कुनकुरी नगर पंचायत में मतदान का प्रतिशत रहा 76.50% जशपुर, 11 फरवरी 2025: नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 में जशपुर जिले के पांचों निकायों में मतदान शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिले में कुल 71.40% मतदान दर्ज किया गया, जिसमें पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की भागीदारी अधिक रही। कुल 39,725 मतदाताओं में से 20,304 महिलाओं और 19,421 पुरुषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगरीय निकाय चुनाव 2025 में जशपुर जिले में 71.40% मतदान हुआ, जिसमें महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही। कोतबा में सर्वाधिक और जशपुरनगर में सबसे…
Read MoreCategory: जशपुर
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 : अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू और एसडीएम ओंकार यादव ने किया मतदान.
जशपुर. 11 फरवरी 2025 : नगरीय निकाय आम निर्वाचन के अंतर्गत अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू और एसडीएम जशपुर ओंकार यादव ने भी जशपुरनगर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मतदान केन्द्र में मतदान किया। निर्वाचन के इस महापर्व में आम नागरिकों के साथ शासकीय कर्मचारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी की सहभागिता।
Read Moreजशपुर : नगरीय निकाय मतदान हेतु मतदाताओं में दिखा गजब का उत्साह
सुबह से ही मतदान केंद्रों में पहुंचे मतदाता, पूरे जोश में दिखे नए मतदाता प्रशासन ने मतदाताओं की सुविधा के लिए किए हैं सभी जरूरी इंतजाम जशपुर, 11 फरवरी 2025/ नगरपालिका जशपुर सहित नगर पंचायत पत्थलगांव, कोतबा, कुनकुरी और बगीचा में आज पार्षद और अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। मतदान करने को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों में भारी भीड़ है। लोग लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। प्रशासन ने भी सभी मतदान…
Read Moreजशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
व्यस्थाओं का लिया जाएजा, मतदाताओं की सुविधा का ध्यान रखने दिए निर्देश कलेक्टर ने लाईन में लगकर किया मतदान जशपुर, 11 फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने आज जशपुर नगर पालिका क्षेत्र में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जाएजा लिया। सर्वप्रथम कलेक्टर ने शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लाईन में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और सेल्फी बूथ में सेल्फी ली एवं मतदान के लिए सभी को प्रेरित भी किया। उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील भी की। इसके पश्चात…
Read Moreजशपुर पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान : पंजाब और रायगढ़ से तीन नाबालिग बच्चियों की सकुशल बरामदगी…परिजनों के सुपुर्द कर लौटाई मुस्कान.
विगत एक सप्ताह में जशपुर पुलिस ने फिर तीन बच्चियों को, एक पंजाब राज्य से, दो रायगढ़ छत्तीसगढ़ से ढूंढ कर किया सकुशल परिजनों के सुपुर्द थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक बच्ची को पंजाब से व थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत दो बच्चियों को रायगढ़ छत्तीसगढ़ से से पुलिस ने किया बरामद. कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत मामले में शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका को भगा कर ले गया था आरोपी आरोपी दिलीप सिंह उम्र 24 को कुनकुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत मामले में दो नाबालिग बच्चियों को आरोपिया चम्पा…
Read Moreजशपुर में लोकतंत्र का उत्सव! कलेक्टर से SSP तक सभी उतरे मतदान के मैदान में, जनता से की बढ़-चढ़कर मतदान की अपील
जशपुर, 11 फरवरी 2024 : नगरीय निकाय आम चुनाव 2025 को लेकर जशपुर में मतदान को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोकतंत्र के इस महापर्व में जिले के शीर्ष अधिकारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। कलेक्टर रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, एसएसपी शशि मोहन सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला और जिलेवासियों से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। कलेक्टर…
Read Moreनगरीय निकाय चुनाव 2025: लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं की ऐतिहासिक भागीदारी, मतदान में जबरदस्त उत्साह! जानें 10, 12 और 2 बजे तक के मतदान प्रतिशत की पूरी रिपोर्ट….
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 : मतदान में दिखा मतदाताओं का उत्साह जशपुर, 11 फरवरी 2025 – नगरीय निकाय आम निर्वाचन के तहत जिलेभर में मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर लोग अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं, जिससे लोकतंत्र के इस महापर्व में जनता की भागीदारी स्पष्ट हो रही है। मतदान की स्थिति (10 बजे तक) सुबह 10 बजे तक जिले में कुल 17.16% मतदान दर्ज किया गया।…
Read Moreकुनकुरी में दिखा लोक आस्था का अनुपम दृश्य : भगवान शंकर तथा लड्डू गोपाल की प्रतिमा को लेकर निकली यात्रा.
मांदर की थाप पर नृत्य करते हुए लोक संगीत के साथ सादरी गाना जय हो भोले महाराज तोर जय जय कार गूंजा. कुनकुरी. 10 फरवरी 2025 : कुनकुरी नगर के शंकरनगर मोहल्ले में लोक आस्था का अनुपम दृश्य देखने को मिला, भगवान शंकर तथा लड्डू गोपाल की प्रतिमा को लेकर महादेव घुमाया गया। इस दौरान लोग मांदर की थाप पर महिला एवं पुरुष दोनों नृत्य करते हुए नजर आए, साथ ही लोक संगीत के साथ सादरी गाना जय हो भोले महाराज तोर जय जय कार गाना गाते हुए नजर आए।…
Read Moreजशपुर में नगरीय निकाय आम निर्वाचन से पूर्व फ्लैग मार्च, पुलिस और प्रशासन का शक्ति प्रदर्शन
नगरीय निकाय आम निर्वाचन से पूर्व संध्या जिले भर में निकाली गई फ्लैग मार्च, पुलिस विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी हुए शामिल जशपुर 10 फरवरी 25/ एसएसपी शशी मोहन के मार्गदर्शन में आज शान्ति पूर्ण नगरीय निकाय आम चुनाव के दृष्टिगत फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जशपुर एसडीएम ओंकार यादव, चंद्रशेखर परमा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर निरीक्षक रविशंकर तिवारी थाना कोतवाली निरीक्षक राकेश यादव थाना लोदाम, निरीक्षक आशीष तिवारी उप निरीक्षक दिनेश पुरैना उप निरीक्षक संतोष सिंह उप निरीक्षक समरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक प्रदीप…
Read Moreनिष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जशपुर पुलिस ने जिले भर में निकाल फ्लैग मार्च, 500 से अधिक जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
जिले के सभी पुलिस अनुविभागीय क्षेत्रों बगीचा, पत्थलगांव, कुनकुरी व जशपुर में चारों एसडीओपी के नेतृत्व में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च जशपुर/ गौरतलब है कि जशपुर पुलिस के द्वारा आज शाम आगामी नगरीय निकाय चुनावों को निष्पक्ष,शांति पूर्ण व पारदिशता पूर्वक संपन्न जिले के चारों पुलिस अनुविभागीय क्षेत्रों क्रमशः बगीचा, कुनकुरी, पत्थलगांव व जशपुर में में चारों एस डी ओ पी साहेबान के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य शांति पूर्ण चुनाव हेतु मतदाताओं को विश्वाश दिलाना व असामाजिक तत्वों, गुंडों बदमाशों में भय पैदा…
Read More