निरंतर भौतिक चिकित्सा से शारिरिक रूप से सक्षम नोवास मिंज, सीएचसी दुलदुला के स्वास्थ्य टीम ने मरीज के शारीरिक निष्क्रियता को दूर करने में रहे सफल जशपुर, 11 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में स्वास्थ्य सुविधाओं की क्षेत्र में सार्थक पहल हो रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ अंजली निराला के सतत् प्रयास से दुलदुला विकासखण्ड के जतराटोली निवासी 59 वर्षीय श्री नोवास मिंज निरंतर भौतिक चिकित्सा से आज पूर्णतः शारिरिक रूप से सक्षम है। सहायक उप निरीक्षक के पद पर जिला…
Read MoreCategory: जशपुर
चल नहीं सकता था, अब ज़िंदगी दौड़ेगी! दिव्यांग दीपेश्वर को मिली ट्राई सायकल, सीएम कार्यालय की त्वरित संवेदनशीलता ने बदल दी दुनिया
जशपुर, 11 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का केंद्र बन गया है। इसी कड़ी में बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम मयूरनाचा निवासी दीपेश्वर पिता गणेश पैंकरा उम्र 28 वर्ष को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से त्वरित राहत मिली। दीपेश्वर जन्म से ही चलने-फिरने में असमर्थ थे, जिससे उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। दीपेश्वर ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया पहुंचकर अपनी परेशानी अधिकारियों के समक्ष रखी। उनकी स्थिति को देखते हुए, तत्काल संज्ञान लिया और ट्राई सायकल उपलब्ध कराई।…
Read More“केबिन में फंसा था पैर, आंखों में था डर… फिर भी हिम्मत नहीं हारी” — पुलिस और ग्रामीणों ने 3 घंटे की मशक्कत में बचाई एक ज़िंदगी, जशपुर के काईकछार में बड़ा सड़क हादसा – स्टेयरिंग फेल होते ही पलटा भारी ट्रक!
कोलकाता से टावर लगाने का सामान लेकर अनूपपुर जा रहा था ट्रक SSP जशपुर की नागरिकों से अपील, दुर्घटना में घायलों की करे मदद, ,पुलिस व नजदीकी अस्पताल को तुरंत करें सूचित, आपका एक प्रयास किसी की जान बचा सकता है जशपुर, 11 जुलाई 2025 : आज दिनांक 11.07.25 की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम काईकछार के पास एनएच 43 पर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई है । सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर तत्काल…
Read More‘नींद में महसूस हुआ कोई छू रहा है…’ — आधी रात कमरे में छिपा बैठा था दरिंदा! महिला की चीख से मचा हड़कंप, जशपुर पुलिस ने दबोचा
मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत- पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी अमरजीत भगत, उम्र 19 वर्ष के विरुद्ध थाना बगीचा में में बी एन एस की धारा 74,332(2) के तहत् अपराध पंजीबद्ध जशपुर, 11 जुलाई 2025 : दिनांक 10.07.25 को थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक 35 वर्षीय पीड़ित प्रार्थिया ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया, कि उसके पति, बाहर नौकरी करते हैं व घर में पीड़िता व उसके ससुर दो लोग ही रहते हैं, आरोपी अमरजीत भगत उसके घर में पूर्व में भी प्रार्थिया को बदनाम करने के उद्देश्य से दो बार…
Read Moreट्रेन हादसे में युवक की मौत : गुडूर ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत, शव लाने को दर-दर भटके परिजन, सीएम कैंप कार्यालय की तत्परता से मृतक का शव पहुंचा गृह ग्राम चटकपुर, शव लाने के लिए परिजनों की गुहार पर सीएम कार्यालय ने दिखाई संवेदनशीलता.
परिजनों ने सीएम कैंप कार्यालय बगिया पहुंच कर लगाई थी गुहार, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं प्रशासन का शोक संतप्त हृदय से जताया आभार. जशपुर.11 जुलाई 2025 : आंध्रप्रदेश के गुडूर रेलवे स्टेशन पर हुए भीषण ट्रेन हादसे में अपनी जान गंवाने वाले जशपुर जिले के युवक नवरतन राम का शव आखिरकार उनके गांव चटकपुर पहुंच गया। शुरुआती दिक्कतों के बाद परिजनों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में गुहार लगाई, जिसके बाद प्रशासन ने तत्परता से शव लाने की व्यवस्था की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता और तेज़ निर्देशों के…
Read Moreज़िम्मेदार कौन ? : छात्र अमृत साय की मृत्यु के बाद बगिया आश्रम बना जांच का केंद्र, एक्शन में आया पूरा प्रशासनिक तंत्र, 5 अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज!
