कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनदर्शन में आमजन ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। आज आयोजित जनदर्शन में कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप…
Read MoreCategory: जशपुर
सड़क सुरक्षा पर कलेक्टर रोहित व्यास का सख्त संदेश: हेलमेट, ओवरस्पीड और बिना लाइसेंस वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई : कलेक्टर रोहित व्यास कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक ट्रैक्टरों में लगाए जाने वाले आयरन केज व्हील के दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश जशपुर : जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न…
Read Moreनशे पर कलेक्टर रोहित व्यास का सख्त एक्शन प्लान: स्कूलों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में एनकार्ड समिति की हुई बैठक नशे के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई और व्यापक जनजागरूकता के निर्देश कोटपा एक्ट, नारकोटिक एक्ट तथा आबकारी अधिनियम के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एनकार्ड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा करते हुए प्रभावी कार्रवाई, सतत निगरानी एवं व्यापक जनजागरूकता अभियान को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक…
Read Moreजशपुर में सहकारिता पर बड़ा फोकस: कलेक्टर ने कृषि ऋण, खाद-बीज और PACS को मजबूत बनाने का दिया रोडमैप
कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की समीक्षा बैठक संपन्न किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद बीज उपलब्ध कराने के दिए निर्देश जशपुर : सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार की स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार 29 जून 2026 से 6 जुलाई 2026 तक सहकारी सप्ताह में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति (DCDC) की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की…
Read Moreजशपुर में बाल मधुमेह को लेकर बड़ा खुलासा: पूरे जिले में सिर्फ 15 मरीज, सभी का मुफ्त इलाज जारी
जशपुर जिले में बाल मधुमेह के केवल 15 प्रकरण, सभी मरीजों को मिल रही निःशुल्क जांच और उपचार सुविधा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्पष्ट, मुख्यमंत्री बाल मधुमेह योजना के तहत लगातार मिल रहा लाभ जशपुर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जी एस जात्रा ने गांव के बच्चों में शुगर का खतरा शीर्षक समाचार के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है। उन्होंने बताया कि जशपुर जिले में अन्य जिलों की तुलना में बाल मधुमेह के मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत कम है तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों…
Read Moreजशपुर में सम्मान की नई मिसाल: रिटायरमेंट के दिन ही 9 कर्मचारियों को मिला पेंशन आदेश, कलेक्टर ने किया सम्मानित
जशपुर कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के 9 अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्त के दिन ही सौंपा पेंशन स्वीकृत आदेश, शाल श्रीफल भेंट देकर किया सम्मानित जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट कक्ष में शिक्षा विभाग के 9 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन अदायगी आदेश (पीपीओ ) शाल श्रीफल भेंट करके सम्मानित किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उल्लेखनीय है जिला जशपुर के अंतर्गत कलैण्डर वर्ष 2026 में कुल 9अधिकारी-कर्मचारी दिनांक 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त हुए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सिन्हा…
Read Moreपुलिस की बड़ी कार्यवाही : बोरी और झोले में छिपाकर रात के अंधेरे में शराब की बड़ी खेप लेकर निकला था तस्कर, पुलिस ने रास्ते में घेरा और गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में जेल.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से बिक्री हेतु ले जा रहे, 27 लीटर 300 ml अंग्रेजी व देसी शराब को किया जप्त, जप्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 16,440 रुपये, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक CG 14-MU –1427 को भी किया जप्त, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत का. नाम आरोपी विश्वनाथ शर्मा, उम्र 54 वर्ष, निवासी ग्राम लुड़ेग, थाना पत्थलगांव जिला जशपुर छ.ग. जशपुर : जशपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए…
Read Moreदोकड़ा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब : 108 कलशों से महाप्रभु जगन्नाथ का दिव्य महारण स्नान सम्पन्न, दिव्य स्नान के बाद अनसर में महाप्रभु ! अब 15 दिनों तक नहीं होंगे दर्शन, महारण स्नान के बाद 15 दिनों के लिए पट हुए बंद !
108 पवित्र कलशों से हुआ महाप्रभु जगन्नाथ का दिव्य महारण स्नान, अब 15 दिनों तक रहेंगे अनसर. दोकड़ा/जशपुर : जशपुर जिले के ऐतिहासिक दोकड़ा श्री जगन्नाथ मंदिर में स्नान पूर्णिमा के अवसर पर आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र और माता सुभद्रा का 108 पवित्र कलशों के सुगंधित जल से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दिव्य महारण स्नान कराया गया। महाभिषेक के बाद महाप्रभु ने गजानन वेश धारण किया और 56 भोग अर्पित किए गए। अब धार्मिक परंपरा के अनुसार…
Read Moreमार्कशीट विवाद पर शिक्षा विभाग का बड़ा स्पष्टीकरण, विद्यार्थियों की पढ़ाई नहीं हुई प्रभावित; समय पर उपलब्ध कराई गई अंकसूची
विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता : समय पर उपलब्ध कराई गई अंकसूची, नियमित रूप से संचालित हुई पढ़ाई जशपुर : जिला शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट हस्तलिखित संबंधी प्राप्त शिकायतों के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है। जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर ने कहा है कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की गई थीं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों के प्रवेश, अध्ययन-अध्यापन एवं अन्य…
Read Moreजशपुर के खाद्य कारोबारियों के लिए बड़ी खबर! 30 जून को लगेगा FSSAI लाइसेंस-पंजीयन शिविर, मौके पर मिलेगा हर समाधान
खाद्य कारोबारियों के लिए 30 जून को जशपुर में लगेगा एफएसएसएआई लाइसेंस एवं पंजीयन शिविर नए लाइसेंस, पंजीयन, नवीनीकरण एवं संशोधन सहित सभी प्रक्रियाओं की मिलेगी जानकारी और सहायता जशपुर : खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा खाद्य कारोबारियों को जागरूक करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग, जशपुर द्वारा 30 जून 2026 को जिला पंचायत कार्यालय के संवाद सभागार कक्ष क्रमांक 13, जशपुर में एफएसएसएआई (FSSAI) खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का संचालन सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00…
Read More