जशपुर: गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर, अपर कलेक्टर ने रणजीता स्टेडियम में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

जशपुर 23 जनवरी 2025/ जिला मुख्यालय जशपुर के रणजीता स्टेडियम में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के लिए तैयारी जोरो से की जा रही है। जशपुर जिले में श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम आयोजित होने वाले मुख्य समारोह का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम ओंकार यादव,  जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य विभाग…

Read More

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान : हैदराबाद, रायगढ़ और जशपुर से 5 गुम बच्चियों को सकुशल ढूंढकर लौटाई घर की खुशियां, राज्य और राज्य से बाहर जारी है प्रयास

थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत एक बालिका हैदराबाद से, चौकी दोकडा क्षेत्रांतर्गत एक बालिका तमनार जिला रायगढ़ से तथा थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत 2 नाबालिक बच्चियों को जशपुर से व थाना आस्ता क्षेत्रांतर्गत एक बालिका को रायगढ़ से खोज सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द जशपुर/ गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी (नोडल अधिकारी ऑपरेशन मुस्कान) के मार्गदर्शन में 1 जनवरी 2025 से जशपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है, जिसके तहत् जशपुर पुलिस द्वारा निरंतर प्राथमिकता…

Read More

जशपुर क्राइम : सन्ना में जंगल में महिला के साथ दुष्कर्म और हिंसा का सनसनीखेज मामला, आरोपी शिव नारायण सोनवानी गिरफ्तार, शंकरगढ़ से हिरासत में लेकर भेजा गया जेल

आरोपी शिव नारायण सोनवानी के विरुद्ध बी एन एस की धारा 64(1),118(1), 296,351(2) व 115(2) तहत् मामला दर्ज। जशपुर/ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 18.01.25 को थाना सन्ना क्षेत्रांतर्गत एक गांव की पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका आरोपी शिव नारायण सोनवानी के साथ लगभग एक वर्ष से जान पहचान है, उनके बीच बातचीत होती रहती थी, कि दिनांक 18.01.2025 की रात्रि लगभग 9 बजे आरोपी शिव नारायण सोनवानी मेरे घर के बाहर आया व कुछ जरूरी बात करना है कहकर इसे बाहर बुलाया, उसके बुलाने…

Read More

लोयोला महाविद्यालय में NEP आधारित प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का शानदार आयोजन, छात्रों की 100% उपस्थिति

कुनकुरी, 23 जनवरी 2025/ संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय की नई शिक्षा नीति (NEP) पर आधारित स्नातक स्तर की प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का आयोजन लोयोला महाविद्यालय, कुनकुरी में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की 100% उपस्थिति दर्ज की गई, जो नई शिक्षा पद्धति के प्रति उनके उत्साह और समर्पण को दर्शाता है। परीक्षा के दौरान सकारात्मक और उत्साहवर्धक माहौल देखा गया। यह पहली सेमेस्टर आधारित परीक्षा, विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण थी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तेलेस्फोर लकड़ा के सतत मार्गदर्शन और परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदकुमार…

Read More

जशपुर: निर्वाचन सेक्टर अधिकारियों को मतदान और मतगणना की बारीकियों पर विशेष प्रशिक्षण

जशपुर, 22 जनवरी 2025/ नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों हेतु अधिसूचना जारी होने के साथ जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास के मार्गदर्शन में निर्वाचन हेतु तीव्र गति से तैयारियां की जा रही हैं। जिसके तहत बुधवार को जिले के सभी नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के सेक्टर अधिकारियों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि मतदान एवं मतगणना में सेक्टर अधिकारियों की भूमिका…

Read More

जशपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी तेज़, निर्वाचन अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण संपन्न

जशपुर, 22 जनवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायतों हेतु मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के सभी त्रिस्तरीय पंचायतों के रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनरों द्वारा सभी रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी को नामांकन प्रक्रिया के दौरान रखी जाने वाली सावधानी एवं निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए मतपत्र द्वारा मतदान प्रक्रिया, मतदान के समय रखी…

Read More

जशपुर पुलिस की कार्यवाही : 1.25 लाख की अवैध कबाड़ सामग्री सहित ट्रक जब्त, कबाड़ी रकबुल अंसारी के बेटे पर FIR

अवैध कबाड़ ट्रक में लोड कर ले जा रहे जिला गुमला निवासी आरोपी मो. साजिद राय को पुलिस ने लिया हिरासत में जशपुर/ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 21.01.25 को रात्रि लगभग 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक, क्रमांक JH. 07. J .4234 में कबाड़ी समान लोड कर जशपुर बस स्टैंड से रायगढ़ की ओर जा रहा है, उक्त ट्रक में लोड कबाड़ी सामग्री चोरी का हो सकता है, सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई, तभी अंबेडकर चौक जशपुर के पास…

Read More

जशपुर क्राइम : 9 महीने की लुका-छिपी खत्म, हत्या के प्रयास का फरार इनामी आरोपी रवि यादव गोवा से गिरफ्तार!

साइबर सेल की मदद से पुलिस ने किया इसका लोकेशन ट्रेस पुलिस अधीक्षक ने किया विवेचना टीम एवम साइबर सेल के अधिकारयों की टीम को ईनाम की घोषणा मामला चौकी कोल्हेंझरिया थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत आरोपी के विरुद्ध चौकी कोल्हेंझरिया थाना तुमला में धारा 307,341,427 आईपीसी एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध* आरोपी रवि यादव पिता विजय यादव उम्र 35 वर्ष साकिन जामटोली चौकी कोल्हेनझरिया थाना तुमला जिला जशपुर (छ.ग.) जशपुर/ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रार्थी दिनांक 27.03.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि प्रार्थी…

Read More

जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : करोड़ों की ठगी करने वाला चिटफंड कंपनी साई दीप का डायरेक्टर रायपुर से गिरफ्तार, 5 साल में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर सैकड़ों परिवारों को लूटा, 12 साल से फरार आरोपी अब सलाखों के पीछे! अन्य फरार आरोपी भी जल्द गिरफ्त में आने की उम्मीद।

जशपुर, अंबिकापुर सहित आस पास के जिलों व अन्य राज्यों में भी कर चुका है ठगी गिरफ्तार आरोपी दो अलग अलग चिट फंड कंपनी का है डायरेक्टर आरोपी के विरुद्ध थाना कांसाबेल में 420,120(बी) भा. द. वि. तथा छ. ग निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 के तहत् अपराध पंजीबद्ध जशपुर/ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि साई नाथ सिंह पिता चेरंगु सिंह निवासी लपई थाना कांसाबेल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वर्ष 2013 जुलाई माह में चिट फंड कंपनी साई दीप…

Read More

जशपुर: नगरीय निकाय चुनाव के लिए आरओ और एआरओ का प्रशिक्षण सम्पन्न, मतदान 11 फरवरी को

जिला पंचायत सीईओ ने निर्वाचन कार्यों के संचालन को सफलतापूर्वक संचालन हेतु प्रशिक्षण को बताया महत्वपूर्ण जशपुर, 21 जनवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन की उदघोषणा के साथ ही जिले में निर्वाचन संबंधित तैयारियां प्रारम्भ हो गयी हैं। जिसके तहत मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के सभी नगरीय निकायों के आरओ एवं एआरओ हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगरीय…

Read More