ऑपरेशन मुस्कान का प्रभाव ! जशपुर पुलिस ने दो नाबालिगों को बहला-फुसलाकर ले जाने वाली महिला और होटल संचालक को किया गिरफ्तार.

आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणपुर में बीएनएस की धारा 137(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. नाम आरोपी – 01.चम्पा बाई उम्र 30 वर्ष, 02. होटल संचालक – रणधीर गुप्ता उम्र 45वर्ष निवासी लाखा थाना रायगढ़, जिला रायगढ़ (छ.ग.) जशपुर/कुनकुरी. 13 फरवरी 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08 फरवरी 25 को थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत एक प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 07 फरवरी 2025 को वह अपनी पत्नी के साथ गांव में ही काम करने गया…

Read More

जशपुर बना अंतरिक्ष विज्ञान का केंद्र! मनोरा में सफल एमेच्योर रॉकेट लॉन्च, सैकड़ों विद्यार्थियों ने देखा ऐतिहासिक पल

कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर सैकड़ों विद्यार्थियों की उपस्थिति में ऐतिहासिक रॉकेट लॉन्च, विज्ञान और तकनीक की ओर बढ़ाया कदम। मनोरा विकास खंड के सेजस स्कूल में रॉकेट्री वर्कशॉप का हुआ शुभारंभ जशपुर 13 फरवरी/ 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनोरा विकासखंड में 10,000 फीट की ऊंचाई तक जाने वाले पहले एमेच्योर रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया गया। इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए सैकड़ों विद्यार्थी और शिक्षक मौजूद रहे। मनोरा विकासखंड के ग्राम चेड़िया…

Read More

जशपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बड़ी तैयारी! मतदान सामग्री वितरण और वापसी का दिया गया प्रशिक्षण

जशपुर, 13 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत जनपद पंचायत बगीचा में 17 फरवरी को निर्वाचन होना है। इसके लिए राज्य चुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुसार अधिकारी कर्मचारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बगीचा मे काउंटर प्रभारी और सहायकों को जनपद पंचायत बगीचा हेतु मतदान दलों को मतदान साम्रगी वितरण एवं वापसी के संबंध में मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों के द्वारा पंचायत निर्वाचन में उपयोग आने वाली मतपत्र, मतपेटी, लिफाफा सहित अन्य जरूरत के सामग्री के वितरण…

Read More

जशपुर में नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना की तैयारियां पूरी – कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

नगर पंचायत कोतबा, कुनकुरी, बगीचा में मतगणना की दी गयी जानकारी नगरपालिका जशपुर एवं नगर पंचायत पत्थलगांव की मतगणना हेतु 14 फरवरी को दिया जाएगा प्रशिक्षण जशपुर, 13 फरवरी 2025/ नगरीय निकायों के लिए 11 फरवरी को मतदान किया गया था। जिसके मतों की गणना 15 फरवरी को नगरीय निकायों की मतगणना हेतु निर्धारित स्थानों पर की जाएगी। मतगणना के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले में सभी तैयारियां की जा रही हैं। जिसके तहत मतगणना के लिए कर्मचारियों को नियुक्त कर उन्हें प्रशिक्षण…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने किया स्थानीय अवकाश घोषित – रथयात्रा, नवाखाई और गोवर्धन पूजा के दिन रहेंगे बंद सरकारी कार्यालय

जशपुर, 13 फरवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले में इस वर्ष 2025 में तीन दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया है। स्थानीय अवकाश अंतर्गत जिले के सभी शासकीय कार्यालय संस्था आदि बंद रहेंगे। घोषित अवकाश अनुसार जिले में 27 जून 2025 रथयात्रा, 30 अगस्त 2025 नवाखाई और 21 अक्टूबर 2025 दीपावली का दूसरा दिन, गोवर्धन पूजा को स्थानीय अवकाश रहेगा।

Read More

जशपुर में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतदान दलों को दिया जा रहा द्वितीय चरण का प्रशिक्षण, निष्पक्ष चुनाव पर जोर

जशपुर 12 फरवरी 25/ कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के दिशा निर्देश में जिले के त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए सभी विकास खंडों में मतदान दलों को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया रहा है। जशपुर में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतदान दलों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इसी प्रकार पत्थलगांव विकास खंड, कुनकुरी विकास खंड, फरसाबहार विकास खंड, बगीचा विकास खंड में मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मतदान की प्रक्रिया के संबंध में…

Read More

मतदान केंद्रों पर स्काउट्स और एनएसएस के बच्चों की अनूठी सेवा! दिव्यांग व वृद्धजनों को व्हीलचेयर से पहुंचाया मतदान केंद्र

जशपुर 12 फरवरी 25/ नगरीय निकाय आम निर्वाचन में स्काउट्स एवं एन एस के बच्चों ने अच्छा कार्य किया। बच्चों द्वारा मतदान केन्द्र में दिव्यांग और वृद्ध जनों को मतदान केन्द्र पहुंचाने में सहयोग करते दिखे उन्होंने चलने फिरने में असमर्थ लोगों को व्हीलचेयर पर बैठाकर उनके मतदान केन्द्र तक पहुंचाया गया है।

Read More

नगरीय निकाय चुनाव की स्क्रुटनी पूरी! निर्वाचन प्रेक्षक सुनील कुमार चंद्रवंशी की देखरेख में हुई गहन जांच

जशपुर 12 फरवरी 25/ नगरीय निकाय आम निर्वाचन के तहत आज शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निर्वाचन प्रेक्षक सुनील कुमार चंद्रवंशी की उपस्थिति में जिले के 5 नगरीय निकाय के चुनाव की स्क्रुटनी की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू उप जिला निर्वाचन अधिकारी विश्वास राव मस्के और सभी नगरीय निकाय के रिटर्निंग अधिकारी और अभ्यर्थी गण उपस्थित थे।

Read More

पुलिस की तत्परता : जशपुर में महिला के साथ दुष्कर्म…गिरफ्तार कर आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया सलाखों के पीछे…

आरोपी हरिराम उर्फ हरियर उम्र 35 वर्ष के विरुद्ध बीएनएस की धारा 351(2),64,332(ख) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. जशपुर. 12 फरवरी 2025 : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार  मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10 फरवरी 2025 को चौकी पंडरापाठ क्षेत्रांतर्गत पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 31 जनवरी 2025 को वह अपने घर में अपने छोटे बच्चे के साथ अकेली थी, उसका पति अपने माता-पिता के घर गया हुआ था। सुबह उसके देवर व देवरानी पीड़िता के घर घूमने आए और कहे कि…

Read More

नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को जनता का समर्थन, दीपक बैज बोले – हमारी जीत पक्की!

नगरीय निकाय चुनाव मतदान के बाद कांग्रेस ने जताया मतदाताओं,  कार्यकर्ताओं, मतदान कर्मियों का आभार मतदान कांग्रेस के पक्ष में हुआ अधिकांश निकाय कांग्रेस जीतेगी – दीपक बैज ईवीएम बंद होने, बिगड़ने के बावजूद लोग घंटों मतदान केंद्रों पर डटे रहे अपने अधिकार का प्रयोग किया रायपुर/11 फरवरी 2025। नगरीय निकाय चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद कांग्रेस ने मतदाताओं अपने कार्यकर्ताओं और मतदान कर्मियों, चुनाव से जुड़े सभी लोगों का आभार जताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश भर से जो खबरें आ रही…

Read More