशपुर क्रांति कुमार सिंह के द्वारा शासकीय बालक क्रीड़ा परिसर जशपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) जशपुर जनार्दन…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर में अधोसंरचना को मिल रही मजबूती, सिंगीबहार-अबीरा, जमनी-दुलदुला और पालेपखना-पंडरीपानी सड़कों का सुढृढ़ीकरण कार्य जारी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर तीनों सड़क मार्ग के सुढृढ़ीकरण की मिली थी स्वीकृति जशपुर, 10 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में अधोसंरचना विकास के लिए मिल रही कार्यों की स्वीकृति और निर्माण कार्य में तेजी से जिले की तस्वीर तेजी से बदल रही है। विकास की जीवनरेखा कही जाने सड़कों के निर्माण से अर्थव्यवस्था को भी गति मिली है। साथ ही सुदूर इलाके मुख्य मार्गों से जुड़ रहे है। इसका लाभ कृषक, विद्यार्थियों, व्यापारियों, ग्रामीणों सहित समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है। इसी…

Read More

जशपुर के किसानों के लिए सुनहरा अवसर! 31 जुलाई तक करा सकते हैं फसल बीमा, पिछली बार 701 किसानों को मिला 1.25 करोड़ का मुआवजा

जशपुर, 10 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन ने खरीफ 2025 सीजन के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अधिसूचना जारी कर दी है। इस योजना के अंतर्गत बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। यह योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं असमय वर्षा, सूखा, ओलावृष्टि, कीट प्रकोप और अन्य जोखिमों से फसल को होने वाली क्षति के विरुद्ध आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। योजना का उद्देश्य किसानों की आय को स्थिरता प्रदान करना और खेती को एक सुरक्षित व लाभकारी व्यवसाय बनाना है। कृषि विभाग के…

Read More

जशपुर : जिले में औसत से कहीं अधिक बारिश, कुनकुरी बना सर्वाधिक भीगने वाला इलाका

जशपुर, 10 जुलाई 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 4482.3 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 10 जुलाई तक की स्थिति में 2830.7 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 267.6 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 452.6 मिमी, मनोरा में 563.1 मिमी, कुनकुरी में 614.5 मिमी, दुलदुला में 295.5 मिमी, फरसाबहार में 422.6 मिमी, बगीचा में 449.0 मिमी, कांसाबेल में 469.5 मिमी, पत्थलगांव में…

Read More

टपकती छत से लेकर पक्के मकान तक का सफर : सुमित्रा बाई की कहानी शासन की योजनाओं की ताकत को बयां करती है, गरीबी को मात देने वाली कहानी, सरकारी योजनाओं ने कर दिया ग्रामीण परिवार के जीवन में चमत्कार !

शासन की योजनाओं ने बदली ग्रामीण परिवार की ज़िंदगी, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला और महतारी वंदन योजना से मिली परिवार को नई दिशा जशपुर. 10 जुलाई 2025 : जशपुर जिले के खटंगा गांव की यह कहानी बताती है कि जब सरकारी योजनाएँ सही ज़रूरतमंद तक पहुँचती हैं, तो उनका जीवन पूरी तरह से बदल सकता है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और मुख्यमंत्री महतारी वंदन योजना के माध्यम से एक सामान्य ग्रामीण परिवार – सुरेशराम और उनकी पत्नी सुमित्रा बाई – की ज़िंदगी में स्थायित्व, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता की रोशनी आई…

Read More