सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को दी गई राहत पर संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने कहा ‘सत्यमेव जयते’, बताया यह देश के लिए खुशी का दिन.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी जशपुर/कुनकुरी : सुप्रीम कोर्ट ने एक अंतरिम आदेश में ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस विधायक एवं संसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने कहा है कि ‘सत्यमेव जयते’  ‘यह खुशी का दिन है…राहुल गांधी के खिलाफ साजिश आज नाकाम हो गई है। राहुल गांधी की जीत मोदी जी पर भारी पड़ेगी।” उन्होंने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी जी की सजा पर रोक का फैसला करके लोकतंत्र की…

Read More

छत्तीसगढ़ सरकार की गौठान योजना पर भाजपा का बड़ा प्रहार : भ्रष्टाचार के स्मारक बन चुके हैं छत्तीसगढ़ के गौठान – पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

एक गाय पर 40 लाख रुपये खर्च करना ही है क्या गौठान का छत्तीसगढ़ मॉडल ? हर गाय पर 3 चरवाहे फिर भी सड़कों पर गायों का जमघट समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने जिस जोर-शोर के साथ गौठान योजना का प्रचार-प्रसार कर गौठान के छत्तीसगढ़ मॉडल को प्रस्तुत किया था, वह भ्रष्टाचार और नाकामी की कहानी कह रहा है। ये आरोप नहीं सच्चाई है, जो हाल ही में सरकार ने मानसून-सत्र में एक सवाल के लिखित जवाब में स्वीकारी है। पूर्व मंत्री और रायपुर…

Read More

विधानसभा चुनाव के लिये यूकांईयों ने कसी कमर, प्रभारी आशीष गजनवी का हुआ कुनकुरी विधानसभा में प्रवास

कार्यकर्ताओं से सीधे मुलाकात कर यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने का दिलाया संकल्प समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिये युवा कांग्रेस संगठन ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। यूथ कांग्रेस रायगढ़ लोकसभा के प्रभारी आशीष गजनवी ने विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं से सीधे मुलाकात कर यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान को बूथ स्तर पर पहूंचा दिया है। युवक कांग्रेस के कुनकुरी विधानसभा अध्यक्ष रूफी खान ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रभारी…

Read More

कांग्रेस सरकार को बदनाम करने ईडी साजिश रच रही, यह साबित हो गया ईडी भाजपा की मोर्चा संगठन बन गयी है – सुशील आनंद शुक्ला

नोएडा थाने में ई.डी. द्वारा लिखाई गई एफ.आई.आर. भाजपा के राज्य सरकार को बदनाम करने के षड्यंत्र का भाग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पिछले लगभग एक साल से भाजपा द्वारा राज्य सरकार को बदनाम करने के उद्देश्य से इनकम टैक्स तथा ई.डी. का दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ईडी अपने संवैधानिक दायरों से बाहर जाकर कार्यवाही कर रही है। ईडी की कार्यवाही करने के तरीके और कार्यप्रणाली बता रही है कि वह भाजपा के राजनैतिक उद्देश्यों की पूर्ति…

Read More

15 साल जनता को धोखा देने वाली भाजपा किस नैतिकता से घोषणा पत्र बनायेगी, भाजपा के घोषणा पत्र सुझाव पेटी जनता के सुझाव कम सवाल ज्यादा मिलेंगे – दीपक बैज

2003, 2008, 2013 के घोषणा पत्र के वायदों को तो भूल गये थे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी को घोषणा पत्र के बजाये प्रायश्चित पत्र बनाना चाहिये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 15 साल जनता को धोखा देने वाली भाजपा किस नैतिकता से घोषणा पत्र बनायेगी। भाजपा को इस बात का प्रायश्चित करना चाहिये जनता ने उन्हें तीन बार घोषणा पत्र बनाने का मौका दिया था उस घोषणा पत्र के वायदो को पूरा करने के लिये तीन बार सरकार चलाने का अवसर दिया था लेकिन…

