स्वास्थ्य विभाग ने बीमारियों से बचाव के लिए सर्तकता बरतने की अपील की जशपुर, 04 जुलाई 2025/ बरसात का मौसम प्रारम्भ होते ही मौसमी बीमारियों एवं महामारी का खतरा बढ़ जाता है। इस खतरे से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर जिले में व्यापक तैयारी की गई है। इसके तहत जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में काम्बेक्ट टीम का गठन किया गया है। इन टीमों के दल प्रभारी संबंधित स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रभारी अधिकारी बनाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर में सांप काटने से महिला की मृत्यु, प्रशासन ने परिजनों को 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी
जशपुर 04 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के प्रकरण में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् एक प्रकरणों हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम गोलियागढ़ निवासी स्व. पुनिता पैंकरा का सांप के काटने से 23 मई 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम मृतिका के पति देवनारायण पैंकरा हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजशपुर में न्याय की नई पहल: मध्यस्थता अभियान से विवादों में मिल रहा समाधान, 01 जुलाई से 07 अक्टूबर तक चल रहा विशेष अभियान!
जशपुर, 04 जुलाई 2025/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति के सहयोग से विशेष मध्यस्थता अभियान भारत के सभी तालुका, न्यायालयों, जिला न्यायालयों एवं उच्च न्यायालय में लंबित मामलों का निराकरण करने 90 दिवस का मध्यस्थता अभियान 01 जुलाई से 07 अक्टूबर 2025 तक चलाया जा रहा है। इस तारतम्य में माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला एवं तालुका स्तर के पैरालीगल वालिटियर द्वारा अभियान के…
Read Moreजशपुर में सनसनीखेज वारदात: खेत के विवाद में ‘खूनी हैवानियत’ पर उतरा आदतन गुंडा सुनील यादव, बुजुर्ग की उंगली दांत से काटकर अलग की — पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल, अब खुलेगी गुंडा लिस्ट!
आरोपी सुनील है आदतन बदमाश, उसके विरुद्ध थाना कुनकुरी व तुमला में पूर्व में भी दर्ज है लूट, ठगी व मारपीट के मामले। आरोपी सुनील यादव, उम्र 46 वर्ष, निवासी जोरंडाझरिया, चौकी मनोरा, जिला जशपुर ( छ ग) के विरुद्ध चौकी कोल्हेनझरिया में बीएनएस की धारा 296, 351(2), 115(2), 117(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध। जशपुर, 4 जुलाई 2025 : ग्राम जोरंडाझरिया निवासी प्रार्थी नरेंद्र यादव उम्र 28 वर्ष ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया, कि दिनांक 29.06.25 को वह अपने खेत में हल जोत रहा था, इसी दौरान आरोपी सुनील…
Read Moreमटासी शाला में हुआ प्रेरक और भावनात्मक प्रवेश उत्सव : शिक्षा के साथ संस्कार का पाठ – मटासी में राज्य स्तरीय अतिथियों की मौजूदगी में अनूठा शाला प्रवेश उत्सव, बच्चों को मिला भविष्य का संबल, बच्चों को उपहार, भोज और पौधारोपण का उपहार.
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मटासी में माटीकलाबोर्ड अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन श्री शंम्भूनाथ चक्रवर्ती की उपस्थिति में शाला प्रवेश उत्सव में नेवता भोज एवं वृक्षारोपण. कुनकुरी. 03 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के मटासी गांव स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में शाला प्रवेश उत्सव बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के माटीकला बोर्ड अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती, बीडीसी प्रतिनिधि, शिक्षा अधिकारीगण और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बच्चों का स्वागत उपहार, चॉकलेट, पुस्तक, गणवेश एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों के माध्यम से किया गया। साथ ही वृक्षारोपण…
Read Moreजशपुर की बेटियों को डिजिटल दुनिया में आत्मनिर्भर बनाने की ऐतिहासिक पहल – नवगुरुकुल में मुफ्त कोडिंग और बिजनेस कोर्स, 100% नौकरी की गारंटी!
जशपुर, 3 जुलाई 2025 : शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में नवाचार की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए, जशपुर जिला प्रशासन ने नवगुरुकुल फाउंडेशन के सहयोग से जिले की युवतियों को एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है। स्थानीय प्रतिभाशाली युवतियों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने और उन्हें रोजगारोन्मुखी तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से, यह शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। यह कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क एवं आवासीय है, जिसमें छात्राओं को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, व्यवसायिक और पेशेवर कौशलों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया…
Read Moreअंधेरी रात, तेज बारिश और करैत सांप का हमला – समय पर इलाज से महिला की हुई रक्षा, जशपुर के अस्पतालों में जीवन बचाने को तैयार हैं डॉक्टर और दवाइयां
सर्पदंश पर मुकुटमनी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ उपचार जशपुर, 03 जुलाई 2025/ जशपुर जिला अपने नागलोक के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां सापों की बहुत सी प्रजातियां पाई जातीं है। ऐसे में मानव का सर्प से अक्सर सामना हो जाता है। ऐसे में लोगों की जीवन रक्षा हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में एंटी वैनम दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता के निर्देश दिए गए हैं। जिसके अनुसार कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी वैनम दवाइयां उपलब्ध…
Read More10 वर्षों की औसत को पीछे छोड़ते हुए जशपुर में 03 जुलाई तक 3479.4 मिमी वर्षा दर्ज, खेती-किसानी पर असर शुरू
जशपुर, 03 जुलाई 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 3479.4 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 03 जुलाई तक की स्थिति में 1962.2 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 237.7 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 396.4 मिमी, मनोरा में 473.9 मिमी, कुनकुरी में 479.8 मिमी, दुलदुला में 231.6 मिमी, फरसाबहार में 303.0 मिमी, बगीचा में 338.7 मिमी, कांसाबेल में 350.0 मिमी, पत्थलगांव में…
Read Moreजशपुर : पीएम जनमन योजनांतर्गत निर्मित सड़कों का पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने किया निरक्षण, पहाड़ी कोरवा बसाहटों में पहुंच ग्रामीणों से की चर्चा
जशपुर, 03 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह विगत दिनों अपने जशपुर प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यों का निरीक्षण किया। इसी कड़ी में उन्होंने पीएम जनमन योजनांतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा स्वीकृत सड़कों का निरीक्षण पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सचिव श्री सिंह एवं छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण रायपुर के प्रमुख अभियंता श्री के.के कटारे द्वारा किया गया। उन्होंने विकासखण्ड मनोरा के विशेष पिछड़ी जनजाति…
Read Moreधान नहीं, अब मक्का-दलहन की खेती पर मिलेगा बोनस! जशपुर के किसानों के लिए सहकारी समितियों से मिला नया संबल
जशपुर, 03 जुलाई 2025/ किसानों के लिए खेती बाड़ी का सीजन चालू हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी किसानों को खाद और बीज समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिले के सहकारी समितियों के माध्यम से खाद और बीच प्राथमिकता के साथ उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा अल्पकालिन ऋण की सुविधा मुहैया करा रही है, ताकि किसान वर्ग निश्चिंत होकर खेती कर सके। राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णय की वजह से उनमें खेती के लिए अलग ही उत्साह भी नजर…
Read More