जशपुर, 24 फरवरी 2025/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पीएम किसान सम्मेलन अंतर्गत पूरे देश के किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का 19 वां किस्त का हस्तांतरण किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के किसानों को धान के अलावा भी अन्य फसल लेने के लिए जिले में कृषि और उद्यान विभाग द्वारा प्रेरित किया जा रहा है और किसानों को कृषि विज्ञान केन्द्रों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है साथ ही योजना…
Read MoreCategory: जशपुर
BREAKING : सीमेंट की बोरियों के नीचे छुपी थी डेढ़ करोड़ की अवैध शराब, जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन ‘आघात’ में किया बड़ा खुलासा, झारखंड-बिहार सप्लाई का था प्लान!
तस्करी में बड़े सिंडिकेट के शामिल होने की संभावना, पुलिस कर रही है जांच जशपुर, 24 फरवरी 2025/ जशपुर जिले में पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन ‘आघात’ को अंजाम देते हुए अवैध शराब तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह पर करारा प्रहार किया है। पुलिस ने 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पंजाब से झारखंड और बिहार में सप्लाई की जा रही इस शराब को तस्करों ने सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपा रखा था ताकि किसी को शक न हो। जशपुर पुलिस…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: जशपुर जिले के फरसाबहार, कांसाबेल और पत्थलगांव में 80.18% मतदान, नतीजे 25 फरवरी को
जशपुर, 24 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत तीसरे चरण में 23 फरवरी को जनपद पंचायत क्षेत्र फरसाबहार, कांसाबेल और पत्थलगांव में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। तीनों जनपद पंचायत क्षेत्र में कुल 80.18 प्रतिशत मतदान हुआ। जिनमें जनपद पंचायत क्षेत्र फरसाबहार में 76.27 प्रतिशत, जनपद पंचायत क्षेत्र कांसाबेल में 77.77 प्रतिशत और पत्थलगांव जनपद पंचायत क्षेत्र में 84.03 प्रतिशत मतदान हुआ। तीनों जनपद पंचायत क्षेत्रों में 581 मतदान केंद्र बनाए गए थे। तीनों जनपद पंचायत क्षेत्र में हुए हुए चुनाव के बाद पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य के मामले…
Read Moreजशपुर जिला पंचायत में भाजपा का परचम, सीएम विष्णुदेव साय के विकास को जनता का समर्थन
जशपुर, 24 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगाते हुए भाजपा को बड़ी जीत दिलाई है। जशपुर जिला पंचायत में भाजपा समर्थित 9 प्रत्याशी विजयी हुए हैं, जबकि कांग्रेस मात्र 3 सीटों पर सिमट गई और 2 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी। कुनकुरी विधानसभा में कांग्रेस का सफाया कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। यहां की पांचों जिला पंचायत सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर कांग्रेस को पूरी तरह…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में हुए शामिल, रणजीता स्टेडियम के जीर्णोद्धार की घोषणा
8 फरवरी से 23 फरवरी 25 तक प्रतियोगिता आयोजित की गई है प्रतियोगिता ने एक बार फिर शहर के रणजीता स्टेडियम में फुटबॉल प्रेमियों का दिल जीत लिया जशपुर 23 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर के रणजीत स्टेडियम में स्व.दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ीयों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन खेलो इंडिया के…
Read Moreसीएम विष्णुदेव साय सोगड़ा आश्रम पहुंचे! मां काली की आराधना कर प्रदेश की समृद्धि की कामना
जशपुर 23 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम सोगड़ा आश्रम में मां काली की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत नव निर्वाचित पार्षद और जनप्रतिनिधिगण में यश प्रताप सिंह जुदेव, शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, श्रीमती शान्ति भगत कृष्ण राय, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित है।
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025: जशपुर जिले में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह, दोपहर 1 बजे तक कुल 54.15% मतदान दर्ज
जशपुर, 23 फरवरी 2025: जशपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तीसरे चरण का मतदान जारी है। जिले के कांसाबेल, पत्थलगांव और फरसाबहार में सुबह से ही मतदाता अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभा रहे हैं। मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और दिव्यांग मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र के प्रति उनकी जागरूकता को दर्शा रही है। मतदान प्रतिशत में लगातार बढ़ोतरी, बढ़ता उत्साह सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत में भारी वृद्धि देखी गई। जिले के तीनों…
Read Moreजशपुर में मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने किया अभिनंदन
जशपुर 23 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जशपुर पुलिस लाइन हैलिपैड ग्राउंड में किया गया आत्मीय स्वागत । इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, नगर पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष अरविन्द भगत, नव निर्वाचित पार्षद यश प्रताप सिंह जुदेव, शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, फैजान सरवर , श्रीमती शान्ति भगत , कृष्णा राय और बड़ी संख्या में नव निर्वाचित पार्षद जनप्रतिनिधिगण और आम नागरिक उपस्थित थे।
Read Moreजशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिवार सहित किया मतदान, लोकतंत्र के प्रति जताई प्रतिबद्धता
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री सहित उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने भी किया वोट जशपुर, 23 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने विकासखंड कांसाबेल के शासकीय प्राथमिक शाला बगिया में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक-45 में मतदान किया। मुख्यमंत्री ने कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और मतदान अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए अपना वोट डाला। मुख्यमंत्री के साथ उनकी माताजी श्रीमती जसमनी देवी, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय,…
Read Moreजशपुर ब्रेकिंग : शिक्षक आनंद साय पैंकरा निलंबित: निर्वाचन कार्य में लापरवाही और कदाचरण का आरोप
जशपुर, 23 फरवरी 2025 – त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के दौरान अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने और कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने शिक्षक आनंद साय पैंकरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निर्वाचन कार्य में अनियमितता : फरसाबहार के रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षक टी. वर्ग (एल.बी.) आनंद साय पैंकरा, जो विकास खंड शिक्षा अधिकारी, बगीचा के अंतर्गत कार्यरत हैं, को पंचायत चुनाव के दौरान मतदान अधिकारी क्रमांक 01 के रूप में अम्बाकछार, फरसाबहार के…
Read More