Read More

भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई हो रही है तो कांग्रेस क्यों परेशान है – केदार गुप्ता

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि जब भ्रष्ट अधिकारियों व कुछ लोगों पर ईडी एवं आईटी के छापे की कार्यवाही हो रही तो कांग्रेस क्यों परेशान है। कांग्रेस का हाथ क्या भ्रष्टाचारियों के साथ है इस पर कांग्रेस को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शराब घोटाला, कोयला घोटाला और ऐसे दर्जनों घोटालों में कांग्रेस पूरी तरह डूबी हुई है। साक्ष्यों के साथ मामले अदालत में पेश किए जा रहे है। माननीय न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को जेल भेज…

Read More

भाजपा के घोषणा पत्र सुझाव अभियान का समारोहपूर्वक शुभारंभ : सुझाव पेटिका के साथ कार्यकर्ता विधानसभा स्तर तक गाँव-गाँव, घर-घर जाकर सुझाव एकत्र करेंगे, ई-मेल और व्हाट्सएप पर भी सुझाव मंगाए गए

कार्यकर्ता समाज जीवन के हर वर्ग को यह संदेश दें कि भाजपा प्रदेशवासियों के मन की बात के अनुरूप काम करने वाली होगी प्रदेश अध्यक्ष साव की प्रदेशवासियों से अपील : भाजपा के घोषणा पत्र की रचना में उत्साहपूर्वक भागीदार बनकर अपने बहुमूल्य सुझाव दें घोषणा पत्र समिति के संयोजक सांसद बघेल ने कहा : किसान भुइयाँ के भगवान हैं और भाजपा इसे अपने अंतर्मन से स्वीकार करती है, भाजपा आगे भी किसानों के सुझावों के अनुरूप उनके सपने को साकार करेगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के…

Read More

पूरी सरकार मौन है इस भ्रष्टाचार में और कौन कौन है : पदस्थापना में भ्रष्टचार पर बोले नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा है कि शिक्षा विभाग में पदस्थापनाओं को लेकर हुई कार्रवाई के बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार के राज का एक और नया प्रमाणित भ्रष्टाचार सामने आया है। अब तक इस मामले में दोषी पाए गए अधिकारियों पर हुई कार्रवाई को अपर्याप्त बताते हुए श्री चंदेल ने कहा कि यह पता लगाया जाए कि इन अधिकारियों को किन लोगों का संरक्षण था? क्या उन लोगों का पता लगाकर प्रदेश सरकार उन लोगों पर कार्रवाई करने का साहस दिखाएगी,…

Read More

अहंकार के पथ पर चलकर क्रुर हो गई हैं कांग्रेस सरकार : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने जूनियर डॉक्टर्स का किया समर्थन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने मानदेय में वृद्धि करने की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों द्वारा किये जा रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन करते हुए प्रदेश सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जूनियर डॉक्टर की हड़ताल करना वाजिब है क्योंकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने किए वादों के अनुसार अभी तक उनकी मांगो को पुरा नहीं कर पाई है विभिन्न कर्मचारी संगठनों की हड़ताल में चले जाने से प्रदेश की जनता को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है किन्तु कांग्रेस सरकार…

Read More

कुनकुरी विधानसभा : ग्रामीणों ने कहा पंद्रह साल बाद कोई विधायक आया गांव, ग्रामीणों की समस्या का हुआ त्वरित समाधान !

नल जल योजना से गांव में पानी की सप्लाई के लिए अधिकारियों को किया गया निर्देशित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी : जिले में अभी भी कुछ ऐसे दूरस्थ ग्राम हैं जहां विकास का चेहरा ग्रामीण कभी देखे नहीं हैं, ऐसे में जब ग्रामीणों की मांग पहली बार पूरी होती है तो ग्रामीणों के चेहरे की मुस्कान और उत्साह देखने लायक रहता है। कुनकुरी विधानसभा के दूरस्थ ग्राम चराईमुड़ा पहुंचकर विधायक यूडी मिंज ने ग्रामीणों के साथ भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और कुछ समस्याओं को…

Read More