सुबह 11 बजे तक 24.93% मतदान दर्ज जशपुर, 17 फरवरी 2025 / त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के तहत बगीचा विकासखंड में मतदाता बड़े उत्साह के साथ मतदान करने पहुंच रहे हैं। विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं, जिससे लोगों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का एहसास झलक रहा है। मतदान केंद्रों पर जोश और जागरूकता बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत प्राथमिक शाला परासुरा, देवडाड़, बलादरपाठ, कोदो पारा और सरधापाठ के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मतदान…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर : जनपद पंचायत बगीचा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी, 245 मतदान केंद्रों के लिए 260 मतदान दल किए गए रवाना! प्रशासन अलर्ट!
जशपुर, 16 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत जनपद पंचायत बगीचा में 17 फरवरी सोमवार को निर्वाचन होना है। इसके लिए राज्य चुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुसार अधिकारी कर्मचारी निर्वाचन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आज 16 फरवरी को एसडीएम ऋतुराज सिंह बिसेन, रिटर्निंग अधिकारी महेश्वर सिंह उईके, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुनील अग्रवाल, सुशील शुक्ला और के.के. श्रीवास एवं नायब तहसीलदार तोष कुमार सिंह की निगरानी में स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम विद्यालय बगीचा से मतदान दलों को निर्वाचन हेतु बने मतदान केंद्रों में रवाना किया गया है।…
Read Moreऑपरेशन मुस्कान: जशपुर पुलिस ने तेलंगाना से नाबालिग बच्ची को खोजा, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत, नाबालिक को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था विधि से संघर्षरत बालक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में बी एन एस की धारा 137(2),64(2)(M),87 एवम 4,6 पोस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध जशपुर, 16 फरवरी 2025/ गौरतलब है कि जशपुर पुलिस लगातार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशा निर्देश में जशपुर पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत् प्रदेश व देश के अन्य राज्यों में जाकर गुम बच्चों को ढूंढने लगातार प्रयास कर रही है, जिसमें पुलिस…
Read Moreकैंसर, रक्त रोग एवं स्तन कैंसर पर निःशुल्क परामर्श शिविर: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल व अग्रवाल महिला मंडल कुनकुरी का सराहनीय प्रयास
कुनकुरी, 16 फरवरी 2025: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर एवं अग्रवाल महिला मंडल, कुनकुरी के संयुक्त तत्वावधान में “कैंसर रोग, रक्त रोग एवं स्तन कैंसर” पर एक निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर 17 फरवरी 2025, सोमवार को अग्रसेन भवन, जैन मंदिर के बगल में, कुनकुरी (छ.ग.) में सुबह 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक आयोजित होगा। समिति के सदस्य नवीन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष शिविर में डॉ. रवि जायसवाल, जो कि रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर में मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट और…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: जशपुर जिले में कब और कहां रहेगा अवकाश? जानें पूरी डिटेल्स!
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 हेतु मतदान दिवस पर निर्वाचन क्षेत्र में ही सामान्य अवकाश रहेगा 17 को बगीचा निर्वाचन क्षेत्र में ही अवकाश रहेगा 20 फरवरी को जशपुर, मनोरा, कुनकुरी, दुलदुला निर्वाचन क्षेत्र में ही अवकाश रहेगा 23 फरवरी को रविवार होने के कारण अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया जशपुर, 16 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत हेतु मतदान दिवस पर केवल निर्धारित निर्वाचन क्षेत्र में ही शासकीय संस्थानों एवं कार्यालयों के लिए अवकाश रहेगा जिन क्षेत्र में मतदान नहीं है वहां अवकाश नहीं रहेगा। निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी…
Read Moreछत्तीसगढ़ में नगरपालिकाओं के आम एवं उप चुनाव संपन्न, आदर्श आचरण संहिता प्रभाव शून्य घोषित
रायपुर, दिनांक 15 फरवरी 2025/ नगरपालिकाओं के आम/उप निर्वाचन 2025 के महापौर/अध्यक्ष तथा पार्षद पदों हेतु निर्वाचन संपन्न कराये जाने के लिए आयोग द्वारा दिनांक 20 जनवरी 2025 को समय अनुसूची (कार्यक्रम) जारी किया गया। कार्यक्रम जारी होते ही सभी संबंधित नगरीय क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई थी। प्रदेश के 173 नगरीय निकायों हेतु दिनांक 11 फरवरी 2025 को मतदान संपन्न हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आज 15 फरवरी 2025 को मतगणना संपन्न होने के उपरांत केवल नगरपालिकाओं के निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशून्य घोषित किया गया है।
Read Moreजशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : दो साल से फरार नशे का सौदागर आफताब आलम गिरफ्तार, ONEREX कफ सिरप की करता था तस्करी… भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.
