कुनकुरी, 22 फरवरी 2025 – नगर पंचायत कुनकुरी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनयशील ने नगर की प्रमुख समस्याओं को दूर करने के लिए कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। नगरवासियों की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता देने की उनकी प्रतिबद्धता उनके कार्यों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। इसी क्रम में, आज प्रातः नगर भ्रमण के दौरान उन्होंने शहर की सबसे बड़ी समस्या—पेयजल आपूर्ति की अव्यवस्था—का स्वयं निरीक्षण किया। नगर भ्रमण के दौरान जब वे बस स्टैंड क्षेत्र में पहुंचे, तो स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बताया कि वार्ड क्रमांक 9…
Read MoreCategory: जशपुर
स्व. दिलीप सिंह जूदेव स्मृति अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता : केरला को 5-1 से हराकर फाइनल में पहुंची एसईसी रेलवे नागपुर
जशपुर, 21 फरवरी 2025/ जशपुर जिला मुख्यालय के रणजीता स्टेडियम में 8 फरवरी से खेले जा रहे स्व. दिलीप सिंह जूदेव स्मृति अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफायनल शुक्रवार 21 फरवरी को साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे नागपुर और सी-लैंड एफसी मल्लापुरम केरला के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि जशपुर नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, डॉ विजय रक्षित, पूर्व खिलाड़ी महावीर सिंह, राजेश गुप्ता और इमरान आलम, आलोक राय, बबलू मिश्रा ने दोनो टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और मैच आरंभ कराया। शुक्रवार दोपहर बाद साउथ ईस्टर्न…
Read Moreकुनकुरी को मिली बड़ी सौगात! मुख्यमंत्री साय ने किया डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ, मरीजों को अब नहीं जाना पड़ेगा दूर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी के डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ किया जशपुर 21 फरवरी 25/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी के लिए चार बिस्तर की डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ किया । लोगों की स्वास्थ्य की दृष्टि से मुख्यमंत्री बहुत ही संवेदनशील है। जशपुर के लोगों को जशपुर जिले के साथ ही कुनकुरी में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें इसके लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं। अब कुनकुरी के आसपास के लोगों को अम्बिकापुर और रांची जाने की…
Read Moreमुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बगिया बना उत्सव स्थल! हजारों लोगों ने दी शुभकामनाएँ, मिठाइयाँ बांटी, गीत गाए
मुख्यमंत्री ने अपने साथी, मित्रों, ग्रामीणों एवं बच्चों से आत्मीयता से की मुलाकात जशपुर, 21 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 61वें जन्मदिवस पर घर आगमन की सूचना से उनके गृह ग्राम बगिया में सुबह से ही लोगों का बगिया आना प्रारम्भ हो गया। जहां दोपहर होते होते बड़ी संख्या में लोग बगिया पहुंच गए थे। यहां कोई अपने दोस्त तो कोई अपने साथी, तो किसी ने अपने परिजन, कोई भाई तो कोई सहयोगी के रूप में अपने प्रिय श्री विष्णुदेव साय से मिलकर उन्हें उनके जन्मदिवस पर आशीष देने…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपरिवार बगिया निवास में किया सत्यनारायण कथा श्रवण, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
जशपुर 21 फरवरी 25 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में अपनी पत्नी श्रीमती कौशल्या साय और परिवार के साथ सत्यनारायण कथा का श्रवण कर रहे हैं। और छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।
Read Moreगांव लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय! जन्मदिवस पर मां के चरणों में लिया आशीर्वाद, ग्रामीणों में दिखा जबरदस्त उत्साह
गृह ग्राम में सुभाशीष देने पहुंचे ग्रामीण जशपुर, 21 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने 61वें जन्मदिवस पर अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी माता श्रीमती जसमनी देवी से सपत्नी आशीर्वाद लिया। माता ने उन्हें स्नेह पूर्वक गले लगाते हुए लंबी उम्र के साथ राज्य की उन्नति हेतु उत्कृष्ट काम करने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने अपने मामा श्री विश्राम साय का भी आशीर्वाद लिया। भांजे के जन्मदिन पर उन्होंने भांजे को उत्तम स्वास्थ्य का आशीष दिया। आज बगिया में मुख्यमंत्री श्री साय को जन्मदिन की बधाई देने के…
Read Moreमुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बच्चों का सरप्राइज़! बगिया हेलीपैड पर गूंजे शुभकामना संदेश, सीएम ने दिया खास संदेश
जशपुर, 21 फरवरी 2025/ बच्चों के प्रति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अगाध प्रेम की झलक हर जगह दिखाई देती है। मुख्यमंत्री जब भी बच्चों से मिलते हैं पूरी सहृदयता से मिलते हैं और उन्हें आशीर्वाद देते हैं। मुख्यमंत्री का आज 61 वाँ जन्मदिवस है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया आए है। बगिया हेलीपैड पर बालक आश्रम बगिया के बच्चें मुख्यमंत्री श्री साय को उनके जन्मदिवस की बधाई देने पहुंचे थे। बच्चों ने अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री को हैप्पी बर्थडे कहा। मुख्यमंत्री ने भी बच्चों को धन्यवाद…
Read Moreजशपुर ब्रेकिंग : निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर पटवारी निलंबित, कलेक्टर ने लिया कड़ा एक्शन
जशपुर, 19 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। इसी क्रम में फरसाबहार तहसील के पटवारी श्री अनुप मिंज को निर्वाचन कार्य में घोर लापरवाही बरतने के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर जशपुर द्वारा यह आदेश जारी किया गया। प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्री मिंज को मतदाता सूची की मार्जिनल कॉपी तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने बिना किसी पूर्व अनुमति के अपने कर्तव्य से अनुपस्थित…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : कुनकुरी में 129 मतदान केंद्रों में मतदान संपन्न, तीन पीढ़ियों ने मिलकर दिया लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश
जशपुर, 20 फरवरी 2025 / त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जनपद पंचायत क्षेत्र कुनकुरी के 129 मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण और उत्साहजनक माहौल में मतदान संपन्न हुआ। लोकतंत्र के इस महापर्व में बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए व्हीलचेयर, प्राथमिक चिकित्सा, वॉलंटियर्स, छायादार विश्राम स्थल और पेयजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराईं। मतदाताओं का जोश इस कदर था कि मतदान केंद्र खुलने से पहले ही लोग कतारों…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : दुलदुला में 72 मतदान केंद्रों में मतदान हुआ संपन्न ; वयोवृद्ध नागरिकों के साथ शिशुवती माताएं भी पहुंची मतदान करने
सुबह से ही मतदाता पूरे उत्साह के साथ कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखे जशपुर, 20 फरवरी 2025 / त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में दुलदुला के 72 मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। लोकतंत्र के इस महापर्व में बुजुर्गों से लेकर युवा, महिलाओं और शिशुवती माताओं तक ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए इंतजार कर रहे थे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव…
Read More