मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखूरी से जशपुर जिले के एसडीओपी कार्यालय परिसर में स्थित महिला थाना का किया गया लोकार्पण। जशपुर. 11 मार्च 2025 : महिलाओं की सुरक्षा एवं न्याय दिलाने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य में पांच नवीन महिला थाना की स्थापना की गई है। इसी क्रम में दिनांक 10.03.25 को नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी (छ. ग) में मुख्यमंत्री छ. ग विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन कर, रायगढ़, जगदलपुर, दंतेवाड़ा सहित जशपुर जिले के…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर के होनहारों का जलवा : जोन स्तरीय प्रतियोगिता में डाइट जशपुर ने लहराया परचम, जिले को किया गौरान्वित.
जोन स्तरीय प्रतियोगिता में चमके प्रतिभागी, जिले का नाम किया रोशन. जशपुर. 10 मार्च 2025 : पेंड्रा में आयोजित जोन स्तरीय प्रतियोगिता में डाइट जशपुर के छात्र-अध्यापकों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और जिले का नाम रोशन किया। खेलों से लेकर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं तक, हर क्षेत्र में उन्होंने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया और कई खिताब अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता में बिलासपुर जोन के विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें डाइट सरगुजा, डाइट धर्मजयगढ़, डाइट जांजगीर, बीटीआई बिलासपुर, डाइट कोरबा, डाइट पेंड्रा…
Read Moreकुनकुरी के मयाली स्थित विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मदेश्वर महादेव पर्वत की गोद में होगी पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा, भूमि पूजन के साथ आयोजन की तैयारियां हुई प्रारंभ
कुनकुरी, 10 मार्च 2025 : कुनकुरी के ग्राम मयाली स्थित विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग के रूप में विख्यात मदेश्वर महादेव पर्वत की पावन धरा पर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत करने वाला शिव महापुराण कथा का दिव्य आयोजन होने जा रहा है। इस विशाल धार्मिक आयोजन में सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ‘सीहोर वाले‘ शिव महिमा की कथा का वाचन करेंगे। यह भव्य आयोजन आगामी 21 मार्च से 27 मार्च 2025 तक चलेगा। भूमि पूजन के साथ तैयारियों को मिली गति आज सोमवार, 10 मार्च 2025 को…
Read Moreयुवाओं को हुनरमंद बनाएगा जशपुर प्रशासन, स्वरोजगार योजनाओं पर जोर – कलेक्टर
मार्केट में काम की डिमांड और भविष्य में रोजगार के अवसर को ध्यान में रखकर कार्ययोजना बनाने के निर्देश जशपुर 10 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में उघोग विभाग, कौशल विकास विभाग, अन्त्यावसाई विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने प्रधानमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ युवाओं को देने के निर्देश दिए हैं। स्वरोजगार से युवाओं को जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए कहा है। लीड बैंक अधिकारी को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के लाभ के…
Read Moreजनता की आवाज, प्रशासन की जवाबदेही! जशपुर कलेक्टर ने जनदर्शन में संवेदनशीलतापूर्वक सुनी लोगों की समस्याएं
जशपुर, 10 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को जिला कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जिले के ग्रामीणजन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। जनदर्शन में कुल 27 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने सभी को संवेदनशीलतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आर्थिक सहायता, वेतन दिलाने, पदोन्नति, पीएम आवास निर्माण आपत्ति, नाली निर्माण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती, दो लाभ के पद…
Read Moreजशपुर में प्रशासन का बड़ा फैसला: मधुमक्खी छत्ते हटाने के लिए 50 लोगों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण, श्रम विभाग की योजनाओं का हर पात्र को लाभ, 16 मार्च से दाल-भात केंद्र शुरू!
जशपुर, 10 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में वन विभाग श्रम ,विभाग, और खनिज विभाग की समीक्षा बैठक ली और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को देने के निर्देश दिए । उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में बहुत संख्या में मधुमक्खी के छत्ते पेड़ों और शासकीय भवनों में बने हैं। उनको हटाने के लिए 50 हाथी मित्रों का चयन करके प्रशिक्षण दिलाया जिला प्रशासन से उनके कीट भी उपलब्ध कराया जाएगा और मधुमक्खी हटाने के एक निश्चित राशि दी जाएगी…
Read Moreसरकारी योजनाओं से चमकी जशपुर के किसान सुखसाय की तकदीर, अब हर मौसम में होगी बेहतर खेती! पढ़ें सफलता की ये कहानी..!
जशपुर, 10 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली सरकार किसानों को हर संभव मदद करने और शासन की योजनाओं को लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में जिले के कृषि विभाग द्वारा किसानों को विभागीय योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही नलकूूप खनन कराकर उसमें सौर सुजला योजना से पम्प भी लगाकर स्प्रिंकलर से सिंचाई की सुविधा दी गई है। इसी कड़ी में कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम गिनाबहार निवासी कृषक सुखसाय को कृषि विभाग के माध्यम से शाकम्भरी योजना से विद्युत पम्प…
Read MorePM इंटर्नशिप योजना: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, जशपुर में पंजीयन सहायता शिविर आयोजित
पंजीयन सहायता हेतु शिविर एनईएस पीजी कालेज में 11 व 12 मार्च को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीयन 12 मार्च तक जशपुर, 10 मार्च 2025/ केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना प्रारंभ करने का उद्देश्य युवाओं में कौशल का विकास करने के साथ ही रोजगार के अवसर प्रदान करना है। योजना का लाभ लेने के लिए 12 मार्च 2025 तक प्रधानमंत्री इंटर्नशिप पोर्टल www.pminternship.mca.gov.in पर निःशुल्क ऑनलाईन पंजीकरण किया जा सकता है। शासकीय पॉलिटेक्निक जशपुर के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना अंतर्गत 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमाधारक…
Read Moreहोली पर नहीं बिकेगी शराब! जशपुर में 14 मार्च को शुष्क दिवस घोषित, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
जशपुर, 10 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार 14 मार्च 2025 को ‘होली’ के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। होली के दिन जिले की सम्पूर्ण देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों सहित संलग्न अहातों को 13 मार्च 2025 की रात्रि 10:00 बजे से 15 मार्च 2025 की प्रातः 10:00 बजे तक पूर्णतः बन्द रखने हेतु आदेश दिए गए हैं। उन्होंने शासन के उक्त आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने हेतु अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं।
Read Moreजशपुर में सांप के काटने से गई जान, प्रशासन ने 4 लाख की सहायता राशि की मंजूरी दी!
जशपुर, 10 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम बहोरा निवासी शीतल राम का जहरीला सांप के कोटने से 19 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी सरस्वती बाई तथा मृतक की पुत्री करिश्मा बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read More