नशीली प्रतिबंधित कफ सिरफ के सप्लायर, तस्कर आफताब आलम को गिरफ्तार करने में मिली जशपुर पुलिस को कामयाबी आरोपी तस्करों को बिक्री हेतु मुहैया कराता था प्रतिबंधित नशीला कफ सिरफ ONEREX, मामला थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत. आरोपी आफताब आलम पिता आसीम अंसारी, उम्र 35 वर्ष, निवासी निजामनगर, थाना हिंदपीढ़ी जिला रांची (झारखंड) के विरुद्ध थाना लोदाम में नारकोटिक्स ड्रग एंड साइक्रोट्रोपीक सबस्टानसिस एक्ट 1985 की धारा 21(b) व 21(c) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. जशपुर. 15 फरवरी 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण…
Read Moreकुनकुरी नगर पंचायत में सियासी संग्राम! कांग्रेस के विनयशील गुप्ता की रोमांचक जीत, भाजपा ने पुनर्मतगणना की मांग की – जानिए वार्डवार नतीजे
अध्यक्ष पद सहित 7 पार्षद कांग्रेस के खाते में, भाजपा के 8 पार्षद प्रत्याशी जीते कुनकुरी, 15 फरवरी 2025: नगरीय निकाय चुनाव 2025 के अन्तर्गत नगर पंचायत कुनकुरी के सम्पन्न हुए चुनाव की मतगणना आज 15 फरवरी शनिवार को मतगणना केन्द्र आत्मानंद स्कूल परिसर में सम्पन्न हुई। अध्यक्ष पद सहित सभी पंद्रह वार्डो में भाजपा एवं कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था। एक दो वार्डो में निर्दलियों की उम्मीदवारी सांकेतिक रूप से ही थी। अध्यक्ष पर पर कांग्रेस पार्टी अपना कब्जा बनाये रखने में सफल हुई वही आठ वार्डो 3,…
Read Moreब्रेकिंग : जशपुर नगरीय निकाय चुनाव परिणाम ; भाजपा ने तीन तो कांग्रेस ने दो सीटों पर जमाया कब्जा
जशपुर 15 फरवरी 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत् जिले के पांचों नगरीय निकायों का मतगणना सम्पन्न हुआ। नगर पालिका जशपुर में भाजपा के अरविंद भगत अपने निकटतम् प्रत्याशी हीरू राम निकुंज को हरा कर जीत हासिल की। इसी तरह नगर पंचायत बगीचा में भाजपा के प्रभात कुमार सिडाम ने निकटतम् प्रत्याशी कांती दुर्गेश को, नगर पंचायत पत्थलगांव में भाजपा की संगीता सिंह ने निकटतम् प्रत्याशी उर्वशी सिंह ठाकुर को हराकर जीत हासिल की। नगर पंचायत कुनकुरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील गुप्ता ने निकटतम् प्रत्याशी सुदबल यादव को और नगर…
Read Moreजशपुर ब्रेकिंग : सरकारी शिक्षक निकला राजनीतिक प्रचारक! चुनाव आचार संहिता तोड़ी, प्रशासन ने किया सस्पेंड
चुनाव आचार संहिता उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही : शिक्षक बालेश्वर सिंह निलंबित! जशपुर , 14 फरवरी 2025: जशपुर जिले में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसके चलते शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, साजापानी में पदस्थ शिक्षक एल.बी. बालेश्वर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। क्या है पूरा मामला? जिला शिक्षा अधिकारी, जशपुर द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षक बालेश्वर सिंह का चुनाव प्रचार-प्रसार करते हुए एक वीडियो और फोटोग्राफ वायरल हुआ, जिसमें वे ग्राम पंचायत बालाझर, विकासखंड पत्थलगांव में चुनाव प्रचार…
Read More