बगिया आश्रम में छात्र की सर्पदंश से मौत पर जशपुर कलेक्टर ने की कार्रवाई तेज़ जशपुर, 10 जुलाई 2025। जशपुर ज़िले के विकासखंड कांसाबेल स्थित शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम, बगिया में 08 जुलाई को कक्षा तीसरी के छात्र अमृत साय की सांप के काटने से हुई दर्दनाक मौत ने प्रशासनिक महकमे को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक घटना के बाद प्रशासन ने गंभीर लापरवाही मानते हुए 5 अधिकारियों और कर्मचारियों पर त्वरित कार्रवाई की है। क्या हुआ था 08 जुलाई को? बालक अमृत साय, ग्राम झारमुंडा, विकासखंड…
Read Moreजशपुर ब्रेकिंग : छात्र की मौत पर कलेक्टर सख्त, प्रभारी मण्डल संयोजक फकीर राम यादव को थमाया कारण बताओ नोटिस
जशपुर 10 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने फकीर राम यादव प्रभारी मण्डल संयोजक, विकास खण्ड-कांसाबेल, जिला-जशपुर (छ.ग.) को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया। पत्र में उल्लेख है कि ग्रीष्म ऋतु के पश्चात् दिनाँक 15.06.2025 से विभागीय छात्रावास/आश्रमों का संचालन किया जा रहा है। वर्षा ऋतु प्रारंभ हो चुकी है, फलस्वरूप छात्रावास-आश्रमों के आस-पास जहरीले जीव-जन्तु घुमते रहने की संभावना रहती है। अनुसूचित जनजाति आश्रम, बगिया का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बगीचा, जिला-जशपुर (छ.ग.) द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें आश्रम की खिड़कियों का कांच टूटा हुआ पाया गया। आश्रम…
Read Moreब्रेकिंग जशपुर : बगिया छात्रावास में अनियमितता पर कलेक्टर की कड़ी कार्रवाई : अधीक्षक व भृत्य को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित!
जशपुर, 10 जुलाई 2025/ जशपुर जिले के विकासखंड कांसाबेल स्थित शासकीय आदिवासी बालक आश्रम, बगिया में लापरवाही और अनियमितता के मामले में कलेक्टर रोहित व्यास ने कड़ा रुख अपनाते हुए दो कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आश्रम परिसर की दुर्दशा और एक छात्र की सर्पदंश से मृत्यु के मामले में यह कार्रवाई की गई है। दरअसल, कक्षा तीसरी में अध्ययनरत छात्र अमृत साय की सर्पदंश से मृत्यु के बाद जांच में सामने आया कि आश्रम परिसर की साफ-सफाई एवं देख-रेख में गंभीर लापरवाही बरती जा रही…
Read Moreजशपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी समीक्षा! संस्थागत डिलीवरी ना होने पर नोटिस, ऑपरेशन थिएटर में वैकल्पिक बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
जिला पंचायत में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का हुआ आयोजन जशपुर, 10 जुलाई 2025/ जिले में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा हेतु जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने जिले में संचालित सभी एम्बुलेंसों की स्थिति एवं संचालन पर समीक्षा करते हुए सभी 15 वर्ष से पुरानी गाड़ियों को सेवा से हटाकर नीलाम करने एवं सभी एम्बुलेंस संचालकों की जानकारी सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने मनोरा एवं…
Read Moreघुइटांगर से ग्रीस तक: अनिमेष कुजूर ने 100 मीटर दौड़ में रचा भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास
नंगे पांव की शुरुआत से अंतरराष्ट्रीय ट्रैक तक का सफर तय कर अनिमेष बने लोगों के लिए प्रेरणा जशपुर, 10 जुलाई 2025/ बुलंद हौसले और मजबूत इरादों के साथ गढ़ी गई धावक अनिमेष कुजूर की सफलता लोगों के लिए प्रेरणादायी है। जिले के छोटे से गांव घुइटांगर की पगडंडियों पर कभी नंगे पांव दौड़ने वाला लड़का आज देश की सबसे तेज़ दौड़ का रिकॉर्ड बना चुका है। 5 जुलाई 2025 को ग्रीस के वारी शहर में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर की दौड़ को 10.18 सेकंड में…
Read More